Category: ANTA

  • एनटीपीसी ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध – अनिल बवेजा

    एनटीपीसी ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध – अनिल बवेजा

    एनटीपीसी अंता का निःशुल्क नेत्र शिविर एवं चश्मा वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

    बारा । नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत NTPC अंता चिकित्सालय द्वारा प्रेरणा महिला मंडल एवं विशाल आई हॉस्पिटल, कोटा के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर एवं चश्मा वितरण समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस जनोपयोगी पहल का उद्घाटन 12 जनवरी 2025 को किया गया था।

    कार्यक्रम एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एनटीपीसी अपने आसपास के ग्रामीण एवं स्थानीय समुदायों के स्वास्थ्य और समग्र कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि दृष्टि स्वास्थ्य जीवन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा हुआ है और ऐसे शिविर वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए आशा की नई किरण बनते हैं। इस शिविर के अंतर्गत विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा आंखों की जांच की गई तथा कुल 194 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। समय पर परामर्श, समुचित जांच और आवश्यक सहायता से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी, संतोष और नई उम्मीद साफ झलकती रही। कई लाभार्थियों ने बेहतर दृष्टि मिलने पर इसे अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत बताया।

    इस अवसर पर ओएंडएम प्रमुख  विपिन कुमार देशमुख, मानव संसाधन प्रमुख  डी.एस. कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. ऋषभ शर्मा, एनटीपीसी अंता चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम, विशाल आई हॉस्पिटल, कोटा से डॉ. विशाल स्नेही तथा प्रेरणा महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। लाभार्थियों ने शिविर की सुव्यवस्थित व्यवस्था, चिकित्सकीय टीम की संवेदनशील सेवाओं और निःशुल्क चश्मा वितरण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की। एनटीपीसी अंता द्वारा CSR के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम सतत रूप से संचालित किए जा रहे हैं, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक आवश्यक सुविधाएं प्रभावी और सम्मानजनक ढंग से पहुंचाई जा सकें।

  • कुपोषण मुक्त सहरिया का संकल्प: एनटीपीसी अंता ने शुरू किया वर्षव्यापी स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान

    कुपोषण मुक्त सहरिया का संकल्प: एनटीपीसी अंता ने शुरू किया वर्षव्यापी स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान

    बारां । जिले के किशनगंज एवं शाहबाद ब्लॉक में निवासरत सहरिया जनजातीय समुदाय की महिलाओं, गर्भवती माताओं एवं नवजात शिशुओं में कुपोषण की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में एनटीपीसी अंता द्वारा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत एक वर्षव्यापी व्यापक स्वास्थ्य एवं पोषण अभियान की शुरुआत की गई है।

    इस कार्यक्रम के तहत लगभग 1100 महिलाओं और 1200 बच्चों को चिन्हित कर उनकी नियमित स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी निगरानी की जाएगी। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर की सतत समीक्षा, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जाएगा, जिससे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाया जा सके। साथ ही नवजात शिशुओं की निरंतर मॉनिटरिंग के माध्यम से शिशु स्वास्थ्य संकेतकों में सुधार लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    इसके अंतर्गत वितरित की जाने वाली पोषण संबंधी सामग्री का क्रय स्थानीय महिलाओं की स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किया जाएगा, जिससे समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित होने के साथ-साथ स्थानीय आजीविका को भी प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, पोषण की गुणवत्ता को दीर्घकाल तक बनाए रखने के उद्देश्य से चयनित महिलाओं को किचन गार्डनिंग का प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा, जिससे वे अपने स्तर पर पौष्टिक सब्जियों का उत्पादन कर सकें एवं परिवार में स्वस्थ आहार की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

    कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला मजिस्ट्रेट एवं सहरिया परियोजना अधिकारी कार्यालय, शाहाबाद में किया गया। इस अवसर पर रोहिताश्व सिंह तोमर, जिला कलेक्टर, बारां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर प्रारंभ से ही सहरिया समुदाय में कुपोषण उन्मूलन से जुड़ी इस परियोजना को लेकर गंभीर रूप से रुचि ले रहे हैं और प्रशासनिक स्तर पर इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सतत मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। वहीं अनिल बवेजा, परियोजना प्रमुख, एनटीपीसी अंता विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि कुपोषण जैसी जटिल सामाजिक समस्या से निपटने के लिए प्रशासन, सार्वजनिक उपक्रम एवं विशेषज्ञ संस्थानों के बीच ऐसा समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एनटीपीसी अंता द्वारा उठाए गए इस प्रयास को जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताते हुए इसकी सराहना की।

    इस स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम का संचालन एनटीपीसी अंता द्वारा ऊर्जा और संसाधन संस्थान (TERI) के सहयोग से किया जा रहा है। टेरी अपनी तकनीकी विशेषज्ञता एवं अनुभव के माध्यम से कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग प्रदान करेगा। इस पहल का उद्देश्य कुपोषण को केवल उपचार तक सीमित न रखते हुए उसकी मूल वजहों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है, ताकि सहरिया समुदाय को दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो सकें। कार्यक्रम में  जबर सिंह, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट; दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एनटीपीसी अंता; टेरी की ओर से सुश्री डॉ. रंजीता सिंह सहित प्रशासनिक एवं एनटीपीसी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी संचालन सुश्री सुरभि यादव द्वारा किया गया।

  • एनटीपीसी अंता द्वारा बामुलिया जोगियान गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी अंता द्वारा बामुलिया जोगियान गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    बारा । एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में 20 फरवरी को नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत एनटीपीसी अंता के मानव संसाधन विभाग एवं चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में समीपवर्ती ग्राम बामुलिया जोगियान में ग्रामीणों हेतु एक निःशुल्क ग्राम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

    स्वास्थ्य शिविर के दौरान ग्रामीणों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक औषधियों का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में सामान्य रोगों की जांच, स्वास्थ्य परामर्श एवं प्राथमिक उपचार जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे ग्रामीणों को अपने ही गांव में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त हुआ।

    इस अवसर पर परियोजना प्रमुख  अनिल बवेजा ने कहा कि एनटीपीसी अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की CSR पहलों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रम निरंतर संचालित किए जा रहे हैं, ताकि ग्रामीण समुदाय के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।

    इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से कुल 157 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण की सुविधा का लाभ उठाया। ग्रामीणों ने एनटीपीसी अंता द्वारा आयोजित इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

    कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख  डी.एस. कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. ऋषभ शर्मा सहित एनटीपीसी अंता चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही।

  • एनटीपीसी अंता में नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ

    एनटीपीसी अंता में नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ

    अंता, ।एनटीपीसी अंता द्वारा नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के अंतर्गत दो 14 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत मसाला प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन तथा बकरी पालन एवं प्रबंधन विषयों पर 14 दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रमों में 20-20 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं।

    ये दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि विज्ञान केंद्र के सहयोग से संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों को व्यावहारिक एवं वैज्ञानिक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देना तथा कौशल विकास के माध्यम से प्रतिभागियों को आत्मनिर्भर बनाना है।

    उद्घाटन अवसर पर परियोजना प्रमुख अनिल बाबेजा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी ऊर्जा उत्पादन के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी निरंतर कार्य कर रहा है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम स्थानीय समुदाय की आजीविका को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होंगे।

    कार्यक्रम के दौरान दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), निशांत कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) तथा बृजेश सिंह, जनसूचना अधिकारी उपस्थित रहे। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से सुश्री गीतिका शर्मा, विषय विशेषज्ञ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की।

  • इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय मंच पर एनटीपीसी अंता का परचम…..

    इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय मंच पर एनटीपीसी अंता का परचम…..

    एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत दो प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल

    रायपुर, अंता । भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा रायपुर में आयोजित इंडियन पावर स्टेशंस ओ एंड एम कॉन्फ्रेंस (IPS 2026) के राष्ट्रीय मंच पर एनटीपीसी अंता ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज करते हुए एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति पुरस्कार के अंतर्गत दो प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किए। तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए विद्युत क्षेत्र के विशेषज्ञों, नीति-निर्माताओं और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एनटीपीसी अंता की परिचालन उत्कृष्टता, मजबूत सुरक्षा संस्कृति तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया।

    एनटीपीसी अंता को प्राप्त पहला पुरस्कार गैस स्टेशन श्रेणी में सुरक्षा (ओ एंड एम) के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार और दूसरा  आरई प्रोजेक्ट एक्ज़ीक्यूशन श्रेणी में अंता सोलर परियोजना (90 मेगावाट) के सफल निष्पादन के लिए स्वर्ण शक्ति पुरस्कार प्राप्त हुआ। 

    ये दोनों पुरस्कार एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा तथा पश्चिमी क्षेत्र–प्रथम के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक  ई. सत्य कुमार फणी द्वारा समारोह में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक एवं समस्त निदेशकगणों की उपस्थित में प्राप्त किए गए।

    सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को  पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार ने संबोधित किया। वहीं गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एनटीपीसी लिमिटेड ने अपने स्वागत संबोधन में एनटीपीसी की सुदृढ़ ओ एंड एम परंपरा पर प्रकाश डालते हुए कंपनी की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख किया।  सम्मेलन को  घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (CEA) ने वर्चुअल माध्यम से भी संबोधित किया। एनटीपीसी अंता को प्राप्त ये सम्मान इकाई की विश्वसनीय परिचालन प्रणाली, उच्च सुरक्षा मानकों तथा सतत एवं नवीकरणीय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण हैं। IPS 2026 जैसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मंच पर मिली यह उपलब्धि एनटीपीसी अंता को परिचालन उत्कृष्टता और सतत विकास के क्षेत्र में अग्रणी इकाइयों में स्थापित करती है।

  • एनटीपीसी अंता ने अस्पताल में मरीजों के लिए कम्बल दिये

    एनटीपीसी अंता ने अस्पताल में मरीजों के लिए कम्बल दिये

    अंता । एनटीपीसी अंता ने अपनी नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत राजकीय उप जिला अस्पताल, अंता में भर्ती मरीजों की सुविधा हेतु 45 कम्बल प्रदान किए। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में कुल 45 बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनमें भर्ती सभी मरीजों को शीत ऋतु के दौरान ठंड से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से यह कम्बल वितरित किए गए। कम्बलों का वितरण अस्पताल के चिकित्सक डॉ. पारस जैन को एनटीपीसी अंता के  निशांत कुमार, उप प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं सुशील सोनवंशी, कार्यपालक (सीएसआर) द्वारा किया गया। यह पहल अस्पताल में उपचाररत मरीजों के स्वास्थ्य एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई, जिसे अस्पताल प्रशासन द्वारा सराहा गया।

  • एनटीपीसी अंता: दो दिवसीय ग्रामीण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    एनटीपीसी अंता: दो दिवसीय ग्रामीण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

    बारा । एनटीपीसी अंता में 4-5 फरवरी, 2026 की अवधि में ग्रामीण विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसका समापन 5 फरवरी, 2026 को किया गया। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 22 राजकीय विद्यालयों के कुल 940 छात्र/छात्राओं ने 100 मी, 200मी, 400 मी दौड़ तथा 4100 मी रिले दौड़ तथा कबड्डी खेल में हिस्सा लिया । कबड्डी की सीनियर बॉयेज टीम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, काचरी विजेता एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पलसावा उपविजेता, जुनियर बॉयेज में केन्द्रीय विद्यालय, एनटीपीसी अंता विजेता एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, पलसावा उपविजेता इसी प्रकार सीनियर गर्ल्स में महात्मा गांधी राजकीय माध्यामिक विद्यालय, रायपुरिया विजेता एवं राजकीय उच्च माध्यामिक, महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यामिक विद्यालय, अंता उपविजेता तथा जुनियर गर्ल्स में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, देवपुरा बंजारा विजेता एवं केन्द्रीय विद्यालय विद्यालय, एनटीपीसी अंता उपविजेता रहे।

    इसी तरह दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया तथा एनटीपीसी द्वारा समस्त विजेता, प्रथम रनर अप एवं द्वितीय रनर अप को शील्ड, मेडल एवं पुरस्कार प्रदान किये। इस पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परियोजना प्रमुख श्री अनिल बवेजा रहे । एनटीपीसी अंता के खेल परिषद की पूरी टीम एवं ग्रामीण विद्यालय खेलकूद आयोजन समिति के कठिन परिश्रम से यह आयोजन पूर्णत सफल रहा। खेल परिषद के महासचिव विक्की यादव ने आयोजन की सफलता में सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। खेलों का सफल संचालन दशरथ मित्तल ने किया। इसके साथ ही इस समापन समारोह में  विपिन देशमुख, अपर महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  सुभाष चन्द्र, सहायक कमाण्डेंट, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल,  कृष्ण कुमार वर्मा, प्राचार्य, केन्द्रीय विद्यालय, श्रीमती मंजूषा पिल्ले, वरिष्ठ प्रबन्धक (पी एण्ड एस)  निशांत कुमार, उप प्रबन्धक (मानव संसाधन) उपस्थित थे।

  • एनटीपीसी अंता द्वारा ग्रामीण निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन

    एनटीपीसी अंता द्वारा ग्रामीण निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन

    बारा। नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व नीति के अंतर्गत एनटीपीसी अंता चिकित्सालय एवं मानव संसाधन विभाग के तत्वावधान में 29 जनवरी 2026 को ग्राम रातड़िया में ग्रामीणों हेतु निःशुल्क रोग निदान एवं औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परियोजना प्रमुख एवं मुख्य अतिथि  अनिल बवेजा द्वारा फीता काटकर किया गया।

    इस अवसर पर  बवेजा ने अपने संबोधन में कहा कि एनटीपीसी सदैव अपने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने बताया कि एनटीपीसी की CSR पहलों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, सामुदायिक विकास एवं स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं। स्वास्थ्य को केंद्र में रखकर आयोजित इस चिकित्सा शिविर से अधिक से अधिक ग्रामीणों के लाभान्वित होने की आशा व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मानव संसाधन प्रमुख  डी.एस. कुहाड़, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अम्बुज कुमार, डॉ. ऋषभ शर्मा,  सुशील सोनवंशी सहित एनटीपीसी अंता चिकित्सालय की चिकित्सकीय टीम उपस्थित रही। शिविर के दौरान कुल 161 ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं औषधि वितरण की सुविधा प्रदान की गई।

  • एनटीपीसी अंता में घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    एनटीपीसी अंता में घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

    बारा । एनटीपीसी अंता की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत युवा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 30 जनवरी, 2026 को किया गया। समापन समारोह एनटीपीसी अंता के परियोजना प्रमुख अनिल बवेजा की अध्यक्षता एवं प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बवेजा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित हुआ।

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयंत्र के आसपास के गांवों के 70 युवाओं ने भाग लिया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, टूल किट बैग तथा ड्रेस कोड हेतु दो-दो टी-शर्ट प्रदान की गई। यह प्रशिक्षण स्थानीय युवाओं को तकनीकी दक्षता प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक पहल है। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 70 बेरोजगार युवाओं को घरेलू विद्युत समाधान तकनीशियन के रूप में कुल 9 दिनों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण पावर सेक्टर स्किल काउंसिल के सहयोग से संचालित किया गया। इस अवसर पर विपिन देशमुख, अपर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  दिलेर सिंह कुहाड़, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन), डॉ. अम्बुज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  सौरभ अरोड़ा, बीडीएम, पावर सेक्टर स्किल काउंसिल, प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख सहित मण्डल की अन्य पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं।

  • बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

    बालाखेड़ा विद्यालय में एनटीपीसी अंता ने दिए 50 डेस्क-बेंच

    बारा। एनटीपीसी अंता की नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत ग्राम बालाखेड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक सुविधा को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 28 जनवरी, 2026 को 50 डेस्क-बेंच विद्यालय प्रशासन को सुपुर्द किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रेरणा महिला मण्डल की अध्यक्षा श्रीमती मनीषा बवेजा रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन की मजबूत नींव है और विद्यार्थी यदि पूरे समर्पण व अनुशासन के साथ अध्ययन करें तो सफलता निश्चित है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया तथा दोहराया कि एनटीपीसी शिक्षा के माध्यम से समाज के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

    इस अवसर पर प्रेरणा महिला मण्डल की उपाध्यक्षा श्रीमती संतोषी देशमुख, सचिव श्रीमती रश्मि सिंह सहित मण्डल की अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रशासन ने इस सहयोग के लिए एनटीपीसी अंता एवं प्रेरणा महिला मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी की भूमिका की सराहना की।