Category: BIHAR

  • पूर्वी क्षेत्र-1 आई आर एस एम फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का एनटीपीसी कहलगांव में भव्य शुभारंभ

    पूर्वी क्षेत्र-1 आई आर एस एम फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का एनटीपीसी कहलगांव में भव्य शुभारंभ

    कहलगांव, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव द्वारा आयोजित पूर्वी क्षेत्र-1 आई आर एस एम फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 का 24 फरवरी 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। यह चार दिवसीय टूर्नामेंट 24 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जो एनटीपीसी की ईआर-1 परियोजनाओं के बीच खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

    उद्घाटन कार्यक्रम की शुरुआत खिलाड़ियों के आगमन एवं स्वागत से हुई, जिसके पश्चात कहलगांव, फरक्का, बरौनी, बाढ़, बीआरबीसीएल, एनपीजीसीएल एवं कांटी से आई सभी सहभागी टीमों की औपचारिक लाइन-अप प्रस्तुत की गई।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक (ओ एंड एम),  मनोरंजन परिदा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में श्रीमती अर्चना पटेल (अध्यक्ष, सृष्टि समाज), श्रीमती मधुमिता दास (उपाध्यक्ष, सृष्टि समाज),  भारती नंदन (कमांडेंट, सीआईएसएफ), सभी विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन एवं एसोसिएशन प्रतिनिधि तथा सृष्टि समाज के सदस्य भी मौजूद रहे।

    अपने संबोधन में  मनोरंजन परिदा ने खेलों के माध्यम से अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व कौशल के विकास पर प्रकाश डाला तथा सभी टीमों को श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएँ दीं। इसके उपरांत खेल शपथ दिलाई गई। महाप्रबंधक (ओ एंड एम) द्वारा मशाल सौंपे जाने के साथ मशाल रिले का आयोजन किया गया, जिसमें सभी टीमों के कप्तानों ने भाग लिया, तथा टूर्नामेंट की ज्योति प्रज्वलित की गई।

    कार्यक्रम की शोभा उस समय और बढ़ गई जब आईआरएसएम लोगो (LOGO), फुटबॉल खेलते हुए ‘Gaur’ मैस्कॉट विडियो एवं ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इसके पश्चात गुब्बारों का विमोचन किया गया। विद्या भवन द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम ने दर्शकों का मन मोह लिया। अंत में घंटी बजाकर पहले मैच का औपचारिक शुभारंभ किया गया। ईआर-1 आईआरएसएम फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 ने अपने पहले दिन से ही जोश, अनुशासन और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबलों की उम्मीद है।

  • निदेशक एनटीपीसी रवींद्र कुमार ने किया पूर्वी क्षेत्र-1 के राख उपयोग की स्थिति एवं भावी पहलों की समीक्षा

    निदेशक एनटीपीसी रवींद्र कुमार ने किया पूर्वी क्षेत्र-1 के राख उपयोग की स्थिति एवं भावी पहलों की समीक्षा

    पटना । रवींद्र कुमार, निदेशक (प्रचालन), एनटीपीसी ने  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक  (पूर्व-1) की उपस्थिति में 23 फरवरी 2026 को पूर्वी क्षेत्र-1 मुख्यालय, पटना में पूर्वी क्षेत्र–1 के स्टेशनों में राख उपयोग की स्थिति एवं नई पहलों की व्यापक समीक्षा की। बैठक में केन्द्रीय कार्यालय के कार्यकारी निदेशक गण सहित पूर्वी क्षेत्र के स्टेशनों के प्रमुख तथा क्षेत्रीय मुख्यालय और केन्द्रीय कार्यालय के राख प्रबंधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस समीक्षा का उद्देश्य केवल वर्तमान प्रदर्शन का आकलन करना ही नहीं, बल्कि बदलती बाजार परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य की तैयारी और राख उपयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी विशेष ध्यान देना था।

    इस वित्तीय वर्ष में अब तक एनटीपीसी पूर्वी क्षेत्र-1 स्टेशनों द्वारा 125% से अधिक राख उपयोग का महत्वपूर्ण लक्ष्य प्राप्त किया गया है, साथ ही ड्राई फ्लाई ऐश उपयोग में भी उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की गई है। इस सराहनीय उपलब्धि की प्रशंसा करते हुए निदेशक (प्रचालन) ने आगामी वर्षों में सड़क निर्माण एवं सीमेंट उद्योग जैसे पारंपरिक क्षेत्रों में संभावित कमी को देखते हुए नए विकल्पों पर जल्द से जल्द काम करने को समय की जरूरत बताया । उन्होंने प्रदर्शन को बनाए रखने और इसे और अधिक बढ़ाने हेतु वैकल्पिक एवं मूल्य वर्धित उपयोग के नए क्षेत्रों की पहचान और विस्तार पर बल दिया।

    इस दौरान राख से बनी ईंट के उत्पादन को सुदृढ़ करने, व्यवस्थित विपणन प्रयासों को बढ़ावा देने, बीआईएस प्रमाणन प्रक्रियाओं में सुधार, डीलरशिप नेटवर्क के विस्तार तथा समग्र क्षमता उपयोग बढ़ाने आदि पर विस्तृत चर्चा की गई। राख-आधारित उत्पादों की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित करने हेतु गुणवत्ता आश्वासन, ब्रांडिंग और संगठित बाजार संपर्क के महत्व पर भी जोर दिया गया।

    समीक्षा के दौरान विविधीकरण एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए नए तरीकों पर विचार-विमर्श हुआ। इनमें डीकार्बोनाइजेशन क्षमता वाली कार्बोनेटेड राख वाली ईंटों का विकास, नैनो एग्रीगेट्स का उत्पादन, प्राकृतिक रेत के विकल्प के रूप में बॉटम-ऐश का उपयोग, बाढ़ में नैनो कंक्रीट एग्रीगेट (NACA) संयंत्र की स्थापना तथा राख-आधारित विभिन्न मूल्यवर्धित उत्पादों का विकास शामिल है। बैठक में सिमफर Central Institute of Mining and Fuel Research (CIMFR) तथा Academy of Scientific and Innovative Research (AcSIR) के प्रतिनिधियों ने फ्लाई ऐश से दुर्लभ पृथ्वी तत्वों (Rare Earth Elements) के निकालने की संभावनाओं पर विस्तृत  प्रस्तुति दी। समीक्षा के अंत में, निदेशक (परिचालन) ने राख-प्रबंधन की दिशा में पूर्वी क्षेत्र-1 की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए नवाचार आधारित विविधीकरण के साथ ही संस्थागत सहयोग को सुदृढ़ करने तथा सशक्त बाजार तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

  • एनटीपीसी कांटी: मोतीपुर,कांटी एवं मीनापुर प्रखंड के 1420 मेधावी छात्र – छात्राओं को मिलेगा शैक्षणिक सहयोग

    एनटीपीसी कांटी: मोतीपुर,कांटी एवं मीनापुर प्रखंड के 1420 मेधावी छात्र – छात्राओं को मिलेगा शैक्षणिक सहयोग

    एनटीपीसी कांटी द्वारा “प्रोजेक्ट उड़ान 2.0” का शुभारंभ

     मुजफ्फरपुर । एनटीपीसी कांटी के आवासीय परिसर स्थित तरंगिनी भवन में नैगमिक सामाजिक दायित्व पहल के अंतर्गत “प्रोजेक्ट उड़ान 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अर्थ केयर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर से हुआ। यह समझौता ज्ञापन आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से संपादित किया गया। इस परियोजना के अंतर्गत अर्थ केयर फाउंडेशन द्वारा चयनित विद्यार्थियों की पाठ्यक्रम शुल्क का पूर्ण वहन एनटीपीसी कांटी द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व मद से किया जाएगा। इसके तहत कांटी, मोतीपुर एवं मीनापुर प्रखंड के 1420 छात्र-छात्राओं को बिना आर्थिक बाधा के अपनी शिक्षा निरंतर जारी रखने में मदद मिलेगी।

    समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के उपरांत प्रथम चरण में अर्थ केयर फाउंडेशन द्वारा चयनित 200 छात्र-छात्राओं को परियोजना से औपचारिक रूप से संबद्ध करते हुए छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एनटीपीसी कांटी की ओर से देवेश कुमार पाढ़ी , महाप्रबंधक (परिचालन एवं अनुरक्षण),  उमेश कुमार, महाप्रबंधक (अनुरक्षण),  संजीत कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) तथा नैगमिक सामाजिक दायित्व प्रकोष्ठ के सदस्य उपस्थित रहे। अर्थ केयर फाउंडेशन की ओर से अशोक कुमार सिंह (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल) उपस्थित रहे। जीविका की ओर से सुश्री अनीशा सहित जिला, प्रखंड एवं सामुदायिक स्तर की प्रतिनिधि दीदियाँ कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं।

  • एनटीपीसी बाढ़ में राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान

    एनटीपीसी बाढ़ में राष्ट्रीय स्तर हेतु चयनित दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान

    पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 15से 16 नवंबर 2025 को “दिव्यांग क्रिकेट चैंपियनशिप 2025” के अंतर्गत आयोजित “जिला स्तरीय बिहार दिव्यांग क्रिकेट श्रृंखला” के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर की टीम में चयनित 15 खिलाड़ियों का आज एनटीपीसी बाढ़ में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।

    उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 15 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए किया गया है। चयनित खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। सम्मान समारोह में  सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़), श्रीमती सी. वी. एल अनुराधा, अध्यक्षा, मंदाकिनी क्लब, एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन एवं खेल भावना की सराहना की गई। यह आयोजन खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने तथा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है।

  • बीआरबीसीएल में सोन बसंत उत्सव का भव्य उद्घाटन

    बीआरबीसीएल में सोन बसंत उत्सव का भव्य उद्घाटन

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 21 फरवरी 2026 को सोन बसंत उत्सव का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि  विजय गोयल (क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, पूर्व-1, एनटीपीसी एवं निदेशक, बीआरबीसीएल) रहे। विशिष्ट अतिथि  दीपक रंजन देहुरी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीआरबीसीएल) उपस्थित रहे।  एलके बेहेरा (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी, नबीनगर) सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उत्सव का शुभारंभ किया।

    बीआरबीसीएल की संगिनी लेडीज क्लब की ओर से आयोजित मेले में कई आकर्षण रहे। खाने-पीने और शॉपिंग की 60 स्टॉल लगाई गईं। सैंड आर्ट के माध्यम से देश की धरोहर और बसंत थीम को दर्शाया गया। कार्यक्रम में योजना प्रभावित गांवों की 12 मेधावी बालिकाओं को ब्यूटिशियन किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में बिहार लोक नृत्य पर आधारित कई प्रस्तुतियां दी गईं। धोबिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री विजय गोयल ने कहा कि उन्हें सोन बसंत उत्सव में शामिल होकर अत्यंत आनंद हुआ। उन्होंने इस आयोजन के लिए बीआरबीसीएल और संगिनी लेडीज क्लब को शुभकामनाएं दीं।

  • वेंडर विकास कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ की सहभागिता

    वेंडर विकास कार्यक्रम में एनटीपीसी बाढ़ की सहभागिता

    पटना।भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वावधान में आयोजित “सीपीएसई स्तर वेंडर विकास कार्यक्रम सह उत्पाद प्रदर्शनी” में एनटीपीसी बाढ़ की टीम ने सहभागिता की है। यह कार्यक्रम एमएसएमई मंत्रालय द्वारा 19 एवं 20 फरवरी 2026 को मुंगेर जिले के लोकोमोटिव वर्कशॉप, जमालपुर (पूर्व रेलवे) में आयोजित किया जा रहा है। 

    कार्यक्रम का उद्देश्य सीपीएसई एवं स्थानीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित कर सार्वजनिक खरीद नीति के अंतर्गत अधिक से अधिक वेंडरों को जोड़ना है। उद्घाटन सत्र में एनटीपीसी बाढ़ से श्री बोब्बिली वेंकट अप्पाराव, एजीएम, (सी एंड एम)  एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। 

    इस अवसर पर एनटीपीसी बाढ़ के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में एनटीपीसी की खरीद प्रक्रिया, वेंडर पंजीकरण, गुणवत्ता मानकों तथा संभावित आपूर्ति के अवसरों पर विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रदर्शनी में एनटीपीसी बाढ़ द्वारा एमएसएमई के नमूना स्पेयर पार्ट्स का प्रदर्शन किया गया। एनटीपीसी बाढ़ के स्टॉल पर लगभग 50 वेंडरों ने आकर उत्पादों, तकनीकी आवश्यकताओं एवं पंजीकरण प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 

    एनटीपीसी बाढ़ की भागीदारी से स्थानीय उद्यमियों को ऊर्जा क्षेत्र में उपलब्ध व्यावसायिक संभावनाओं तथा सहयोग के नए अवसरों की जानकारी मिली। इस कार्यक्रम में सहभागिता श्री सी. सत्य रामा कृष्ण, परियोजना प्रमुख (बाढ़) के मार्गदर्शन में की गई।

  • एनटीपीसी बरौनी में विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से मॉक ड्रिल का आयोजन

    एनटीपीसी बरौनी में विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से मॉक ड्रिल का आयोजन

    बेगूसराय।एनटीपीसी बरौनी में 19 फरवरी 2026 को विभिन्न एजेंसियों के संयुक्त समन्वय से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का संचालन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) अग्निशमन सेवा विंग द्वारा किया गया। ड्रिल का उद्देश्य औद्योगिक आपदा की स्थिति में विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय, त्वरित प्रतिक्रिया और संसाधनों की उपलब्धता की जांच करना था।

    अभ्यास में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) 9वीं बटालियन, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), बिहार अग्निशमन सेवा, बिहार पुलिस, जिला प्रशासन, आईओसीएल बरौनी, एचयूआरएल अग्निशमन दल तथा एनटीपीसी बरौनी अस्पताल की मेडिकल टीम सहित कई एजेंसियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में बीटीपीएस बरौनी के परियोजना प्रमुख श्री जयदीप घोष सहित एनटीपीसी एवं सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

    मॉक ड्रिल की परिकल्पना रिक्टर स्केल पर 8 तीव्रता के भूकंप की काल्पनिक स्थिति पर आधारित थी। भूकंप के कारण प्लांट परिसर में संरचनात्मक क्षति, केमिकल प्लांट में क्लोरीन गैस रिसाव और विभिन्न स्थानों पर आग लगने की स्थिति दर्शाई गई।

    सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचकर सर्विस बिल्डिंग और अन्य स्थानों से फंसे कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। प्लांट कंट्रोल स्क्वॉड और फायर कंट्रोल रूम के समन्वय से सभी गेट सील कर आपात कार्रवाई शुरू की गई। छोटी एवं मध्यम स्तर की आग पर त्वरित नियंत्रण पाया गया, जबकि बड़े स्तर की आग पर फायर टेंडर और विशेष उपकरणों की मदद से काबू पाया गया।

    रेस्क्यू टीमों ने बीए सेट पहनकर सर्विस बिल्डिंग, एचटी/एलटी स्विच गियर रूम और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को प्राथमिक उपचार केंद्र ले जाकर आवश्यक चिकित्सीय जांच के बाद अस्पताल भेजा गया। ऊंचाई पर फंसे व्यक्ति को रेस्क्यू तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित निकाला गया।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एनडीआरएफ टीम ने भी रासायनिक आपातकालीन उपकरणों के साथ गैस रिसाव नियंत्रण और संरचना के भीतर फंसे लोगों को निकालने का प्रदर्शन किया।

    अंत में “ऑल क्लियर” सायरन के साथ ड्रिल का समापन हुआ। अधिकारियों ने सभी एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के अभ्यास वास्तविक आपदा की स्थिति में प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होते हैं।

  • एनटीपीसी नबीनगर उठा रहा है ग्रामीण विकास के लिए सराहनीय कदम – विधायक, चेतन आनंद

    एनटीपीसी नबीनगर उठा रहा है ग्रामीण विकास के लिए सराहनीय कदम – विधायक, चेतन आनंद

    एनटीपीसी नबीनगर ने दी ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को गति, विद्यालयों में बांटे गए कंप्यूटर

    औरंगाबाद /  ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विकास हेतु एनटीपीसी नबीनगर ने 17 ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित वितरण समारोह में नबीनगर के  विधायक चेतन आनंद एवं एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन आनंद ने कहा कि एनटीपीसी नबीनगर द्वारा ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा, और साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि एनटीपीसी आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु कार्य करता रहे।

    इस अवसर पर एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने कहा कि एनटीपीसी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस प्रकार की पहलें छात्रों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनटीपीसी अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर योगदान देता रहेगा। इस कार्यक्रम में लाभान्वित विद्यालयों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • एनटीपीसी नवीनगर द्वारा किया गया मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी नवीनगर द्वारा किया गया मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

     250 ग्रामीणों ने उठाया नेत्र सम्बन्धी जांच एवं परामर्श की सुविधा

    औरंगाबादः एनटीपीसी नवीनगर द्वारा अपनी सामुदायिक विकास नीति के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए आयोजित इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने नेत्र संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त की। मेह एवं अंकोरहा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) में सफलतापूर्वक आयोजित इस मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओंकार नाथ एवं एनटीपीसी नबीनगर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा किया गया। इस जांच शिविर का उ‌द्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।

    शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की तथा उन्हें परामर्श प्रदान किया। इन मरीजों को एनटीपीसी नबीनगर द्वारा शीघ्र ही निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह शिविर एनटीपीसी नवीनगर के अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की निगरानी में आयोजित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-11 परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-11 परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    यूनिट-4 बॉयलर के प्रथम कॉलम की हुई स्थापना

    नबीनगर, बिहार। एनटीपीसी नबीनगर की स्टेज-11 विस्तार परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यूनिट-4 बॉयलर के प्रथम कॉलम की स्थापना की गई।  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1) के कर कमलों द्वारा प्रथम कॉलम की स्थापना संपन्न हुई। प्रथम कॉलम की स्थापना के उपरांत  विजय गोयल ने एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहरा के साथ स्टेज-II निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना निर्माण विभाग एवं एल एंड टी (L&T) के अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित समय सीमा में इस महत्वपूर्ण चरण को पूरा करने के लिए उन्होंने सभी विभागों के समर्पण एवं लगन की सराहना की तथा परियोजना को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-II विस्तार परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया गया था, जिसके बाद से निर्माण कार्य पूरी दक्षता और गति से चल रहा है। लगभग ₹29,900 करोड़ की लागत से बनाई जा रही यह परियोजना राज्य की ऊर्जा आपूर्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    वर्तमान में एनटीपीसी नबीनगर की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 1,980 मेगावाट है, जो 660 मेगावाट की तीन पूर्णतः क्रियाशील इकाइयों के माध्यम से संचालित हो रही है। स्टेज-11 विस्तार के अंतर्गत 800 मेगावाट की तीन नई इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। ये इकाइयों तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक होंगी, क्योंकि इनमें अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक एवं एयर कूल्ड कंडेंसर (Air Cooled Condenser) प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक जल उपयोग को न्यूनतम रखते हुए उच्च दक्षता सुनिश्चित करेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

    यूनिट -4 बॉयलर के प्रथम कॉलम स्थापना समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  अनिल कुमार टीसी. महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  एम. पाणिग्रही, महाप्रबंधक (एडीएम एवं मेंटेनेंस) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।