Category: BIHAR

  • एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज क्लब द्वारा आनंद मेला 2026 का भव्य आयोजन 

    एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में मैत्री लेडीज क्लब द्वारा आनंद मेला 2026 का भव्य आयोजन 

    दिव्यांगजनों को 10 व्हीलचेयर तथा जरूरतमंद महिलाओं को 5 सिलाई मशीनें वितरित की गईं

    बेगूसराय। एनटीपीसी बरौनी टाउनशिप में 7 और 8 फरवरी 2026 को मैत्री लेडीज क्लब द्वारा दो दिवसीय आनंद मेला 2026 का आयोजन बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। मेले का शुभारंभ 7 फरवरी की संध्या को विभिन्न परियोजनाओं के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा रिबन काटकर किया गया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता गोयल (अध्यक्ष, सुजाता लेडीज क्लब, ईआर-I मुख्यालय), श्रीमती सी.वी.एल. अनुराधा (अध्यक्ष, मंदाकिनी लेडीज क्लब, बाढ़) एवं श्रीमती डोलन चंपा घोष (अध्यक्ष, मैत्री लेडीज क्लब, बरौनी) तथा अन्य क्लबों की वरिष्ठ सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। साथ ही  सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़),  जयदीप घोष, परियोजना प्रमुख (बरौनी),  ए. के. त्रिपाठी ,जीएम (ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस), देवकांत सरस्वत जीएम (मेंटेनेंस एंड एडीएम)  एवं प्रशांत कुमार सामल, एचआर हेड (बाढ़) की भी उपस्थिति रही।

    उद्घाटन समारोह के उपरांत केक काटकर एवं गुब्बारे छोड़कर मेले की औपचारिक शुरुआत की गई। इसके बाद एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं और परंपराओं की रंगारंग झलक देखने को मिली। मेले के दौरान मैत्री लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत एक सराहनीय पहल भी की गई। इस अवसर पर समीपवर्ती परियोजना क्षेत्रों से दिव्यांगजनों को सहयोग प्रदान करने हेतु 10 व्हीलचेयर तथा जरूरतमंद महिलाओं को आजीविका सशक्तिकरण के उद्देश्य से 5 सिलाई मशीनें वितरित की गईं।

    मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे, जिनमें खाने-पीने के विशेष स्टॉल मैत्री लेडीज क्लब की सदस्यों द्वारा संचालित किए गए। स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ खेल एवं मनोरंजन से जुड़े स्टॉलों ने मेले को खास आकर्षण प्रदान किया और सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए यह एक यादगार अनुभव बना। मेले के दूसरे दिन टाउनशिप के बच्चों एवं निवासियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने पूरे वातावरण को रंग, उमंग और उल्लास से भर दिया। अंत में लकी डिप ड्रा का आयोजन किया गया, जिसमें कई आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर श्रीमती डोलन चंपा घोष, अध्यक्ष, मैत्री लेडीज क्लब, बरौनी ने एनटीपीसी बरौनी टीम एवं मैत्री लेडीज क्लब की सभी सदस्यों को मेले के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया। इस आनंद मेले ने बरौनी टाउनशिप के निवासियों के जीवन में उल्लास और खुशी का संचार किया। सुखद स्मृतियों के साथ आनंद मेला समाप्त हुआ।

  • एनटीपीसी नबीनगर में शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन हरियाली संग, प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

    एनटीपीसी नबीनगर में शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन हरियाली संग, प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

    दो दिवसीय वार्षिक मेले की इस वर्ष की थीम “ग्रीन अर्थ, जीरो प्लास्टिक रखी गई थी

    औरंगाबाद। एनटीपीसी नबीनगर में स्वरा महिला संघ द्वारा शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1) तथा श्रीमती संगीता गोयल, अध्यक्षा, सुजाता लेडीज़ क्लब द्वारा किया गया। मेले के दौरान एनटीपीसी नबीनगर ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को ‘मेधावी छात्रवृत्ति’ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा उनके बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

    स्वरा महिला संघ द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय वार्षिक मेले की इस वर्ष की थीम “ग्रीन अर्थ, जीरो प्लास्टिक रखी गई थी। मेले का उ‌द्देश्य प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित करना था। इस संदेश को विभिन्न कला आकृतियों एवं रचनात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

    इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ अनेक सुप्रसिद्ध दुकानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए स्वरा महिला संघ की सदस्यों दवारा पारंपरिक व्यंजनों एवं क्षेत्रीय पकवानों के स्टॉल लगाए गए, जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। संगीत, मनोरंजन और शानदार उपहारों से सजे इस मेले के पहले दिन सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों, बच्चों के लिए विशेष ‘किड्स जोन’ तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस मेले में परियोना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहेरा, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा, महाप्रबंधक (O&M)  अनिल कुमार टी सी, महाप्रबंधक (परियोजना)  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐ.डी.एम)  मनोरंजन पाणिग्रही समेत अनेको गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

  • एनटीपीसी नवीनगर में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

    एनटीपीसी नवीनगर में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

    औरंगाबाद/ एनटीपीसी नवीनगर में हर्ष और उल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख एल. के. बेहेरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, डी.जी.आर. गार्ड्स, बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गरिमामय परेड से गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  एल. के. बेहेरा ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “भारत के विकास और समृद्धि में एनटीपीसी का अहम योगदान है।” अपने संबोधन में उन्होंने संयंत्र की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभी विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी द्वारा निकटवर्ती गाँवों के 35 चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही वर्ष 2026 के नए सीएसआर कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वरा महिला संघ, केंद्रीय विद्यालय, बी.बी.पी.एस. एवं बाल भवन के छात्रों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बी.बी.पी.एस. एवं नवीनगर स्पोर्टस काउंसिल द्वारा झांकियों के माध्यम से अपनी उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस समारोह का प्रमुख आकर्षण एनटीपीसी कर्मचारियों एवं सी.आई.एस.एफ. कर्मियों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कराटे प्रदर्शन रहा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली शस्त्र ड्रिल भी प्रस्तुत की। कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने हेतु उन्हें BUH मेरिटोरियस अवार्डस से प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम अनेक सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिनमें  अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा श्रीमती आरती बेहेरा, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा शामिल थीं।

  • एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने सीएसआर के तहत सरकारी स्कूली बच्चों में किया स्वेटर का वितरण

    एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने सीएसआर के तहत सरकारी स्कूली बच्चों में किया स्वेटर का वितरण

    150 से अधिक सरकारी विद्यालय के बच्चों को मिली सर्दी से राहत

    पटना । एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय ने आज सुजाता लेडीज़ क्लब के तत्वावधान में अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रम के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय, शेखपुरा बिंद टोली, पटना के 150 से अधिक विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए। गर्म कपड़े पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

    इस अवसर पर सुजाता लेडीज़ क्लब की अध्यक्षा श्रीमती संगीता गोयल ने स्वेटर वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, “बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। यह आवश्यक है कि उन्हें शिक्षा के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएँ भी समय पर उपलब्ध हों। ठंड के मौसम में बच्चों को सुरक्षित और सहज वातावरण देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसी छोटी-छोटी पहलें न केवल बच्चों की नियमित पढ़ाई में सहायक होती हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ाती हैं।”

    उन्होंने बच्चों से अनुशासन और परिश्रम को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ सह-पाठ्य गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया, ताकि उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।

    विद्यालय के प्रधानाध्यापक  अभिनेष कुमार ने एनटीपीसी के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा, “एनटीपीसी द्वारा दिया गया यह सहयोग बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे उन्हें सर्दी से राहत मिलेगी और यह भावना भी सुदृढ़ होगी कि समाज और संस्थान उनके साथ खड़े हैं। ऐसे प्रयास बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि को और मजबूत करते हैं।”

    इस अवसर पर एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 के अधिकारीगण, सुजाता लेडीज क्लब की सदस्याएँ, विद्यालय के शिक्षक गण तथा बड़ी संख्या में लाभान्वित बच्चे उपस्थित रहे।

    गौरतलब है कि एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय सुजाता लेडीज़ क्लब के माध्यम से पटना एवं आसपास के क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना से जुड़ी विभिन्न सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियां निरंतर संचालित करता रहा है तथा समाज के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

  • एनटीपीसी बाढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन

    एनटीपीसी बाढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस पर भव्य आयोजन

    पटना। एनटीपीसी बाढ़ में दिनांक 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के सभी कर्मचारी और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में किया गया। स्टेडियम में सुबह 9:00 बजे मुख्य अतिथि  सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़) ने ध्वजारोहण किया। नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया, जिसके बाद मुख्य अतिथि ने परेड निरीक्षण किया। इसके पश्चात एनटीपीसी गीत का गायन हुआ और माननीय मुख्य अतिथि ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। वन्दे मातरम् गीत गायन के बाद अनंत आकाश में गुब्बारों ने उड़ान भरी, इसके बाद पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    बाल भवन एवं नोट्रे डेम अकादमी के बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सभी उपस्थितजनों का दिल जीत लिया। सीआईएसएफ द्वारा आधुनिक शस्त्रों के प्रदर्शन के पश्चात फायर ब्रिगेड ने पानी की धाराओं से तिरंगे की भव्य आकृति उकेरकर पूरे कार्यक्रम को और यादगार बना दिया। इस अवसर पर श्रीमती सी.वी.एल. अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा सर्विस बिल्डिंग स्टेज-2 में  श्रीकांत केरहालकर, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

  • एनटीपीसी बरौनी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

    एनटीपीसी बरौनी ने हर्षोल्लास के साथ मनाया 77वाँ गणतंत्र दिवस

    बेगूसराय। एनटीपीसी बरौनी ने टाउनशिप प्रांगण में 77वाँ गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह, गौरव एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख जयदीप घोष ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत सभी उपस्थितों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाया। 

    ध्वजारोहण के पश्चात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) द्वारा प्रस्तुत सलामी टुकड़ी का निरीक्षण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया। अपने संबोधन में श्री घोष ने सभी कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं उपस्थित अतिथियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा भारत के संविधान निर्माण में योगदान देने वाले महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। 

    उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक गणतंत्र के रूप में अपनी यात्रा आरंभ की और यह दिवस केवल एक पर्व नहीं बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपरा, समानता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए बताया कि देश को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा 07 नवंबर 1975 को एनटीपीसी लिमिटेड की स्थापना की गई थी। शून्य से शुरू हुई यह यात्रा आज गौरवपूर्ण मुकाम तक पहुँची है और वर्तमान में एनटीपीसी की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 87 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी ने वर्ष 2032 तक 150 गीगावॉट स्थापित क्षमता प्राप्त करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जिसमें 60 गीगावॉट हरित ऊर्जा से प्राप्त किया जाएगा। 

     जयदीप घोष ने एनटीपीसी बरौनी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक स्टेशन ने पूर्वी क्षेत्र-1 (ईआर-1) की सभी परियोजनयों में सर्वाधिक पीएलएफ हासिल किया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, जल उपयोग दक्षता, ऐश उपयोग, सुरक्षा एवं तकनीकी नवाचारों में बरौनी परियोजना के प्रयासों की सराहना की और सभी कर्मचारियों से उच्चतम सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया। इसके अलावा, उन्होंने बताया कि नवाचार के तौर पर एनटीपीसी बरौनी में 1000 मेगावाट-घंटे क्षमता वाले बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) की स्थापना भी की जा रही है, जो चार घंटे तक 250 मेगावाट बिजली प्रदान करने में सक्षम होगा। 

    इस अवसर पर बाल भवन के बच्चों द्वारा लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को एचओपी मेरिटोरियस पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रतीकात्मक अवसर को चिह्नित करने के लिए गुब्बारे भी छोड़े गए।  देशभक्ति नारों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ, जिसने पूरे परिसर को राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

  • बीआरबीसीएल में देशभक्ति का उत्सव, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

    बीआरबीसीएल में देशभक्ति का उत्सव, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्र निर्माण में बीआरबीसीएल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बालभवन एवं प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों, श्री श्री अकादमी के छात्र-छात्राओं तथा संगिनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, वहीं सीआईएसएफ की परेड ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

    कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीआरबीसीएल के कर्मचारियों को सीईओ मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएसआर पहल के तहत दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे समारोह उल्लास और प्रेरणा का केंद्र बन गया।

  • एनटीपीसी काँटी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

    एनटीपीसी काँटी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

    मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी काँटी में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में  संजीब कुमार सुआर, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी काँटी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख द्वारा झंडोतोलन के साथ किया गया। तत्पश्चात केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल के जवान, अग्निशामक सुरक्षा बल, नगर सुरूक्षा बल एवं डीएवी स्कूल के बच्चों की परेड टुकड़ियां ने सलामी दी एवं उत्कृष्ठ परेड का प्रदर्शन किया। अपने सम्बोधन मे  सुआर ने सभी उपस्थित जनों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एव देश के स्वतन्त्रता सेनानियों को याद किया जिनके बलिदान स्वरूप भारत एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में विश्व मानचित्र पर अपनी अलग पहचान कायम कर रहा है।

    परियोजना प्रमुख ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी सन 1975 से देश के विकास में सतत् अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर रहा है। उन्होंने एनटीपीसी के महत्वपूर्ण उपलब्धियों को याद करते हुए बताया कि कंपनी की कुल स्थापित क्षमता 85975 मेगावॉट है। वर्ष 2032 तक 130 गीगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता हासिल करने का लक्ष्य है।

    इस अवसर पर एनटीपीसी काँटी की प्रमुख उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला और प्रचालन एवं अनुरक्षण, सुरक्षा, पर्यावरण, सामाजिक नैगमिक दायित्व और अन्य सभी विभाग के कर्मचारियों को उनके निरंता सहयोग के लिए धन्यवाद् कहा।

    ध्वजारोहण के तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत डीएवी स्कूल, बाल भवन और अन्य समूह के बच्चों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए गए। इसके पूर्व प्रसाशनिक भवन में भी देबेश पाढ़ी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) द्वारा ध्वजारोहण कर उपस्थित कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी गयी। इस अवसर एनटीपीसी काँटी के वरिष्ठ अधिकारियों ने समारोह में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को परियोजना प्रमुख ने मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सीआईएसएफ, सुरक्षा बल, बल भवन, कर्मचारियों, इत्यादि को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर  महेशकुमार सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी कल्याण संघ के सदस्य, महिला मंडल की अध्यक्षा एवं सदस्याएं, बाल भवन के बच्चे, एपेक्स के सदस्य, खेल परिषद के सदस्य एवं अन्य गणमान्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 में 77 वां गणतंत्र दिवस गर्व एवं उत्साह से मनाया गया

    एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 में 77 वां गणतंत्र दिवस गर्व एवं उत्साह से मनाया गया

    पटना। एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-I मुख्यालय, पटना में 77वाँ गणतंत्र दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्व-1),  विजय गोयल ने कार्यालय सह आवासीय परिसर में आयोजित आकर्षक समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  विजय गोयल ने सीआईएसएफ एवं डीजीआर सुरक्षा टुकड़ियों द्वारा प्रस्तुत भव्य परेड का निरीक्षण किया तथा उनके अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। अपने संबोधन में उन्होंने एनटीपीसी के कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों, सीआईएसएफ, संविदाकर्मियों तथा उपस्थित सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने इस अवसर पर सभी महान नेताओं को नमन करते हुए विशेष रूप से डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में गठित संविधान सभा को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके दूरदर्शी एवं अथक प्रयासों से हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक आदर्शों तथा नागरिक अधिकारों को एक सुदृढ़ आधार प्राप्त हुआ।

     गोयल ने एनटीपीसी की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति में पूर्वी क्षेत्र-1 के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय के सभी विभागों तथा इसके अधीन कार्यरत स्टेशनों की उपलब्धियों के साथ-साथ भविष्य की चुनौतियों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी से वर्ष 2032 तक एनटीपीसी के 1,49,000 मेगावाट के लक्ष्य को साकार करने हेतु अपने-अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ योगदान देने का आह्ववाहन किया। श्री गोयल ने निगम सामाजिक दायित्व के प्रति एनटीपीसी की सतत प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि संस्थान समाज के विभिन्न वर्गों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के साथ-साथ “सेवा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण” के संकल्प को निरंतर साकार कर रहा है।

    इस दौरान मुख्य अतिथि,  विजय गोयल ने श्रीमती संगीता गोयल एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में संविदा कर्मियों एवं सहयोगियों को अपने कर्तव्यों के प्रति निरंतर निष्ठा एवं समर्पण के लिए उन्हें सम्मानित किया ।

    समारोह के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक संगीत एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने गणतंत्र की भावना को सजीव करते हुए एकता, सद्भाव एवं सांस्कृतिक विविधता के मूल्यों को और भी सुदृढ़ किया। इस अवसर पर  अध्यक्षा, सुजाता लेडीज़ क्लब श्रीमती संगीता गोयल; महाप्रबंधक (प्रचालन सेवाएँ)  मैथ्यू ई.  कुवूर; महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  विल्सन अब्राहम, सभी विभागाध्यक्ष,  समस्त कर्मचारीगण, उनके परिजन एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

  • एनटीपीसी कांटी : सीपेट हाजीपुर चार माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, सभी 16 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

    एनटीपीसी कांटी : सीपेट हाजीपुर चार माह के प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन, सभी 16 प्रशिक्षुओं को मिला रोजगार

    मुजफ्फरपुर। एनटीपीसी कांटी के सहयोग से केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), हाजीपुर में संचालित चार माह के विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का  22 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस अवसर पर आयोजित समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

    उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी कांटी की सीएसआर पहल के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों को पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। यह चार माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 सितंबर 2025 को प्रारंभ हुआ था। अभ्यर्थियों का चयन विधिवत चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया तथा पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम का व्यय एनटीपीसी द्वारा सीएसआर फंड के अंतर्गत वहन किया गया।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को उद्योगोन्मुख तकनीकी ज्ञान एवं व्यावहारिक कौशल से सशक्त बनाना था, ताकि वे पेट्रोकेमिकल्स एवं संबद्ध क्षेत्रों में बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। प्रशिक्षण के सफल समापन के उपरांत सभी 16 प्रशिक्षुओं का विभिन्न कंपनियों में चयन होना इस पहल की उल्लेखनीय सफलता को दर्शाता है। समापन समारोह के दौरान  उमेश कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण) एवं  महेशकुमार सुथार, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ने सभी अभ्यर्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल करियर के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ उद्योग की बढ़ती मांगों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

    यह भी स्मरणीय है कि 12 सितंबर 2025 को एनटीपीसी कांटी में सीपेट हाजीपुर के विशेषज्ञों एवं एनटीपीसी अधिकारियों द्वारा एक विस्तृत काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया था, जिसमें अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम की संरचना, शैक्षणिक सहयोग तथा प्रशिक्षण से जुड़ी अपेक्षाओं के बारे में मार्गदर्शन प्रदान किया गया था। एनटीपीसी कांटी की यह CSR पहल क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास, रोजगार सृजन एवं सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास के रूप में देखी जा रही है।