Category: AURANGABAD

  • बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ, हुआ 40 बालिकाओं का पंजीकरण

    बीआरबीसीएल में बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025 का शुभारंभ, हुआ 40 बालिकाओं का पंजीकरण

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल ने अपनी सीएसआर फ्लैगशिप परियोजना ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2025’ का शुभारंभ 22 मई 2025 को आयोजित पंजीकरण कार्यक्रम के साथ किया। इस वर्ष के अभियान के लिए कुल 40 उत्साही बालिकाओं का पंजीकरण किया गया। यह कार्यक्रम एक ऐसे परिवर्तनकारी सफर की शुरुआत है, जिसका उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, कौशल और नेतृत्व विकास के माध्यम से सशक्त बनाना है। यह पहल जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को निखारने और एक समावेशी एवं समान भविष्य के निर्माण में बीआरबीसीएल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

  • श्री श्री अकादमी बीआरबीसीएल के बच्चों का दसवीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन 

    श्री श्री अकादमी बीआरबीसीएल के बच्चों का दसवीं बोर्ड में शानदार प्रदर्शन 

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल टाउनशिप में स्थित श्री श्री अकादमी के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई द्वारा घोषित वर्ष 2025 के परीक्षा-परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय की कक्षा 10वीं में कुबेर कुमार सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

    वहीं अवनीश कुमार ने 93.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा एवं शाम्भवी भारती ने 92.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रफुल्ल कुमार 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में चौथे एवं उत्सव राज सिंह 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवें स्थान पर रहे। इसके साथ ही कक्षा के सभी विद्यार्थी उत्कृष्ट अंकों के साथ प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में उत्तीर्ण हुए। अपने क्षेत्र के सभी विद्यालयों में श्री श्री अकादमी दसवीं बोर्ड के सर्वश्रेष्ठ परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा।

    बीआरबीसीएल के अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री अनिरुद्ध सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विद्यालय के बेहतरीन प्रदर्शन हेतु प्राचार्य सहित सभी शिक्षकों को बधाई दी है।

  • बीआरबीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

    बीआरबीसीएल में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

    औरंगाबाद।बीआरबीसीएल  में स्वच्छता पखवाड़ा की शुरुआत 16 मई 2025 से हुई। पहले दिन महाबोधि सभागार में ‘स्वच्छ भारत शपथ’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)बी.के. साहा,सभी विभागों के प्रमुख एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    शपथ लेने के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने पर चर्चा की। यह स्वच्छता पखवाड़ा 16 मई से 31 मई 2025 तक बड़े उत्साह और सक्रियता के साथ मनाया जाएगा।

    इस पखवाड़े के दौरान बीआरबीसीएल टाउनशिप परिसर एवं प्लांट क्षेत्र में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा।

    कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं एवं स्कूल के छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला रखी गई है,जिनमें कला प्रतियोगिता, स्लोगन लेखन, सुलेख, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे कई रचनात्मक आयोजन शामिल होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सभी को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

  • बाल भारती पब्लिक स्कूल,नबीनगर के छात्रों की शानदार सफलता:एआईएसएसई 2024-25 में 100% परिणाम

    बाल भारती पब्लिक स्कूल,नबीनगर के छात्रों की शानदार सफलता:एआईएसएसई 2024-25 में 100% परिणाम

    औरंगाबाद।नबीनगर स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अखिल भारतीय माध्यमिक विद्यालय परीक्षा  2024-2025 (कक्षा 10वीं) में 100% सफलता दर प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह गौरवपूर्ण उपलब्धि यह दर्शाती है कि समर्पण, परिश्रम और उचित मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य कठिन नहीं होता।विद्यालय के मेधावी छात्र हर्षित यादव ने 92.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सात्विक शंकर उपाध्याय ने 91.4% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरिका शर्मा ने 89.8% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।सात्विक शंकर उपाध्याय ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर एक मिसाल कायम की है।हर्षित यादव – अंग्रेजी और हिंदी में 96 अंक सात्विक शंकर उपाध्याय – संस्कृत में 100, गणित में 90, और सूचना प्रौद्योगिकी में 98 अंक गौरिका शर्मा – विज्ञान में 88 अंक तुषार रंजन नायक – सामाजिक विज्ञान में 94 अंक इस उपलब्धि के पीछे चाइल्ड एजुकेशन सोसायटी  का मार्गदर्शन और एनटीपीसी  नबीनगर प्रबंधन का निरंतर सहयोग रहा है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने अपने बच्चों का हर कदम पर साथ दिया और उनका उत्साह बढ़ाया।

    यह सफलता न केवल छात्रों की मेहनत का परिणाम है, बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और प्रबंधन की एकजुटता और समर्पण का प्रतीक भी है। बाल भारती पब्लिक स्कूल, नबीनगर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की दिशा में अपने प्रयासों को जारी रखते हुए भविष्य में भी नई ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • एनटीपीसी नबीनगर में हुई क्रिकेट लीग की शुरुआत

    एनटीपीसी नबीनगर में हुई क्रिकेट लीग की शुरुआत

    नबीनगर प्रीमियर लीग: खेल भावना और टीम वर्क का अद्भुत संगम

    औरंगाबाद ।  एनटीपीसी नबीनगर में नबीनगर प्रीमियर लीग (NPL) 2025 की उत्साहपूर्ण शुरुआत हुई। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “ऐसे आयोजन कर्मचारियों में ऊर्जा, सकारात्मकता और आपसी सहयोग को बढ़ावा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।”

    इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का पहला मुकाबला HOP XI और GM (O&M) XI के बीच खेला गया, जिसमें परियोजना के वरिष्ठ अधिकारियों ने खेल मैदान में अपना क्रिकेट कौशल प्रदर्शित किया। इस मैच में GM (O&M) XI की टीम विजयी रही। NPL का आयोजन हर साल नबीनगर स्पोर्ट्स काउंसिल द्वारा किया जाता है। इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से मिलकर बनी हैं। लीग के मुकाबले अगले तीन सप्ताह तक चलेंगे और 24 मई 2025 को एक भव्य समापन समारोह के साथ टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा।

    इस टूर्नामेंट का उद्देश्य कर्मचारियों के बीच स्वास्थ्य, फिटनेस, टीम वर्क और आपसी विश्वास को बढ़ावा देना है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों को तनावमुक्त रहने में मदद करते हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। यह आयोजन खेलों के माध्यम से युवा कर्मचारियों में नेतृत्व, अनुशासन और टीम भावना जैसे गुणों के विकास का भी सशक्त माध्यम बन रहा है।

  • बीआरबीसीएल क्रिकेट प्रीमियर लीग फाइनल में टीम ‘Super Giant’ ने मारी बाजी

    बीआरबीसीएल क्रिकेट प्रीमियर लीग फाइनल में टीम ‘Super Giant’ ने मारी बाजी

    औरंगाबाद।बीआरबीसीएल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  दीपक रंजन देहुरी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, BRBCL),  बी.के. साहा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण) और सांगीनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्षा रूना साहा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    सामूहिक प्रयास के बल पर टीम ‘BRBCL Super Giant’ ने फाइनल में उत्कृष्ट खेल दिखाकर विजेता बनने का सम्मान प्राप्त किया। दूसरी ओर, ‘BRBCL Super Kings’ की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल से दर्शकों का दिल जीता।

    मुख्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए तथा खिलाड़ियों को प्रेरक शब्दों से उत्साहित किया। आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आयोजन समिति और दर्शकों का BRBCL प्रबंधन ने आभार व्यक्त किया।

  • एनटीपीसी नबीनगर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन एनटीपीसी कर्मचारियों ने किया रक्तदान

    एनटीपीसी नबीनगर में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन एनटीपीसी कर्मचारियों ने किया रक्तदान

    नबीनगर, औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर द्वारा गुरुवार को एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में एनटीपीसी के कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं CISF के जवानो ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस शिविर का आयोजन एनटीपीसी के आवाहन (AHWAHAN) नीति के अंतर्गत कराया गया था जिसमें कुल 61 यूनिट रक्त का दान किया गया।

    इस एक दिवसीय रक्तदान शिविर का उद्धघाटन, एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M) श्री के. डी. यादव ने किया। यह कार्यक्रम एनटीपीसी नबीनगर में स्थित NSTPS अस्पताल में आयोजित किया गया था जहाँ अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती जूरी दत्ता एवं अन्य चिकित्सको की देख रेख में लोगो ने बढ़-चढ़ कर रक्त दान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन एनटीपीसी नबीनगर ने सदर अस्पताल, सासाराम के ब्लड बैंक के सहयोग से किया था।

    शिविर में एनटीपीसी एवं CISF के अनेको अधिकारियो ने जन कल्याण के लिए रक्त दान कर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। सभी प्रतिभागियों को उनके इस सामाजिक योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र से नवाज़ा गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य ज़रूरतमंदों को समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना था।

  • आपदा में संकटमोचक बना एनटीपीसी नबीनगर, ग्रामीणों की मदद को CISF फायर विंग तत्पर

    आपदा में संकटमोचक बना एनटीपीसी नबीनगर, ग्रामीणों की मदद को CISF फायर विंग तत्पर

    नबीनगर (औरंगाबाद) — विद्युत परियोजना संचालन से आगे बढ़कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए, एनटीपीसी नबीनगर आपातकालीन स्थितियों में ग्रामीणों के लिए संकटमोचक बनकर उभरा है। गर्मियों में ग्रामीण इलाकों में आग लगने की घटनाएं आम होती हैं, जिससे फसल और संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचता है। ऐसी घटनाओं में त्वरित राहत पहुंचाने के लिए एनटीपीसी नबीनगर की CISF फायर विंग हमेशा तत्पर रहती है।

    सूचना मिलते ही प्रशिक्षित जवानों की यह टीम अत्याधुनिक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाती है, जिससे नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। यह टीम परियोजना क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ आसपास के गांवों में भी सेवा दे रही है।

    स्थानीय लोगों ने एनटीपीसी नबीनगर की इस मानवीय पहल की सराहना की है। यह उदाहरण दर्शाता है कि संस्थान केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व को भी गंभीरता से निभा रहा है।

  • जिलाधिकारी ने किया एनटीपीसी नबीनगर द्वारा निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन 

    जिलाधिकारी ने किया एनटीपीसी नबीनगर द्वारा निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन 

    एनटीपीसी नबीनगर ने किया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

    औरंगाबाद/ जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने बुधवार को एनटीपीसी नबीनगर द्वारा निर्मित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्धघाटन किया। नबीनगर प्रखंड के अंकोरहा ग्राम स्तिथ इस स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत करवाया है। इस लोकार्पण कार्यक्रम में पॉवर प्लांट के प्रयोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निर्देशक  एल के बेहेरा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी, औरंगाबाद डॉ विनोद कुमार सिन्हा भी उपस्तिथ रहे।

    उ‌द्घाटन के बाद औरंगाबाद जिलाधिकारी  श्रीकांत शास्त्री ने  एल. के. बेहेरा एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विनोद कुमार सिन्हा के साथ भवन का निरीक्षण किया और आशा व्यक्त की कि यह भवन ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। सारी जरुरी सुविधाओं से युक्त इस नवनिर्मित भवन को एनटीपीसी नबीनगर ने बिहार सरकार को सौंप दिया है, जहां अब अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अंकोरहा का संचालन किया जाएगा।

    इस नए स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर द्वारा ग्रामीण समुदायों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम एवं नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के तहत परियोजना से सटे क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।

  • एनटीपीसी नबीनगर दे रहा है ग्रामीण सामुदायिक विकास को गति

    एनटीपीसी नबीनगर दे रहा है ग्रामीण सामुदायिक विकास को गति

    औरंगाबाद– एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहेरा ने नबीनगर प्रखंड के महुआंव गांव में निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया। इस भवन का निर्माण एनटीपीसी नबीनगर द्वारा अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत कराया गया है।

    आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस सामुदायिक भवन को ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया है, जिससे गांव के लोग सामाजिक एवं सामुदायिक कार्यक्रमों का आयोजन सुविधाजनक रूप से कर सकेंगे। भवन में शौचालय, स्वच्छ पेयजल, पंखे तथा अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यह भवन ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एनटीपीसी नबीनगर की एक सराहनीय पहल है। पंचायत भवन के निकट स्तिथ इस आलय में सार्वजनिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए एक विशेष स्टेज भी बनाया गया है।

    उद्घाटन से पूर्व  एल. के. बेहेरा ने एनटीपीसी नबीनगर के अन्य अधिकारियों के साथ भवन का निरीक्षण किया और आशा व्यक्त की कि यह भवन ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

    उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) एवं सामुदायिक विकास योजनाओं के तहत परियोजना से सटे क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य तथा आधारभूत संरचना के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।