Category: AURANGABAD

  • बीआरबीसीएल में सोन बसंत उत्सव का भव्य उद्घाटन

    बीआरबीसीएल में सोन बसंत उत्सव का भव्य उद्घाटन

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 21 फरवरी 2026 को सोन बसंत उत्सव का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि  विजय गोयल (क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक, पूर्व-1, एनटीपीसी एवं निदेशक, बीआरबीसीएल) रहे। विशिष्ट अतिथि  दीपक रंजन देहुरी (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, बीआरबीसीएल) उपस्थित रहे।  एलके बेहेरा (परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी, नबीनगर) सहित अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और उत्सव का शुभारंभ किया।

    बीआरबीसीएल की संगिनी लेडीज क्लब की ओर से आयोजित मेले में कई आकर्षण रहे। खाने-पीने और शॉपिंग की 60 स्टॉल लगाई गईं। सैंड आर्ट के माध्यम से देश की धरोहर और बसंत थीम को दर्शाया गया। कार्यक्रम में योजना प्रभावित गांवों की 12 मेधावी बालिकाओं को ब्यूटिशियन किट वितरित की गईं। कार्यक्रम में बिहार लोक नृत्य पर आधारित कई प्रस्तुतियां दी गईं। धोबिया नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री विजय गोयल ने कहा कि उन्हें सोन बसंत उत्सव में शामिल होकर अत्यंत आनंद हुआ। उन्होंने इस आयोजन के लिए बीआरबीसीएल और संगिनी लेडीज क्लब को शुभकामनाएं दीं।

  • एनटीपीसी नबीनगर में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज़

    एनटीपीसी नबीनगर में बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज़

    एनटीपीसी की सात परियोजनाओं की टीमें ले रही हैं भाग

    औरंगाबादः एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने गुरुवार को आंतरिक क्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन किया। एनटीपीसी नबीनगर में आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में एनटीपीसी के पूरे क्षेत्र-1 की सात परियोजनाओं की टीमें भाग ले रही हैं।

    परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने पारंपरिक रूप से मशाल प्रज्वलित कर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं से आई टीमों का एनटीपीसी नबीनगर परिसर में स्वागत किया और सभी प्रतिभागियों को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम वर्क, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं।

    इस टूर्नामेंट में एनटीपीसी नबीनगर के अतिरिक्त फरक्का, कहलगांव, कांटी, बीआरबीसीएल, बाढ़ और बरौनी परियोजनाओं की टीमें हिस्सा ले रही हैं। तीन दिनों तक चलने वाली इस इस वार्षिक खेल प्रतियोगिता का उ‌द्देश्य न केवल कर्मचारियों में छिपी खेल प्रतिभा को मंच प्रदान करना है, बल्कि विभिन्न परियोजनाओं के बीच आपसी समन्वय, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना भी है।

    कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी नबीनगर के टीम कप्तान  सतेन्द्र सिंह ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना, निष्पक्षता और अनुशासन की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अतिथियों द्वारा प्रतियोगिता के मैस्कॉट ‘शटल वीर’ और आकर्षक ट्रॉफी का अनावरण किया गया। तत्पश्चात प्रतियोगिता का पहला मैच नबीनगर और कांटी के बीच खेला गया, जिसमें टीम नबीनगर विजयी रही।

    इस भव्य उ‌द्घाटन समारोह में  एल. के. बेहेरा के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर के महाप्रबंधक (O&M)  अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (एडीएम एवं मेंटेनेंस)  एम. पाणिग्रही, महाप्रबंधक (परियोजना)  राकेश शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कर्मचारियों और प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की शोभा और भी बढ़ा दी।

  • एनटीपीसी नबीनगर उठा रहा है ग्रामीण विकास के लिए सराहनीय कदम – विधायक, चेतन आनंद

    एनटीपीसी नबीनगर उठा रहा है ग्रामीण विकास के लिए सराहनीय कदम – विधायक, चेतन आनंद

    एनटीपीसी नबीनगर ने दी ग्रामीण क्षेत्र में डिजिटल शिक्षा को गति, विद्यालयों में बांटे गए कंप्यूटर

    औरंगाबाद /  ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा के विकास हेतु एनटीपीसी नबीनगर ने 17 ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर का वितरण किया। इस अवसर पर आयोजित वितरण समारोह में नबीनगर के  विधायक चेतन आनंद एवं एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक चेतन आनंद ने कहा कि एनटीपीसी नबीनगर द्वारा ग्रामीण विद्यालयों को कंप्यूटर उपलब्ध कराना डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिससे छात्रों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा, और साथ ही उन्होंने आग्रह किया कि एनटीपीसी आगे भी ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु कार्य करता रहे।

    इस अवसर पर एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहेरा ने कहा कि एनटीपीसी ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को सुदृढ़ करने को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस प्रकार की पहलें छात्रों के भविष्य को संवारने में सहायक सिद्ध होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एनटीपीसी अपनी सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास के क्षेत्र में निरंतर योगदान देता रहेगा। इस कार्यक्रम में लाभान्वित विद्यालयों के बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • एनटीपीसी नवीनगर द्वारा किया गया मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी नवीनगर द्वारा किया गया मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन

     250 ग्रामीणों ने उठाया नेत्र सम्बन्धी जांच एवं परामर्श की सुविधा

    औरंगाबादः एनटीपीसी नवीनगर द्वारा अपनी सामुदायिक विकास नीति के अंतर्गत दो दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों के लिए आयोजित इस शिविर में लगभग 250 लोगों ने नेत्र संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा प्राप्त की। मेह एवं अंकोरहा के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (APHC) में सफलतापूर्वक आयोजित इस मोतियाबिंद (कैटरेक्ट) जांच शिविर का शुभारंभ अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ओंकार नाथ एवं एनटीपीसी नबीनगर अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती संगीता शर्मा द्वारा किया गया। इस जांच शिविर का उ‌द्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता बढ़ाना तथा जरूरतमंद लोगों को समय पर जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराना था।

    शिविर में अनुभवी नेत्र विशेषज्ञों ने ग्रामीणों की आंखों की जांच कर मोतियाबिंद मरीजों की पहचान की तथा उन्हें परामर्श प्रदान किया। इन मरीजों को एनटीपीसी नबीनगर द्वारा शीघ्र ही निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। यह शिविर एनटीपीसी नवीनगर के अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) की निगरानी में आयोजित किया गया, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हों और ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में सतत प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

  • एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-11 परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-11 परियोजना में महत्वपूर्ण उपलब्धि

    यूनिट-4 बॉयलर के प्रथम कॉलम की हुई स्थापना

    नबीनगर, बिहार। एनटीपीसी नबीनगर की स्टेज-11 विस्तार परियोजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में यूनिट-4 बॉयलर के प्रथम कॉलम की स्थापना की गई।  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1) के कर कमलों द्वारा प्रथम कॉलम की स्थापना संपन्न हुई। प्रथम कॉलम की स्थापना के उपरांत  विजय गोयल ने एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहरा के साथ स्टेज-II निर्माण क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना निर्माण विभाग एवं एल एंड टी (L&T) के अधिकारियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। निर्धारित समय सीमा में इस महत्वपूर्ण चरण को पूरा करने के लिए उन्होंने सभी विभागों के समर्पण एवं लगन की सराहना की तथा परियोजना को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया।

    एनटीपीसी नबीनगर स्टेज-II विस्तार परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई 2025 को वर्चुअल माध्यम से किया गया था, जिसके बाद से निर्माण कार्य पूरी दक्षता और गति से चल रहा है। लगभग ₹29,900 करोड़ की लागत से बनाई जा रही यह परियोजना राज्य की ऊर्जा आपूर्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    वर्तमान में एनटीपीसी नबीनगर की स्थापित विद्युत उत्पादन क्षमता 1,980 मेगावाट है, जो 660 मेगावाट की तीन पूर्णतः क्रियाशील इकाइयों के माध्यम से संचालित हो रही है। स्टेज-11 विस्तार के अंतर्गत 800 मेगावाट की तीन नई इकाइयों का निर्माण किया जा रहा है। ये इकाइयों तकनीकी दृष्टि से अत्याधुनिक होंगी, क्योंकि इनमें अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक एवं एयर कूल्ड कंडेंसर (Air Cooled Condenser) प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है। यह तकनीक जल उपयोग को न्यूनतम रखते हुए उच्च दक्षता सुनिश्चित करेगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा मिलेगा।

    यूनिट -4 बॉयलर के प्रथम कॉलम स्थापना समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  अनिल कुमार टीसी. महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  एम. पाणिग्रही, महाप्रबंधक (एडीएम एवं मेंटेनेंस) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • एनटीपीसी नबीनगर में शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन हरियाली संग, प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

    एनटीपीसी नबीनगर में शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन हरियाली संग, प्लास्टिक मुक्त जीवन का संदेश

    दो दिवसीय वार्षिक मेले की इस वर्ष की थीम “ग्रीन अर्थ, जीरो प्लास्टिक रखी गई थी

    औरंगाबाद। एनटीपीसी नबीनगर में स्वरा महिला संघ द्वारा शरद मेला 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन  विजय गोयल, क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1) तथा श्रीमती संगीता गोयल, अध्यक्षा, सुजाता लेडीज़ क्लब द्वारा किया गया। मेले के दौरान एनटीपीसी नबीनगर ने अपने नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को ‘मेधावी छात्रवृत्ति’ प्रदान कर सम्मानित किया। इसके साथ ही ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गणमान्य अतिथियों द्वारा उनके बीच सिलाई मशीनों का वितरण किया गया।

    स्वरा महिला संघ द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय वार्षिक मेले की इस वर्ष की थीम “ग्रीन अर्थ, जीरो प्लास्टिक रखी गई थी। मेले का उ‌द्देश्य प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित करना था। इस संदेश को विभिन्न कला आकृतियों एवं रचनात्मक प्रदर्शनों के माध्यम से प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

    इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ-साथ अनेक सुप्रसिद्ध दुकानों की प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए स्वरा महिला संघ की सदस्यों दवारा पारंपरिक व्यंजनों एवं क्षेत्रीय पकवानों के स्टॉल लगाए गए, जो सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने। संगीत, मनोरंजन और शानदार उपहारों से सजे इस मेले के पहले दिन सुप्रसिद्ध गायकों ने अपनी सुरमयी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इसके अलावा विभिन्न मनोरंजक खेलों, बच्चों के लिए विशेष ‘किड्स जोन’ तथा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी उत्तम व्यवस्था की गई थी। इस मेले में परियोना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक  एल. के. बेहेरा, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा, महाप्रबंधक (O&M)  अनिल कुमार टी सी, महाप्रबंधक (परियोजना)  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं ऐ.डी.एम)  मनोरंजन पाणिग्रही समेत अनेको गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति से आयोजन की शोभा बढ़ाई।

  • एनटीपीसी नवीनगर में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

    एनटीपीसी नवीनगर में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस,मेधावी छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति का वितरण

    औरंगाबाद/ एनटीपीसी नवीनगर में हर्ष और उल्लास के साथ 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख एल. के. बेहेरा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके पश्चात उन्होंने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों, डी.जी.आर. गार्ड्स, बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं केंद्रीय विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गरिमामय परेड से गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  एल. के. बेहेरा ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि “भारत के विकास और समृद्धि में एनटीपीसी का अहम योगदान है।” अपने संबोधन में उन्होंने संयंत्र की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए सभी विभागों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान एनटीपीसी द्वारा निकटवर्ती गाँवों के 35 चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। साथ ही वर्ष 2026 के नए सीएसआर कैलेंडर का लोकार्पण भी किया गया।

    गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वरा महिला संघ, केंद्रीय विद्यालय, बी.बी.पी.एस. एवं बाल भवन के छात्रों द्वारा देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक नृत्य एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में बी.बी.पी.एस. एवं नवीनगर स्पोर्टस काउंसिल द्वारा झांकियों के माध्यम से अपनी उपलब्धियों को दर्शाया गया। इस समारोह का प्रमुख आकर्षण एनटीपीसी कर्मचारियों एवं सी.आई.एस.एफ. कर्मियों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत कराटे प्रदर्शन रहा। इसके अतिरिक्त केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने अपने कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रभावशाली शस्त्र ड्रिल भी प्रस्तुत की। कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करने हेतु उन्हें BUH मेरिटोरियस अवार्डस से प्रदान किया गया। यह कार्यक्रम अनेक सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ, जिनमें  अनिल कुमार टी. सी., महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राकेश शर्मा, महाप्रबंधक (परियोजना),  राघवेंद्र सिंह, डिप्टी कमांडेंट, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल तथा श्रीमती आरती बेहेरा, स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा शामिल थीं।

  • बीआरबीसीएल में देशभक्ति का उत्सव, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

    बीआरबीसीएल में देशभक्ति का उत्सव, मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस समारोह

    औरंगाबाद। बीआरबीसीएल परिसर में 26 जनवरी 2026 को 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रध्वज फहरा कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्र निर्माण में बीआरबीसीएल की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए सभी कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।

    समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बालभवन एवं प्ले स्कूल के नन्हे बच्चों, श्री श्री अकादमी के छात्र-छात्राओं तथा संगिनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियां निकाली गईं, वहीं सीआईएसएफ की परेड ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

    कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीआरबीसीएल के कर्मचारियों को सीईओ मेरिटोरियस अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएसआर पहल के तहत दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को ट्रॉफी प्रदान की गई, जिससे समारोह उल्लास और प्रेरणा का केंद्र बन गया।

  • एनटीपीसी के निदेशक वित्त ने हरी झंडी दिखाकर किया चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ

    एनटीपीसी के निदेशक वित्त ने हरी झंडी दिखाकर किया चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ

    एनटीपीसी नबीनगर घर-घर तक पहुँचाएगा स्वास्थ्य सेवा

    औरंगाबाद । एनटीपीसी के निदेशक (वित्त)  जयकुमार श्रीनिवासन ने रविवार को हरी झंडी दिखाकर चलंत स्वास्थ्य वाहन सेवा का शुभारंभ किया। एनटीपीसी नबीनगर के नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के अंतर्गत शुरू हुई चलंत स्वास्थ्य वाहन (मोबाइल मेडिकल वैन) द्वारा परियोजना के निकटवर्ती ग्रामों में घर-घर जाकर निःशुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

    चलंत स्वास्थ्य वाहन नियमित रूप से सभी परियोजना प्रभावित गाँवों का भ्रमण कर प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण करेंगे। प्रत्येक मेडिकल वैन में प्रमाणित एवं अनुभवी चिकित्सक सहित प्रशिक्षित मेडिकल प्रोफेशनल्स की टीम तैनात रहेगी, जिससे ग्रामीणों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ प्राप्त हो सकें। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक चिकित्सकीय सुविधाओं को सीधे उनके द्वार तक पहुँचाना है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य सुदृढ़ हो और लोगों को प्राथमिक उपचार प्राप्त करने में कठिनाई न हो। वाहनों को रवाना करने से पहले  जयकुमार श्रीनिवासन ने वाहनों का निरीक्षण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  विजय गोयल तथा एनटीपीसी नबीनगर के परियोजना प्रमुख  एल. के. बेहरा भी उपस्थित रहे।

    रविवार को निदेशक (वित्त)  जयकुमार श्रीनिवासन एवं क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (पूर्वी क्षेत्र-1)  विजय गोयल एनटीपीसी नबीनगर परियोजना के समीक्षा दौरे पर थे। उन्होंने स्टेज-॥ निर्माण स्थल, कंट्रोल रूम एवं अन्य प्रमुख संयंत्र क्षेत्रों का निरीक्षण कर वरिष्ठ कर्मचारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने परियोजना के परिचालन से संबंधित विभिन्न पहलुओं की गहन समीक्षा की और अपना आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए कर्मचारियों के योगदान की सराहना की।

  • एनटीपीसी नबीनगर बना रहा है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर

    एनटीपीसी नबीनगर बना रहा है ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर

    एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का आयोजन

    औरंगाबाद । एनटीपीसी नबीनगर में ग्रामीण महिलाओं के लिए आयोजित 50 दिवसीय ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। यह व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी नबीनगर की नैगनिक सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत आयोजित किया गया था। समापन सत्र के दौरान सभी प्रतिभागी महिलाओं को स्वरा महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती आरती बेहेरा के द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय चरण (फेज-11) में नबीनगर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 30 महिलाओं ने भाग लिया। वहीं प्रथम चरण में बरुण प्रखंड की 25 ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया था।

    इस कार्यक्रम का उद्‌देश्य ग्रामीण महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना तथा आजीविका अर्जित करने सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रमाणित प्रशिक्षकों की टीम दद्वारा प्रतिभागियों को इंटरएक्टिव एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके अंतर्गत महिलाओं को ब्यूटीशियन से संबंधित कौशल के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास एवं मार्केटिंग विषयों में भी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अतिरिक्त, चयनित प्रतिभागियों को स्वयं का व्यवसाय स्थापित करने में भी सहयोग प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष पाँच प्रतिभागी महिलाओं को ब्यूटीशियन किट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे वे अपना व्यवसाय प्रारंभ कर सकें।

    ज्ञातव्य हो कि विद्युत उत्पादन के अतिरिक्त एनटीपीसी नबीनगर अपने नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) एवं पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (R&R) विभाग के माध्यम से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत है। शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, कौशल विकास एवं आजीविका प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों मैं सतत् प्रयासों के माध्यम से एनटीपीसी स्थानीय समुदायों के जीवन स्तर को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है।