विलासपुर/ एनटीपीसी सीपत द्वारा दिनांक 27 जनवरी 2025 को ग्रामीण खेलकूद महोत्सव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन एनटीपीसी सीपत के परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में परियोजना प्रभावित सात गांवों – सीपत, जांजी, देवरी, गतोरा, रलिय, कौड़िया और रांक के 252 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्रों के लिए विभिन्न खेल आयोजनों जैसे 100 मीटर रेस , 200 मीटर रेस, हाई जम्प, लोंग जम्प, शॉटपुट थ्रो, जेवलिन थ्रो, रिले रेस और डिस्कस थ्रो का आयोजन किया गया।
इस आयोजन को जिला खेल एवं शिक्षा अधिकारी का पूरा समर्थन प्राप्त हुआ। ग्रामीण एथलेटिक मीट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करना है। एनटीपीसी सीपत हमेशा से ही नैगम सामाजिक दायित्व को निभाते हुए स्थानीय समुदायों के समग्र विकास हेतु प्रयासरत है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए स्थानीय स्कूलों के शिक्षकों, प्रतिभागियों और आयोजकों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की गई। एनटीपीसी सीपत इस तरह के आयोजनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर एक उज्जवल समाज की नींव रख रहा है।
वर्ष 2024 में 880 से अधिक भू-स्वामियों को मिला रोजगार
विलासपुर।चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में एसईसीएल का ओबीआर 281 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार पहुँच गया है। कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष के अपने प्रो-राटा टार्गेट का 105% हासिल कर लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने पिछले वर्ष समान अवधि में 19.82 मिलियन क्यूबिक मीटर (7.58%) की वृद्धि हासिल की है।
एसईसीएल प्रतिदिन लगभग 13 लाख मिलियन क्यूबिक मीटर से अधिक ओवरबर्डन हटा रहा है, जिससे इसके संचालन में अभूतपूर्व गति आई है। उम्मीद है एसईसीएल न सिर्फ इस वित्तीय वर्ष के अपने वार्षिक ओबीआर लक्ष्य को हासिल कर लेगा बल्कि अतिरिक्त 40-45 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर भी हटाने में सफल रहेगा।
एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक डॉ. प्रेम सागर मिश्रा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा, “विभिन्न चुनौतियों के बावजूद, हमें विश्वास है कि हम न केवल ओबीआर लक्ष्य को पूरा करेंगे बल्कि इतिहास का सर्वाधिक ओबीआर भी दर्ज करेंगे।”
एसईसीएल ने अपने मेगाप्रोजेक्ट्स में ओवरबर्डन हटाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल, ब्लास्ट-फ्री वर्टिकल रिपर तकनीक के प्रयोग को बढ़ावा दे रहा है। इसके अलावा, एसईसीएल ने उत्पादन बढ़ाने के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में तेजी लाई है। अकेले कैलेंडर वर्ष 2024 में 880 से अधिक भू-स्वामियों को रोजगार प्रदान किया गया है।
विलासपुर।एनटीपीसी सीपत में दिनांक 26 जनवरी 2025 को 76वां गणतंत्र दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया। इस पावन पर्व पर परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पाण्डेय मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान बाल भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों के साथ सामूहिक राष्ट्रगान गायन किया गया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि महोदय ने सी.आई.एस.एफ. एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान सी.आई.एस.एफ. के जवानों एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन के माध्यम से गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों उनके परिजनों, स्कूली छात्र-छात्राओं को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। श्री विजय कृष्ण पाण्डेय , मुख्य महाप्रबंधक ने एनटीपीसी की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि एनटीपीसी की कुल स्थापित क्षमता संयुक्त उद्यमों सहित 76,733 मेगावाट है, देश के ऊर्जा जरुरतों को पूरा करते हुए देश और समाज के विकास में योगदान हमारा प्रमुख लक्ष्य है। उन्होने एनटीपीसी सीपत की उपलब्धियों को याद करते हुए कहा कि वर्ष 2024-25 के दौरान 87.14% प्रतिशत पीएलएफ की दर से कुल 18634.28 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने परियोजना में कार्यरत नैगम सामाजिक दायित्व अनुभाग, संगवारी महिला समिति, सभी यूनियन व एसोसिएशन, इंडियन कॉफी हाउस, बीबीपीएस स्कूल, स्टेट बैंक सीपत, उज्ज्वल डाकघर एवं सभी सहयोगी एजेंसियों की उनके रचनात्मक व सकारात्मक योगदान के लिए सराहना की।
इस दौरान मुख्य अतिथि विजय कृष्ण पाण्डेय एवं अन्य सभी महाप्रबंधक गण, अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा तथा संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय, एवं समिति के पदाधिकारियों, यूनियन व एसोशिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा हर्ष एवं उल्लास के प्रतीक गुब्बारे को आसमान में विमोचित किया गया। इस दौरान प्रचालन, केंद्रीय कर्मशाला व टरबाइन, बीएमडी, एमजीआर विभाग एवं एम एम ऑफसाइट विभाग द्वारा आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय कृष्ण पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत), अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य महाप्रबंधक गण द्वारा परियोजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को ‘‘मेरीटोरियस’’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत टाईनी ब्लासम प्ले स्कूल, बाल भवन, दिशा केंद्र एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय सीपत, जांजी एवं कौड़िया तथा रांक के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विजय कृष्ण पाण्डेय, मुख्य महाप्रबंधक (सीपत) अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) एवं अन्य महाप्रबंधक गण, अध्यक्षा संगवारी महिला समिति श्रीमती साधना पाण्डेय, एवं समिति की पदाधिकारीगण, प्राचार्य, बाल भारती पब्लिक स्कूल, श्री शलभ निगम, डिप्टी कमांडेंट, सीआईएसएफ श्री मुनिराज मीणा, सभी यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारी उज्ज्वल नगर वासी एवं आसपास के ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके पूर्व बाल भवन में संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय, द्वारा ध्वजारोहण कर समिति की सदस्याओं एवं बाल भवन, टाईनी ब्लासम प्ले स्कूल, दिशा केंद्र के बच्चों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। इसी प्रकार स्टेज-1 सर्विस बिल्डिंग परिसर में महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अनिल शंकर शरण , द्वारा ध्वजारोहण कर कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी।
विलासपुर। एसईसीएल के वसंत विहार ग्राउंड में आज 76वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली गई।
इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन सह योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास एवं सीवीओ हिमांशु जैन , एसईसीएल संचालन समिति से नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), ए के पाण्डेय (सीएमओएआई), श्रद्धा महिला मण्डल से अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा सम्मानित सदस्याएँ श्रीमती अनीथा फ्रैंकलिन, श्रीमती विनीता जैन, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंध प्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में एसईसीएल के विभिन्न संचालन क्षेत्रों द्वारा आकर्षक झांकियों को प्रस्तुत किया गया। समारोह में डीएव्ही पब्लिक स्कूल, ड्रीमलैंड, केपीएस, लोयोला एवं होली नर्सरी स्कूल के बच्चों द्वारा विविध देशभक्ति गीत-नृत्य की प्रस्तुति दी गयी।
इसके साथ ही सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा एवं श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के करकमलों परेड, ड्यूटी के दौरान वीरता-शौर्य प्रदर्शन, श्रेष्ठ मातृत्व, इनोवेशन के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं सर्वश्रेष्ठ झांकियों को पुरस्कृत किया गया। झांकियों में भटगांव क्षेत्र – प्रथम पुरस्कार, गेवरा क्षेत्र – द्वितीय पुरस्कार, चिरमिरी क्षेत्र – तृतीय पुरस्कार, जोहिला क्षेत्र – सांत्वना पुरस्कार, सोहागपुर क्षेत्र – सांत्वना पुरस्कार से नवाज़े गए।
इसके पूर्व एसईसीएल प्रशासनिक भवन प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल संचालन समिति से श्री नाथूलाल पाण्डेय (एचएमएस), हरिद्वार सिंह (एटक), विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में निदेशक (कार्मिक) श्री बिरंची दास ने मुख्यालय प्रशासनिक भवन स्थित शहीद स्मारक व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा व खनिक प्रतिमा पर माल्यार्पण किए उपरांत ध्वजारोहण किए एवं सुरक्षा प्रहरियों की टुकड़ी द्वारा आयोजित परेड की सलामी ली।
विलासपुर।इम्मा (इंडियन माईन मैनेजर्स एसोसिएशन) बिलासपुर चैप्टर और एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में हरित-माइनिंग (हम) – 21 दिन अभिनव कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 22 जनवरी को सीएमडी एसईसीएल डॉ. प्रेम सागर मिश्रा के करकमलों से हुआ।
उसके उपरांत हरित – रथ सभी वांछित संसाधनों से लैश एसईसीएल के क्षेत्रों में संदेश संबहन और जमीनी स्तर पर सेंसेटाइज करनेवाले तथ्यों को समझाने व उनके प्रचार प्रसार के लिए सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा,निदेशक (वित्त) श्री डी सुनील कुमार और मुख्य सतर्कता अधिकारी एसईसीएल श्री हिमांशु जैन, क्षेत्रीय महाप्रबन्धकों, इम्मा बिलासपुर चैप्टर के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह,(महाप्रबंधक औद्योगिक अभियांत्रिकी विभाग)-विभागाध्यक्ष, इम्मा धनबाद से श्री आर के शर्मा एवं सभी सहभागियों की उपस्थिति में झंडे दिखाकर रवाना हुआ।
अभियान के तहत एसईसीएल के 13 क्षेत्रों और तीन केंद्रीय यूनिट के सभी कार्यस्थलों पर पहुंचकर हम -21 दिन के मौलिक सोच को पहुंचाते हुए जमीनी स्तर पर कोयला के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु निर्धारित जिम्मेदारी की जानकारी और अन्य उपायों का आख्यान का प्रचार करेगा। मस्तिष्क उद्वेलन से पर्यावरण हितैषी और कोयले की गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाले अपने चुनिंदा क्रियाकलापों के लगातार 21 दिनों के अभ्यास से आदतों में शुमार करने के उपरांत राष्ट्रीय उत्पादन उत्पादकता दिवस पर उत्पादकता शपथ लेते हुए सुस्थापित कार्यों द्वारा निर्धारित लक्ष्य सहज रूप से हासिल हो।