Category: BIHAR

  • एनटीपीसी के निदेशक वित्त ने हरी झंडी दिखाकर किया चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ

    एनटीपीसी के निदेशक वित्त ने हरी झंडी दिखाकर किया चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ

    एनटीपीसी नबीनगर घर-घर तक पहुँचाएगा स्वास्थ्य सेवा

    औरंगाबाद । एनटीपीसी के निदेशक (वित्त)  जयकुमार श्रीनिवासन ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ किया। एनटीपीसी नबीनगर के नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत शुरू हुई चलंत स्वास्थ्य वाहन (मोबाइल मेडिकल वैन) द्वारा परियोजना के निकटवर्ती ग्रामों में घर-घर जाकर निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

    चलंत स्वास्थ्य वाहन नियमित रूप से सभी परियोजना प्रभावित गाँवों का भ्रमण कर प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण करेंगे। प्रत्येक मेडिकल वैन में प्रमाणित एवं अनुभवी चिकित्सक सहित प्रशिक्षित मेडिकल प्रोफेशनल्स की टीम तैनात रहेगी, जिससे ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक चिकित्सकीय सुविधाओं को सीधे उनके द्वार तक पहुँचाना है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सुदृढ़ हो और लोगों को प्राथमिक उपचार प्राप्त करने में कठिनाई न हो। वाहनों को रवाना करने से पहले  जयकुमार श्रीनिवासन ने वाहनों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  विजय गोयल तथा एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहरा भी उपस्थित रहे।

    रविवार को निदेशक (वित्त)  जयकुमार श्रीनिवासन एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  विजय गोयल एनटीपीसी नबीनगर परियोजना के समीक्षा दौरे पर थे। उन्होंने स्टेज-॥ निर्माण स्थल, कंट्रोल रूम एवं अन्य प्रमुख संयंत्र क्षेत्रों का निरीक्षण कर वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परियोजना के परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की और अपना आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

  • कांटी में दो दिवसीय शरद मेला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

    कांटी में दो दिवसीय शरद मेला उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न

    मुजफ्फरपुर। कांटी स्थित मुजफ्फरपुर थर्मल पावर स्टेशन के आवासीय परिसर में आयोजित दो दिवसीय शरद मेला “विलेज वाइब्स मेला – अपना गाँव, अपनी पहचान” ग्रामीण संस्कृति, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की सजीव झलक प्रस्तुत करते हुए रविवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस मेले को स्थानीय नागरिकों एवं आगंतुकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता प्राप्त हुई।

    मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि  जयकुमार श्रीनिवासन, निदेशक (वित्त), एनटीपीसी लिमिटेड एवं श्रीमती सुनीता जयकुमार, वरिष्ठ सदस्या, संयुक्ता महिला समिति द्वारा शनिवार को किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र–I) एवं श्रीमती संगीता गोयल, अध्यक्षा, सुजाता महिला समिति गरिमामयी रूप से उपस्थित रहीं। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया गया। प्रथम दिवस मेले में लोक संगीत एवं लोक नृत्य, पारंपरिक ग्रामीण खेल, देसी व्यंजन, ग्रामीण-शैली के स्टॉल तथा हस्तशिल्प प्रदर्शनी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल्स को आगंतुकों से विशेष सराहना मिली, जिससे ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन मिला। द्वितीय दिवस मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने ग्रामीण लोकसंस्कृति की समृद्ध परंपरा को जीवंत कर दिया। इसके साथ ही आयोजित लकी ड्रॉ कार्यक्रम ने आगंतुकों में अतिरिक्त उत्साह भर दिया और मेले के आकर्षण को और बढ़ाया। इस अवसर पर  संजीब कुमार सुआर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी कांटी, श्रीमती दीपाली आचार्य, अध्यक्षा, संघमित्रा महिला मंडल, सहित एनटीपीसी कांटी के वरिष्ठ अधिकारीगण, विभागाध्यक्ष, कर्मचारीगण, संघमित्रा महिला मंडल की सदस्याएँ तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय शरद मेले का आयोजन संघमित्रा महिला मंडल, एनटीपीसी कांटी द्वारा किया गया, जिसने ग्रामीण संस्कृति के संरक्षण, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक सहभागिता को सशक्त मंच प्रदान किया।

  • एनटीपीसी कांटी में दो दिवसीय “विलेज वाइब्स मेला” आज से प्रारंभ

    एनटीपीसी कांटी में दो दिवसीय “विलेज वाइब्स मेला” आज से प्रारंभ

    अपना गाँव, अपनी पहचान’ थीम पर सजेगा ग्रामीण संस्कृति का रंगारंग उत्सव

    मुजफ्फरपुर।मिट्टी की खुशबू, गाँव की सादगी और अपनापन से भरे वातावरण को जीवंत करने के उद्देश्य से एनटीपीसी कांटी में आज से दो दिवसीय “विलेज वाइब्स मेला – अपना गाँव, अपनी पहचान” का भव्य आयोजन आरंभ हो रहा है। यह रंगारंग मेला 17 एवं 18 जनवरी 2026 को थर्मल पावर स्टेशन परिसर स्थित मेला ग्राउंड में शाम 4:00 बजे से आयोजित होगा।

    यह आयोजन संघमित्रा महिला मंडल, एनटीपीसी कांटी की ओर से किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण जीवन की पारंपरिक झलकियों को आधुनिक समाज के साथ जोड़ना है ताकि लोग अपने सांस्कृतिक मूल्यों,लोक-कलाओं और परंपराओं से फिर से जुड़ सकें।

    मेले में आने वाले आगंतुकों को लोक संगीत और नृत्य, देसी स्वाद के व्यंजन, पारंपरिक खेल, गाँव-थीम पर आधारित स्टॉल, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, लकी ड्रा, एवं सभी आयु वर्गों के लिए मनोरंजन कार्यक्रमों का आनंद मिलेगा। विशेष रूप से महिला मंडल द्वारा लगाए जा रहे स्टॉलों में ग्रामीण हस्तनिर्मित वस्तुएँ, स्थानीय व्यंजन और पारंपरिक कला-कौशल की झलक देखने को मिलेगी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  जयकुमार श्रीनिवासन,निदेशक (वित्त),एनटीपीसी एवं सुनीता श्रीनिवासन,वरिष्ठ सदस्य, संयुक्त महिला समिति उपस्थित रहेंगे।

    वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में  विजय गोयल,क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व–I)एवं संगीता गोयल,अध्यक्षा,सुजाता महिला समिति अपने गरिमामय उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

    मेले में पारंपरिक परिधानों, संगीत, नृत्य और देसी व्यंजनों के साथ-साथ विभिन्न खेलों और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे स्थानीय समुदाय, कर्मचारी परिवार और बच्चों में उत्साह और सहभागिता का वातावरण बनेगा।एनटीपीसी कांटी प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे इस मेले में शामिल होकर गाँव की यादों, संस्कृति और सामूहिक आनंद को पुनः जीवंत करें।

  • एनटीपीसी नबीनगर बना रहा है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर

    एनटीपीसी नबीनगर बना रहा है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर

    एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का आयोजन

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित 50 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी नबीनगर की नैगनिक सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया था। समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी महिलाओं को स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण (फेज-11) में नबीनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं प्रथम चरण में बरुण प्रखंड की 25 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।

    इस कार्यक्रम का उद्‌देश्य ग्रामीण महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना तथा आजीविका अर्जित करने सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रमाणित प्रशिक्षकों की टीम दद्वारा प्रतिभागियों को इंटरएक्टिव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित कौशल के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं मार्केटिंग विषयों में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अतिरिक्त, चयनित प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष पाँच प्रतिभागी महिलाओं को ब्यूटीशियन किट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकें।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों मैं सतत् प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • टीबी उन्मूलन की दिशा में एनटीपीसी कहलगांव की पहल : 500 मरीजों को पोषण किट का वितरण

    टीबी उन्मूलन की दिशा में एनटीपीसी कहलगांव की पहल : 500 मरीजों को पोषण किट का वितरण

    भागलपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को सशक्त बनाने की दिशा में एनटीपीसी कहलगांव ने एक महत्वपूर्ण एवं अनुकरणीय पहल की है। अपनी नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अंतर्गत एनटीपीसी जीवन ज्योति चिकित्सालय के सहयोग से एनटीपीसी कहलगांव द्वारा भागलपुर जिले के 500 टीबी मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार किट का वितरण किया गया, ताकि उपचार के दौरान आवश्यक पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा सके एवं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित किया जा सके। इस पहल के तहत चयनित टीबी मरीजों को नियमित रूप से पोषण आहार किट प्रदान की जाएगी, जिससे उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार, दवाओं की प्रभावशीलता में वृद्धि तथा उपचार की सफलता दर को बढ़ावा मिलेगा। यह प्रयास भारत सरकार के टीबी मुक्त भारत अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप है और सामुदायिक स्वास्थ्य सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रभावी कदम के रूप में उभरकर सामने आया है।

    इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी कहलगांव के परियोजना प्रमुख  रवीन्द्र पटेल द्वारा जीवन ज्योति चिकित्सालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में  रवीन्द्र पटेल ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के उपचार में दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि एनटीपीसी समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए स्वास्थ्य एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रमों में निरंतर सक्रिय योगदान देता रहेगा।  कार्यक्रम में महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ऐश डाइक प्रबंधन) नाथ मरिशेट्टी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुष्मिता सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) मनोरंजन सारंगी सहित एनटीपीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर जिला राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के प्रतिनिधि दिनानाथ, विकास कुमार, राज्य कार्यक्रम अधिकारी – निक्षय मित्र, तथा राज्य एवं जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।  उपस्थित सभी टीबी मरीजों ने इस कल्याणकारी पहल के लिए एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया।

    एनटीपीसी कहलगांव द्वारा उठाया गया यह कदम न केवल सामाजिक दायित्वों के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि सार्वजनिक–निजी सहभागिता के माध्यम से राष्ट्रीय स्वास्थ्य लक्ष्यों की प्राप्ति में भी एक महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगा। यह पहल भविष्य में अन्य संस्थानों को भी टीबी उन्मूलन अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी।

  • एनटीपीसी बरौनी में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर ऑन-साइट फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

    एनटीपीसी बरौनी में औद्योगिक सुरक्षा को लेकर ऑन-साइट फायर मॉक ड्रिल का आयोजन

    बेगूसराय / एनटीपीसी बरौनी में औद्योगिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से परियोजना प्रमुख  जयदीप घोष के नेतृत्व में एक व्यापक ऑन-साइट फायर मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान सीआईएसएफ फायर विंग के प्रशिक्षित कर्मियों ने आग लगने की आपातकालीन स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, प्रभावी अग्निशमन तथा रेस्क्यू ऑपरेशन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अभ्यास में परस्परिक सहयोग व्यवस्था के अंतर्गत आईओसीएल, एचयूआरएल तथा राज्य अग्निशमन सेवा का भी सहयोग प्राप्त हुआ, जिससे विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय का प्रभावी प्रदर्शन देखने को मिला।

    कार्यक्रम में कारखाना निरीक्षक (बेगूसराय अंचल)  प्रवीण कुमार प्रभात, एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख  जयदीप घोष, जीएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस)  ए. के. त्रिपाठी, जीएम (मेंटेनेंस एंड एडीएम) देवकांत सरस्वत, एजीएम (सुरक्षा)  बी. एन. गुप्ता, फ्यूल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष  राकेश कुमार दुबे, एचओडी (मानव संसाधन) डी. श्रीनिवास कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ के डिप्टी कमांडेंट आकाश सक्सेना की उपस्थिति ने सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया। मॉक ड्रिल के दौरान आग लगने की एक यथार्थपरक आपातकालीन स्थिति का सृजन कर त्वरित प्रतिक्रिया, एजेंसियों के बीच समन्वय, आधुनिक अग्निशमन तकनीकों तथा बचाव एवं राहत कार्यों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया। कड़ाके की ठंड और प्रतिकूल मौसम के बावजूद अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहयोगी एजेंसियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जो औद्योगिक सुरक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस अवसर पर कारखाना निरीक्षक  प्रवीण कुमार प्रभात ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल न केवल कर्मचारियों की सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि आपात परिस्थितियों में जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वहीं परियोजना प्रमुख श्री जयदीप घोष ने परस्परिक सहयोग एजेंसियों एवं सुरक्षा बलों के सहयोग की सराहना करते हुए इसे औद्योगिक सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय प्रयास बताया। कार्यक्रम का समापन सभी सहभागी संस्थाओं, अग्निशमन दलों एवं सुरक्षा बलों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

  • एनटीपीसी कहलगाँव में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविर का शुभारम्भ

    एनटीपीसी कहलगाँव में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविर का शुभारम्भ

    एनटीपीसी कहलगाँव ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध -रबीन्द्र पटेल

    भागलपुर। एनटीपीसी लिमिटेड के कहलगाँव सुपर थर्मल पावर स्टेशन में नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत जीवन ज्योति चिकित्सालय एवं सृष्टि समाज के सहयोग से नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं उपचार शिविर – 2025 का शुभारम्भ किया गया। शिविर का उद्घाटन रबीन्द्र पटेल, परियोजना प्रमुख (कहलगाँव) द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रीमती अर्चना पटेल, अध्यक्ष सृष्टि समाज (कहलगाँव) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए रबीन्द्र पटेल, परियोजना प्रमुख ने कहा कि “एनटीपीसी कहलगाँव ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रभावी निर्वहन हेतु भी पूर्णतः प्रतिबद्ध है। यह नेत्र शिविर जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हमारा उद्देश्य परियोजना के आसपास के क्षेत्रों को मोतियाबिंद से मुक्त समाज की ओर अग्रसर करना है।” उन्होंने इस पुनीत सेवा कार्य में सृष्टि समाज, एनटीपीसी चिकित्सालय तथा सभी चिकित्सकीय एवं पैरा-मेडिकल कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।
    नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी कहलगाँव द्वारा प्रत्येक वर्ष नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में वर्ष 2025 में परियोजना प्रभावित क्षेत्रों एवं निकटवर्ती ग्रामीण इलाकों से आए कुल 842 मोतियाबिंद रोगियों का पंजीकरण किया गया, जिनमें 499 महिला एवं 343 पुरुष शामिल हैं। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत कुल 525 रोगियों को शल्य चिकित्सा (ऑपरेशन) के लिए उपयुक्त पाया गया।
    इस शिविर में डीबीआई फाउंडेशन, कोलकाता की अनुभवी विशेषज्ञ टीम द्वारा आधुनिक तकनीक के माध्यम से मोतियाबिंद ऑपरेशन किए जा रहे हैं। इस महत्त्वपूर्ण कार्य में एनटीपीसी के चिकित्सकों, पैरा-मेडिकल स्टाफ तथा सृष्टि समाज के स्वयंसेवकों का सक्रिय एवं सराहनीय सहयोग प्राप्त हो रहा है। शिविर के अंतर्गत सभी रोगियों को निःशुल्क आई.ओ.एल. (इंट्रा ऑकुलर लेंस) उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही सृष्टि समाज द्वारा शिविर में आए रोगियों एवं उनके सहयोगियों के लिए नि:शुल्क भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है। शिविर के समापन अवसर पर सभी रोगियों को नि:शुल्क चश्मा, आवश्यक दवाइयाँ एवं कंबल वितरित किए जाएंगे। एनटीपीसी की इस संवेदनशील एवं मानवीय पहल से लाभान्वित मरीजों तथा उनके परिजनों ने अंधेपन से ग्रस्त लोगों को नई दृष्टि प्रदान करने के इस सराहनीय प्रयास के लिए एनटीपीसी प्रबंधन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोरंजन पारिदा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम), श्रीनाध मारिसेट्टी, महाप्रबंधक (मेंटेनेंस एवं ), डॉ॰ सुष्मिता सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (जीवन ज्योति चिकित्सालय), मनोरंजन सारंगी, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधिगण, सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं उनके परिजन उपस्थित थे।

  • एनटीपीसी कहलगांव में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 का गरिमामय आयोजन

    एनटीपीसी कहलगांव में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 का गरिमामय आयोजन

    भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव परियोजना में विश्व दिव्यांग दिवस 2025 को उत्साह और संवेदनशीलता के साथ मनाया गया। इस वर्ष की थीम इस वर्ष की थीम “दिव्यांग-समावेशी समाजों के निर्माण द्वारा सामाजिक प्रगति को प्रोत्साहन” पर आधारित कार्यक्रम का आयोजन प्रशासनिक भवन स्थित चाणक्य सभागार में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) रहे।

    कार्यक्रम की शुरुआत दिव्यांगजनों के अधिकारों, समावेशन और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेरणादायी वीडियो प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद एनटीपीसी परिवार के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने दिव्यांगजनों के सामाजिक सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर एक प्रेरक कहानी भी प्रस्तुत की गई, जो सभी उपस्थितों के लिए उत्साहवर्धक बनी। कहानी निक वुजिसिक नामक एक 100% शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण युवक की थी, जिसने अपने जीवन की कठिन परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी। आज वह न सिर्फ आत्मनिर्भर है बल्कि अन्य दिव्यांग युवाओं के लिए प्रशिक्षण भी प्रदान कर रहा है। उसकी कहानी ने कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों को यह संदेश दिया कि इच्छाशक्ति और सकारात्मक दृष्टिकोण किसी भी चुनौती को अवसर में बदल सकता है।

    मुख्य अतिथि मनोरंजन परिदा, महाप्रबंधक (ओ एंड एम) ने अपने संबोधन में कहा कि“दिव्यांगजन किसी भी प्रकार से कमतर नहीं हैं। उनके भीतर अद्भुत क्षमता, दृढ़ इच्छाशक्ति और सीखने की गहरी ललक होती है। हमारा दायित्व है कि हम सभी मिलकर एक ऐसा कार्य परिवेश विकसित करें जहाँ हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुरूप योगदान दे सके। आज प्रस्तुत की गई प्रेरक कहानी हमें यही सिखाती है कि परिस्थितियाँ नहीं, बल्कि हमारा साहस और संकल्प सफलता का मार्ग निर्धारित करते हैं।” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोरंजन सारंगी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने कहा कि “एनटीपीसी कहलगांव सदैव समावेशन, समान अवसर और कर्मचारियों के कल्याण को सर्वोपरि रखता है। दिव्यांगजन हमारी ऊर्जा परिवार की अनमोल शक्ति हैं। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कार्यस्थल पर उन्हें सभी आवश्यक सुविधाएँ, सम्मान और प्रोत्साहन मिले।”

    उन्होंने सभी कर्मचारियों से दिव्यांगजनों के प्रति सहयोग, संवेदनशीलता और सम्मान बढ़ाने की अपील की। विश्व दिव्यांग दिवस के उपलक्ष्य में सभी उपस्थितों ने केक काटकर इस विशेष अवसर का उत्सव मनाया। समापन पर प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान किए गए। एनटीपीसी कहलगांव परिसर में मनाया गया यह कार्यक्रम न केवल जागरूकता बढ़ाने वाला रहा, बल्कि सभी को प्रेरणा, संवेदना और सकारात्मकता से भर देने वाला भी रहा।

  • एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 पटना रीजनल राउंड का आयोजन कल

    एनटीपीसी इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 पटना रीजनल राउंड का आयोजन कल

    पटना । भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत कंपनी एनटीपीसी द्वारा इलेक्ट्रॉन क्विज़ 2025-26 का पटना रीजनल राउंड कल, दिनांक 4 दिसम्बर 2025 को शास्त्री नगर स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित किया जा रहा है।पीपीपीपीपीपीपीयह राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ श्रृंखला 21 नवम्बर से 17 दिसम्बर 2025 तक पटना सहित देश के 9 क्षेत्रीय केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

    एनटीपीसी के उप महाप्रबंधक (नैगम संचार), विश्वनाथ चंदन ने बताया इस क्विज़ प्रतियोगिता का उद्देश्य नवोदित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवा मस्तिष्क की तार्किक सोच को नई धार देना है। उन्होने आगे बताया कि, पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय द्वारा आयोजित होने वाले इस पटना क्षेत्रीय चरण में क्षेत्र के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट संस्थानों की 200 से अधिक टीमों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और शिक्षण संस्थानों में उत्साह का विशेष माहौल है।

    प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। प्रथम विजेता टीम को 60 हज़ार , द्वितीय स्थान को 40 हज़ार  तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 20 हज़ार रूपये का पुरस्कार दिया जाएगा। चौथे से छठे स्थान की टीमों को 8 हज़ार का सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सभी प्रतिभागियों को आकर्षक टी-शर्ट और प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र भी दिए जाएंगे।प्रत्येक क्षेत्रीय चरण से शीर्ष दो टीमें प्रतिष्ठित नेशनल सेमी-फाइनल के लिए चयनित होंगी। इसके बाद 14 दिसम्बर 2025 को पावर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, नोएडा में होने वाले राष्ट्रीय फाइनल में देशभर की श्रेष्ठ प्रतिभाओं के बीच मुकाबला होगा।

    2004 से प्रतिवर्ष आयोजित हो रही इलेक्ट्रॉन क्विज़ प्रतियोगिता इंजीनियरिंग एवं मैनेजमेंट के छात्रों के लिए एक प्रतिष्ठित मंच बन चुकी है। यह आयोजन छात्रों में तार्किक सोच, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समस्या-समाधान कौशल को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इलेक्ट्रॉन क्विज़ प्रतियोगिता एनटीपीसी की सतत उत्कृष्टता, नवाचार और युवा पीढ़ी को सशक्त बनाने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, जो न केवल ऊर्जा क्षेत्र में एनटीपीसी की अग्रणी भूमिका को दर्शाती है बल्कि भविष्य के नेतृत्व कर्ताओं को तैयार करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रयास है।

  • एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने स्वर्ण जयंती समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

    एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने स्वर्ण जयंती समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारियों को किया सम्मानित

    पटना । एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने 30 नवंबर 2025 को उर्जा ऑडिटोरियम, पटना में एनटीपीसी स्थापना दिवस स्वर्ण जयंती समारोह के तहत भव्य सम्मान सह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया। यह कार्यक्रम सीएमडी-एनटीपीसी के दृष्टिकोण के अनुरूप आयोजित किया गया, जिन्होंने इस 50 वर्ष की उपलब्धि को समावेशी रूप से मनाने और संगठन की प्रगति में अमूल्य योगदान देने वाले सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनके परिवारों को विशेष सम्मान देने पर बल दिया।

    कार्यक्रम में 50 से अधिक सेवानिवृत्त एनटीपीसी अधिकारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित हुए। सेवानिवृत्त अधिकारियों ने इस नेक पहल की सराहना की और संगठन के प्रति सीएमडी की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

    इस अवसर पर गणमान्य अतिथि के रूप में  बिहार सरकार के ऊर्जा सचिव,  मनोज कुमार सिंह, आईएएस बिहार इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के सदस्य, अनिल कुमार सिन्हा बिहार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव, संजीव मित्तल एनटीपीसी सुजाता लेडीज क्लब की अध्यक्षा, श्रीमती संगीता गोयल पूर्वी क्षेत्र- 1 के अंतर्गत आने वाले सभी परियोजना-प्रमुख और महाप्रबंधक सपरिवार उपस्थित रहे । सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पारंपरिक स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। स्वागत भाषण में एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के कार्यकारी निदेशक, विजय गोयल ने स्वर्ण जयंती आयोजन के प्रेरणा स्त्रोत सीएमडी-एनटीपीसी की सोच को सबसे साझा किया और उपस्थित सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं उनके परिजनों का एनटीपीसी की प्रगति में योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया।

    इस अवसर पर अपने संबोधन में, मनोज कुमार सिंह, आईएएस ने एनटीपीसी की 50 वर्षों की विकास यात्रा को उत्कृष्टता से पूरा करने पर बधाई दी और संगठन के पेशेवर दृष्टिकोण, देश के विद्युत क्षेत्र में इसके अहम योगदान और कर्मचारियों द्वारा बनाए गए मजबूत विरासत की सराहना की। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के प्रसिद्ध लोक कलाकारों और गायक-गायिकाओं ने शास्त्रीय और क्षेत्रीय कला संबंधी एक-से-एक बेहतरीन प्रस्तुतियाँ दीं, जिसने उपस्थित जनसमूह को एकदम मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम को एक उत्सव का रूप दे दिया ।

    कार्यक्रम का समापन  विल्सन अब्राहम, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, इसके बाद आयोजित रात्रि-भोज में वर्तमान और सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने परस्पर संवाद के दौरान अपने अनुभव और यादों को आपस में साझा किया। इस अवसर पर  गोयल ने व्यक्तिगत रूप से सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और उनके परिवारों से मिलकर एनटीपीसी की ओर से आभार व्यक्त किया और संगठन की निरंतर प्रगति के लिए उनसे आशीर्वाद मांगे। एनटीपीसी के स्वर्णिम पांच दशक के सफर और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ इसके भावनात्मक संबंधों के परिपेक्ष में इसे एक नेक पहल व नवाचार के रूप में वर्तमान कर्मचारियों द्वारा इसकी सराहना किया जा रहा है।