Category: AURANGABAD

  • बीआरबीसीएल टाउनशिप में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

    बीआरबीसीएल टाउनशिप में स्वच्छता अभियान का सफल आयोजन

    औरंगाबाद। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत बीआरबीसीएल के सोन ऊर्जा टाउनशिप में 21 सितंबर 2025 को स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। अशोका शॉपिंग सेंटर परिसर में हुए इस कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री दीपक रंजन देहुरी, सभी विभागों के प्रमुख, कर्मचारीगण और टाउनशिप की महिलाएं शामिल हुए। सभी ने मिलकर परिसर की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश फैलाया। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से शॉपिंग सेंटर के विभिन्न हिस्सों की सफाई की और परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने का संकल्प लिया। यह अभियान सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बना, जिसने स्वच्छता के महत्व को और अधिक सशक्त रूप से उजागर किया।

  • बीआरबीसीएल में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

    बीआरबीसीएल में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा का आयोजन

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 17 सितंबर 2025 को विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी, वरिष्ठ अधिकारीगण, सभी विभागाध्यक्ष, कर्मचारी एवं श्रमिकगण उपस्थित रहे।

    पूजा-अर्चना के उपरांत भोग-प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रमिकों को उपहार भी प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना था।

    यह अवसर न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि सभी कर्मचारियों एवं श्रमिकों में आपसी एकता, सहयोग और सुरक्षा-संवेदनशीलता को भी सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

  • हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर बीआरबीसीएल में नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन 

    हिंदी पखवाड़ा के अवसर पर बीआरबीसीएल में नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन 

    औरंगाबाद। हिंदी पखवाड़ा 2025 के अवसर पर बीआरबीसीएल में 16 सितंबर 2025 को नारा लेखन एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता बीआरबीसीएल के कर्मचारियों एवं संविदा कर्मचारियों के लिए आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सृजनशीलता का परिचय दिया। प्रतियोगिता का विषय “विश्व पटल पर हिंदी की गूंज” अथवा “बढ़ती तकनीकी में हिंदी की भूमिका” निर्धारित किया गया था, जिस पर कर्मचारियों ने प्रभावशाली और प्रेरणादायी नारे लिखे।

    इसी क्रम में निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन कर्मचारियों, टाउनशिप की महिलाओं एवं कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने गहरी रुचि एवं उत्साह के साथ भाग लिया। निबंध लेखन के लिए विषय “डिजिटल युग में हिंदी का महत्व” अथवा “भारत में हिंदी का भविष्य: चुनौतियां एवं समाधान” निर्धारित किया गया था।

    प्रतिभागियों ने अपने विचारों को प्रभावी रूप से व्यक्त करते हुए हिंदी की समृद्धि एवं प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। इन प्रतियोगिताओं ने हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने, अभिरुचि विकसित करने और प्रतिभाओं को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करने में अहम योगदान दिया।

  • बीआरबीसीएल में चित्रकला प्रतियोगिता के साथ हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

    बीआरबीसीएल में चित्रकला प्रतियोगिता के साथ हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ

    औरंगाबाद/ बीआरबीसीएल में 15 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों एवं टाउनशिप की महिलाओं के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

    प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी सृजनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस वर्ष की प्रतियोगिता का विषय “हिंदी – सबको जोड़ने वाली भाषा” अथवा “संगीत और सिनेमा में हिंदी का महत्व” रखा गया था। बच्चों और महिलाओं ने इन विषयों को अपनी कल्पनाशक्ति और कलात्मकता से जीवंत रूप दिया।

  • नबीनगर में सांस्कृतिक आयोजन के साथ मनाई गई हरियाली तीज

    नबीनगर में सांस्कृतिक आयोजन के साथ मनाई गई हरियाली तीज

    औरंगाबाद। स्वरा महिला संघ, नबीनगर की ओर से हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा, उपाध्यक्षा श्रीमती नीरा यादव एवं बाल भवन की अध्यक्षा श्रीमती गीता टी.सी. के नेतृत्व में किया गया। इस तीज समारोह की मुख्य अतिथियों के रूप में संगिनी महिला संघ, BRBCL की उपाध्यक्षा श्रीमती रूना साहा एवं श्रीमती मोना ने शिरकत की।

    कार्यक्रम को विशेष बनाने हेतु स्वरा महिला संघ की सदस्याओं ने कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें कजरी और नृत्य-संगीत के साथ-साथ कुछ रोमांचक खेल भी शामिल थे। इस उत्सव का मुख्य आकर्षण “तीज सुंदरी” का चयन रहा, जिसमें श्रीमती विद्युत लता मोहन्ता ने यह खिताब अपने नाम किया। वहीं, प्रथम उपविजेता श्रीमती राखी गौतम और द्वितीय उपविजेता श्रीमती मनाली राठौड़ रहीं। इस कार्यक्रम में एनटीपीसी की महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। ज्ञातव्य हो की स्वरा महिला संघ एक प्रतिष्ठित कल्याणकारी संस्था है, जिसमें एनटीपीसी के अधिकारियों/कर्मचारियों की पत्नियाँ एवं महिला कर्मचारी सदस्य के रूप में सम्मिलित हैं। यह संघ नियमित रूप से आसपास के गाँवों में विविध सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों एवं आयोजनों का संचालन करती रहती है।

  • राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज, बीआरबीसीएल परिसर में दिखा उत्साह 

    राष्ट्रीय खेल दिवस का आगाज, बीआरबीसीएल परिसर में दिखा उत्साह 

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्घाटन 29 अगस्त 2025 को हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान बीआरबीसीएल परिसर में उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में कर्मचारियों, बच्चों और महिलाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

    पहले दिन कर्मचारियों, महिलाओं और बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताएँ हुईं। प्रतियोगिताओं के समापन के बाद मुख्य अतिथि  दीपक रंजन देहुरी ने कहा कि खेल और फिटनेस जीवन का अहम हिस्सा हैं। सभी को नियमित रूप से खेलों में भाग लेना चाहिए। 30 अगस्त को वॉलीबॉल और थ्रोबॉल प्रतियोगिताएँ होंगी। 31 अगस्त को स्लो साइकिल रेस और मॉर्निंग वॉक का आयोजन होगा। इसी के साथ तीन दिवसीय खेल महोत्सव का समापन किया जाएगा। बीआरबीसीएल परिसर में यह आयोजन खेल भावना और ऊर्जा का नया उत्साह जगा रहा है।

  • एनटीपीसी नबीनगर में मिनी मैराथन के साथ हुआ खेल सप्ताह का शुभारंभ

    एनटीपीसी नबीनगर में मिनी मैराथन के साथ हुआ खेल सप्ताह का शुभारंभ

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में खेल सप्ताह 2025 की जोरदार शुरुआत मिनी मैराथन के आयोजन के साथ हुई। इस मैराथन को परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहरा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस विशेष अवसर पर  बेहरा द्वारा वार्षिक खेल सप्ताह के मैस्कट (Mascot) का भी अनावरण किया गया, जो पूरे आयोजन की पहचान और प्रेरणा का प्रतीक रहा। इस मैराथन का आयोजन वार्षिक खेल सप्ताह 2025 के अंतर्गत किया गया था, जिसे राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है। आने वाले सप्ताह में विभिन्न आउटडोर खेल प्रतियोगिताएँ तथा मनोरंजक गतिविधियाँ आयोजित होंगे, जिससे कर्मचारियों और उनके परिजनों में आपसी सहयोग और फिटनेस के प्रति जागरुकता को बढ़ावा मिलेगा। मैराथन में विभिन्न आयु वर्गों में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के अंत में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पदकों से सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई।

    वार्षिक खेल सप्ताह 2025 का आयोजन एनटीपीसी की ‘AHWAHAN’ नीति तथा भारत सरकार के ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ के तहत किया जा रहा है। जो कर्मचारियों के समग्र स्वास्थ्य, कार्य-जीवन संतुलन एवं मनोबल को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए श्री बेहेरा ने कहा की “इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों, उनके परिवारजनों एवं सी.आई.एस.एफ कर्मियों के बीच शारीरिक स्वास्थ्य, सक्रिय जीवनशैली और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।”

    इस मैराथन में परियोजना प्रमुख के साथ-साथ एवं स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहरा, के.डी. यादव (मुख्य महाप्रबंधक ओ एंड एन), राकेश शर्मा (महाप्रबंधक -परियोजना),  अनिल कुमार टी. सी. (महाप्रबंधक-संचालन एवं एफ एम्),  एम. पाणिग्रही (महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं ऐ.डी.एम्) सहित कई वरिष्ठ अधिकारीगण ने हिस्सा लेकर सभी का उत्साह वर्धन किया।

  • एनटीपीसी नबीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    एनटीपीसी नबीनगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर (नबीनगर सुपर थर्मल पावर परियोजना) में 79वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहेरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित । समारोह का शुभारंभ  एल. के. बेहेरा द्वारा ध्वजारोहण से हुआ। इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय औ‌द्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, डीजीआर गाईस, बाल भारती पब्लिक स्कूल और केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गरिमापूर्ण परेड से ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ स्वीकार किया। अपने संबोधन में श्री बेहेरा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “भारत के विकास और विद्युत आपूर्ति में एनटीपीसी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।” उन्होंने संयंत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए सभी विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

    इस अवसर पर स्वरा महिला संघ, केंद्रीय विदयालय, बीबीपीएस और बाल भवन के छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। वहीं, केंद्रीय औ‌द्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अपने कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों के असाधारण योगदान के लिए उन्हें ‘BUH मेरिटोरियस अवॉर्ड’ और ‘पावर एक्सेल’ से सम्मानित किया गया।

    समारोह में  के.डी. यादव, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  अनिल कुमार टी.सी., महाप्रबंधक (प्रचालन एवं एफ.एम.),  राघवेंद्र सिंह, उप कमांडेंट, केंद्रीय औ‌द्योगिक सुरक्षा बल, तथा स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

  • बीआरबीसीएल में देशभक्ति का जश्न, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    बीआरबीसीएल में देशभक्ति का जश्न, धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में पूरे उत्साह और जोश के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  दीपक रंजन देहुरी ने ध्वजारोहण कर सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और बीआरबीसीएल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों को साझा किया। 

    समारोह में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। सीआईएसएफ ने रोमांचक डेमो प्रस्तुत कर माहौल में जोश भर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्री देहुरी ने आसपास के गांवों के 16 विद्यार्थियों को ‘उत्कर्ष मेधावी पुरस्कार’ से सम्मानित किया। इसके अलावा 5 दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल भी प्रदान की गई, जो बीआरबीसीएल के सामाजिक जिम्मेदारी और सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है। इसी क्रम में 25 कर्मचारियों को ‘मेरिटोरियस अवार्ड’ से नवाजा गया। हाल में हुई मेधा प्रतियोगिता और पॉवर क्विज के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। सीआईएसएफ को परेड के लिए, बच्चों को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए और संगिनी लेडीज क्लब को राष्ट्रगान गाने के लिए ट्रॉफी प्रदान की गई। समारोह का समापन देशभक्ति और एकता की भावना के साथ हुआ। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्री बिमल कुमार साहा ने एच टाइप कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

  • एनटीपीसी नबीनगर में हुआ श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    एनटीपीसी नबीनगर में हुआ श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

     श्रमिकों को कल्याणकारी एवं रोजगार सम्बन्धी योजनाओ से कराया गया अवगत 

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में मंगलवार को श्रमिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को “प्रधानमंत्री रोजगार संलग्न प्रोत्साहन योजना (PM Employment Linked Incentive Scheme)” के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। सत्र का संचालन श्रम प्रवर्तन अधिकारी (केंद्रीय),  एम् पी एस तोमर द्वारा किया गया।

     एम् पी एस तोमर ने प्रतिभागियों को योजना की रूपरेखा, पात्रता मानदंड, नियोक्ताओं के लिए निर्धारित प्रोत्साहन तथा योजना से श्रमिकों को मिलने वाले संभावित लाभों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह योजना संगठित क्षेत्र में रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा और स्थायी रोजगार सुनिश्चित करना है।

    सत्र के दौरान उपस्थित श्रमिकों ने योजना से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अपने प्रश्न रखे, जिनका समाधान श्री तोमर ने गहराई से किया। प्रतिभागियों ने योजना की उपयोगिता और लाभों को लेकर गहरी रुचि दिखाई और ऐसी जानकारियों को उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया।

    कार्यक्रम में श्री तोमर के अलावा प्रह्लाद प्रसाद, उप-महाप्रबंधक (मानव संसाधन), नागेंद्र कुमार शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) सहित एनटीपीसी के अन्य अधिकारीगण की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने एनटीपीसी प्रबंधन द्वारा ऐसे प्रयासों की सराहना की।

    यह उल्लेखनीय है कि एनटीपीसी नवीनगर समय-समय पर इस प्रकार के जागरूकता सत्रों एवं प्रशिक्षण कार्यशालाओं का आयोजन करता है, जिनका उद्देश्य न केवल श्रमिकों को सरकारी योजनाओं, सुरक्षा उपायों और श्रम कानूनों की जानकारी देना होता है, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और ज़िम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक बनाना होता है।