Category: ANPARA

  • लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

    लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

    अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में  ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर एवं भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय  प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मैच अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बैरपान की कबड्डी टीम को 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।बैरपान स्थित कबड्डी खेल मैदान में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोझरा एवं बैरपान के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा विशिष्ठ अतिथि विभागाध्यक्ष ट्रेनिंग सेंटर हिन्डाल्को रेनुसागर अनिल शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय लेने के उपरांत टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया।टॉस जीत कर बैरपान की टीम ने डिफेंस लिया।रेड करने उतरी लोझरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुये निर्धारित समय मे 36 अंक अर्जित किये वही बैरपान की टीम मात्र 27 अंक अर्जित कर पाई। पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान में उपस्थित दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। लोझरा की टीम ने अनुशासित खेल, बेहतरीन रेड और सशक्त डिफेंस के दम पर बढ़त बनाए रखी और अंततः निर्णायक 9 अंकों की जीत दर्ज की।

    प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से आई टीमों ने प्रतिभाग किया, जिससे खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान हुआ।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम में   खिलाड़ियों, सहयोगियों एवं दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए खेल भावना को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।मैच का आंखों देखा हाल अजय कुमार ने सुनाया।इस अवसर पर ग्रमीण विकाश विभाग रेनुसागर के अधिकारी राजनाथ यादव ,देवमुरार यादव,जितेंद्र सिंह,दीनदयाल यादव,अजय कुमार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

  • दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

    दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

    हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन

    अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में चल रहे वैल्यूज मन्थ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में देर शाम को हुये कैनवास बाल क्रिकेट मैच में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने  एक तरफा मुकाबले में रेनुसागर रॉयल्स की टीम को 15 रन से  पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह विशिष्ट अतिथि हेड संचालन मनीष जैन एवं हेड एच आर आशीष पांडेय ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।

     रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर  पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बैटिंग करने आई दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम  ने दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की वरिष्ठ सदस्या इंदु सिंह के मार्गदर्शन में कप्तान विभा सिंह के नेतृत्व में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सुजाता पांडेय ने तीन चौके जड़ कर अपनी टीम के लिये 19 रन का योगदान दिया वही सुप्रिया ने चार चौके की मदद से 18 रन एवं निर्मल के 12 रन की बदौलत  निर्धारित 10 ओबर में  टीम ने 3 विकेट खोकर 84 रन बनाने का लक्ष्य दिया।वही रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने शानदार गेंदबाजी करते हुये सलोनी पाल,अलका एवं मीना साहू ने अपने टीम के लिये एक-एक विकेट चटकाये। जबाब में उतरी रेनुसागर रॉयल्स की टीम ने कप्तान पूजा कुमारी के नेतृत्व में रोमांचक खेल का प्रदर्शन करते हुये सलोनी पाल ने बेहतरीन बैटिंग करते हुये तीन छक्के एवं 4 चौके की सराहनीय सहयोग से अपने टीम के लिये 36 रन बनायी वही अनन्या पांडेय के दो चौके की योगदान से 13 रन के बदौलत टीम ने निर्धारित 10 ओबर में दो विकेट के पतन पर मात्र 69 रन ही बना पायी।वही दिशिता महिला मंडल रेनुसागर  टीम के ममता साहू के शानदार क्षेत्ररक्षण एवं निर्मल तथा वैष्णवी कार्तिक के गेंदबाजी ने अपने टीम के लिये 1-1 विकेट चटकाए।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के वरिष्ठ अधिकारी  दीपक पांडेय,नवींद्र पाठक,मनीष सिंह,ब्रजेश कुमार बर्मा  सहित भारी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद  रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,अलिंद तिवारी,राजेश राय,सदानन्द पांडेय,देवेन्द्र राय एवं ऋतम्बरा राजावत का सराहनीय सहयोग रहा।मैच का आँखों देखा हाल सदानन्द पांडेय  एवं अनुराग तोमर ने संयुक्त रूप से सुनाया।कार्यक्रम के अंत में रोहित सक्सेना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • नए श्रम कानून के लेकर 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ का कोई संबंध नहीं

    नए श्रम कानून के लेकर 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ का कोई संबंध नहीं

    अनपरा। भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि सोनभद्र भारतीय मजदूर संघ (BMS) यह स्पष्ट करना चाहता है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। नए श्रम कानूनों के अंतर्गत ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिकों के पंजीकरण जैसे विषयों को व्यापक रूप दिया गया है, जिससे करोड़ों श्रमिकों को भविष्य में लाभ मिल सकता है। “एक राष्ट्र – एक श्रम संहिता” की भावना से श्रमिक कानूनों को सरल व पारदर्शी बनाने का प्रयास स्वागतयोग्य है। हालांकि भारतीय मजदूर संघ का यह भी मानना है कि कुछ प्रावधानों में और अधिक स्पष्टता, श्रमिक-हितैषी संशोधन तथा प्रभावी क्रियान्वयन की आवश्यकता है। विशेष रूप से ठेका प्रथा, कार्य घंटे, औद्योगिक विवाद समाधान और यूनियन की भूमिका जैसे विषयों पर श्रमिक संगठनों से व्यापक संवाद आवश्यक है। भारतीय मजदूर संघ इन मुद्दों को संवैधानिक, लोकतांत्रिक एवं संवाद के माध्यम से उठाने के पक्ष में है।

    इसी क्रम में यह भी स्पष्ट किया जाता है कि दिनांक 12 फरवरी को विभिन्न संगठनों द्वारा प्रस्तावित हड़ताल में भारतीय मजदूर संघ अथवा उसका कोई भी घटक संगठन सम्मिलित नहीं है। यह हड़ताल पूर्णतः श्रमिक विरोधी व राजनैतिक है, जिससे BMS का कोई संबंध नहीं है। भारतीय मजदूर संघ सदैव राष्ट्रहित, उद्योगहित एवं श्रमिक-हित के संतुलन के साथ सकारात्मक समाधान और रचनात्मक संवाद की नीति पर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा।

  • मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

    मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

    जीत तालियों से मिलती है, लेकिन पहचान आपके चरित्र से बनती है- आर पी सिंह

    अनपरा (सोनभद्र)। रेणुसागर पावर डिवीजन के तत्वाधान में रेनुसागर परिसर में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज  में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रबंधन एकादश ने 3 रन से मीडिया एकादश को हराया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ करते हुये अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि टीम के बिना कोई भी खिलाड़ी महान नहीं बन सकता।इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हर खिलाड़ी ने अपने अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास से यहाँ तक का सफर तय किया है। मुख्य अतिथि ने कहा कि जीत तालियों से मिलती है, लेकिन पहचान आपके चरित्र से बनती है। मैदान में आपका व्यवहार ही आपकी असली पहचान है।  तत्पश्चात मीडिया एकादश एवं प्रबंधन एकादश कैनवस बाल फ्रेंडली क्रिकेट मैच के रोमांचक मुकाबले में मीडिया एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। मीडिया एकादश के कप्तान अखिलेश भटनागर  के नेतृत्व में टीम पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 12 ओवर में बबलू पांडेय के  3 छक्के एक 4 चौके के बदौलत 22 रन मनोज प्रजापति के 13 रन ,जी के मदान के 10 रन एवं विक्रम सिंह सोढ़ी के 10 रनो के बदौलत 8 3 रन का लक्ष्य दिया। वही प्रबंधन एकादश मनीष जैन , कुमार हर्षवर्धन एवं निखिल जैन के शानदार गेंदबाजी मीडिया एकादश को विशाल स्कोर बनाने से रोके रखा।

     रोमांचक मैच में जबाब में खेलने के लिये उत्तरी प्रबंधन एकादश के कप्तान आशीष पाण्डेय के नेतृत्व में मनीष जैन ने बेहतरीन बैटिंग करते हुए 4 छक्के 2 चौके के बदौलत 33 रन खुद कप्तान आशीष पांडेय के 15 रन एवं सुधाकर अन्नामलाई  के 12 रन के बदौलत 7 ओबर 4गेंद में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य को प्राप्त कर 85 रन बनाया इस तरह प्रबंधन एकादश 6 विकेट से विजयी रही।वही मीडिया एकादश से अतुल शाह ने मैडन ओबर गेंद फेका।

     इस अवसर पर प्रबंधन की ओर से आशीष पांडेय ललित खुराना, बृजेश कुमार बर्मा ,मृदुल भारद्वाज निशांत ,सुमित,इमरान एवं लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणनन पत्रकार एकादश से अशोक तिवारी, चंद्रमौली मिश्रा, बृजेश शुक्ला ,धीरेंद्र द्विवेदी,अजय द्विवेदी, गोबिन्द मिश्रा, जेपी सिंह,गजेन्द्र गुप्ता दरोगा देव यादव, जगदीश साहनी, संजय द्विवेदी, एवं अन्य पत्रकार मौजूद रहे। हिंडाल्को रेनुसागर प्रबंधन की ओर से सभी खिलाड़ियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना,राजेश राय,आर के बर्मा,सदानन्द पांडेय,हितम्बरा रजावत एवं देवेन्द्र राय का सराहनीय सहयोग रहा।एम्पायर की भूमिका देवेन्द्र त्रिपाठी एवं अनुराग तोमर ने की।खेल का आखों देखा हाल सदानन्द पांडेय ने सुनाया।कार्यक्रम के अंत में ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

  • रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

    अनपरा सोनभद्र।रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर के विद्यालय के अध्यक्ष हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर के प्रांगण में रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर द्वारा आयोजित का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

    खेलकूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आशीष पांडे एवं प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने संयुक्त रूप से किया ।

    इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न  खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    इस खेल दिवस का मुख्य आकर्षण  का केंद्र मेंढक दौड़ ,पेंगुइन दौड़, रस्सा-कस्सी बच्चों द्वारा संवेदनशील, समावेशी और प्रेरणादायी पहल बच्चों का खेल रहा।

    खेलकूद प्रतियोगिता में कुल 16 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एल. के जी.  हाप रेस में शिवांगी प्रथम, आश्वी शर्मा द्वितीय , आकांक्षा नेतृतीय स्थान प्राप्त किया।  यूकेजी – रैबिट रेस में दिव्या गुप्ता -प्रथम, श्रेयांशी -द्वितीय , तथा नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त  किया ।कक्षा चार में वन लेग रेस में  कृति- प्रथम अंशिका यादव – द्वितीय, श्वेता यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।कक्षा 5 के रिंग जंपिंग रेस में आयुष – प्रथम , भाग्य कुमार- द्वितीय, प्रेम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    विद्यालय परिवार की ओर से कार्यक्रमक की सफलता में सहयोग प्रदान करने वाले मुख्य अतिथि , निर्णायक मंडल, शिक्षक गण ,अभिभावकगण एवं सभी प्रतिभागियों को हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया ।

  • सड़क सुरक्षा में मिसाल बने हिंडालको रेनुसागर के विद्यार्थी,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित

    सड़क सुरक्षा में मिसाल बने हिंडालको रेनुसागर के विद्यार्थी,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित

    अनपरा, सोनभद्र।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग, सोनभद्र द्वारा डायट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं की गूंज,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित।

    ”सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर जागरूकता फैलाने में   सराहनीय भूमिका निभाने वाले हिन्डाल्को रेनुसागर के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर, एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला के  विद्यार्थियों को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), राजेश्वर यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।

     यादव  ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज के छात्र ही कल के जिम्मेदार नागरिक हैं और यदि सड़क सुरक्षा की समझ बचपन से विकसित हो जाए, तो दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है।

    श्री यादव ने हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के प्रबंधन एवं विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रमों में किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छात्र समाज में सकारात्मक बदलाव के सबसे प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने सभी से हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने जैसे नियमों का सख्ती से पालन करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि निश्चित ही हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्रों का शानदार योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा की अलख जगाने में छात्र-छात्राएँ समाज के सबसे सशक्त संदेशवाहक हैं।

    इस सम्मान से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल रहा और सड़क सुरक्षा के प्रति उनके संकल्प को नई ऊर्जा मिली।“जीवन रक्षा का संदेश, छात्रों की भागीदारी—हिंडालको रेनुसागर को सम्मान” पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह  ने हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं, शिक्षकों  एवं सड़क सुरक्षा अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रहे रोड़ एवं ड्राइविंग सेप्टी टास्क फोर्स के अध्यक्ष ललित खुराना, सेफ्टी हेड अरविंद सिंह एवं रोड़ एवं ड्राइविंग सेप्टी टास्क फोर्स के कन्वेनर मुकेश श्रीवास्तव को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

  • बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है – आर. पी. सिंह

    बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है – आर. पी. सिंह

    हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ 

    अनपरा, सोनभद्र। हिंडाल्को रेनुसागर में फरवरी माह को वैल्यूज मंथ  के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को पांच मूल्यों- ईमानदारी, जुनून, प्रतिबद्धता, सहजता, गति के प्रति सजग करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित की जाती है। हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर स्थित  आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह,एचआर हेड आशीष पांडेय एवं संचालन विभाग हेड मनीष जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।तत्पश्चात आदित्य बन्दना वैल्यू फ्लैग होस्टिंग ,वैल्यू गान के साथ कार्यक्रम में गति प्रदान किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि  यूनिट हेड आरपी सिंह ने कहा कि बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है। हमारे संस्कार ही हमारे मूल्यों का निर्धारण करते हैं। इसी प्रकार संस्थान में काम करने के दौरान इन पांच मूल्यों को अपनाने से हम अपनी कार्यपद्धति को बेहतर बना सकते हैं जिसके आधार पर हम अपने लक्ष्य को आसानी से पा सकते हैं। वहीं एच आर हेड आशीष पांडेय ने वैल्यूज मन्थ के महत्व प्रकाश डालते हुये कहा कि पांच मूल्यों का अनुसरण न सिर्फ हमारे संस्थान में कार्य करने के दौरान बल्कि नियमित दिनचर्या में भी महत्वपूर्ण है।

    वैल्यूज़ मंथ के दौरान आयोजित विविध गतिविधियों,आशीष तिवारी एवं अभिषेक ने क्विज प्रतियोगिता संवाद सत्रों और सहभागिता-आधारित कार्यक्रमों ने यह सिद्ध किया है कि हिंडालको रेनुसागर में कार्यसंस्कृति सशक्त, सुरक्षित और सहयोगपूर्ण है। यह अत्यंत सराहनीय है कि कर्मचारियों ने पूरे उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ इसमें भाग लिया।तत्पश्चात मौजूद सभी लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाया और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम के अंत मे विभागाध्यक्ष ब्रजेश कुमार बर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अलिंद तिवारी ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में  ईआर हेड मृदुल भारद्वाज ,ब्रजेश कुमार बर्मा ,रोहित सक्सेना,सदानन्द पांडेय,राजीव मिश्रा,सुधीर एवं अजय तिवारी का सराहनीय सहयोग रहा।इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारी एवं विभागाध्यक्ष सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।राष्ट्रगान से कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

  • रोड़ सेफ्टी को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ – आर. पी. सिंह

    रोड़ सेफ्टी को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ – आर. पी. सिंह

    हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह सम्पन्न

    अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विविध कार्यक्रमों के गरिमामय वातावरण के साथ समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रोड़ एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के तत्वावधान में पैराडाइज  प्रेक्षागृह रेनुसागर में 30 जनवरी को किया गया, जिसमें कर्मचारियों, संविदाकर्मियों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने फीता काट कर किया। तत्पश्चात सुरक्षा सपथ दिलाई गई।इसके पूर्ब रोड़ एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स  के अध्यक्ष ललित खुराना ने आये हुये अतिथियों को बुके देकर स्वागत किया।इस अवसर पर हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि रोड़ सेफ्टी को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ।

    मुख्य अतिथि ने सम्बोधन में कहा कि  ट्रैफिक नियमों का पालन  जरूरी है।काम के बाद काम के साथ, आपकी सुरक्षा आपके हाथ है।उन्होंने कहा कि हम सब की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि सड़क दुर्घटना के नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करें। तथा अपने घर परिवार के सदस्यों, मित्रों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें।सड़क दुर्घटना किसी के साथ भी हो सकती है। इसके कारण परिवार को बहुत बड़ी क्षति पहुंचती है। वाहन का परिचालन सही उम्र में करें अथवा आवश्यकता पड़ने पर अपने परिवार जनों की सहायता प्राप्त करें, जिससे सड़क दुर्घटना में भी कमी लायी जा सके।वही  प्रेक्षागृह के प्रांगण में आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल  के छात्रों द्वारा रोड़ सेप्टी मॉडल,रेनुसागर प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक ,रोड़ सेफ्टी फ़िल्म , गैलरी में लगे रोड़ सेफ्टी पोस्टर  लोगों का आकर्षण केंद्र रहा।कार्यक्रम के अंत मे मुख्य अतिथि ,वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एक माह चले रोड़ सेफ्टी के विविध कार्यक्रमों उत्कृष्ट योगदान करने वाले छात्रों,महिलाओं एवं कर्मचारियों को पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर जगदीश पात्रा ,लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायनन,हेड सेफ्टी अरबिंद कुमार सिंह ,मृदुल भारद्वाज,मनीष सिंह सुबोध,दवे,सतनाम सिंह सहित भारी संख्या में कर्मचारी, शिक्षक,महिलाएं एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।कर्यक्रम के अंत मे रोड़ एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के अध्यक्ष ललित खुराना ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।कार्यक्रम का सफल संचालन रोड़ एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के कन्वेनर मुकेश श्रीवास्तव एवं चंद्रा त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।

  • सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है – आर पी सिंह

    सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है – आर पी सिंह

     “ड्राइवरों के साथ एक दिन” थीम पर एक दिवसीय विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम 

    अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर.पी. सिंह के दिशा-निर्देशन में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स, रेनुसागर के तत्वावधान में आवासीय परिसर स्थित ट्रक पार्किंग परिसर में “ड्राइवरों के साथ एक दिन” थीम पर एक दिवसीय विशेष सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के शुभारम्भ में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी, ट्रांसपोर्टर एवं ड्राइवरों ने सुरक्षा की शपथ ली और हिंडालको की ‘जीरो हार्म नीति के प्रति अपनी प्रतिवद्धता दोहराई।तत्पश्चात रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स, रेनुसागर के अध्यक्ष ललित खुराना आये हुये अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रमो को गति प्रदान करते हुये फायर सेफ्टी की टीम द्वारा सुरक्षा एकांकी नाटक का मंचन प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

    कार्यक्रम का उद्देश्य ट्रांसपोर्टरों एवं वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन, यातायात अनुशासन तथा दुर्घटनाओं से बचाव के प्रति जागरूक करना रहा।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिन्डाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। ड्राइवरों के साथ एक दिन पर” सुरक्षा संवाद में शामिल चालकों एवं ट्रांसपोर्टरों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि ने ट्रक चालकों से सुरक्षा को लेकर संवाद किया और ट्रैफिक नियमों, वाहन की आवर्ती जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण का प्रयोग, और संयंत्र के भीतर सुरक्षित वाहन संचालन पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर हेड संचालन मनीष जैन एवं हेड एचआर आशीष कुमार पांडेय ने अपने -अपने संबोधन में कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया तथा चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा के पालन एवं नशे से दूर रहकर वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के कन्वेनर मुकेश श्रीवास्तव ने किया।रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स, रेनुसागर के अध्यक्ष ललित खुराना धन्यवाद ज्ञापित किया।इस अवसर पर विभु पात्रा, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायनन ,सेफ्टी हेड अरविंद सिंह,सुधाकर अन्नामलाई,अभिनीत सिंह,मनोज पांडेय,शैलेश श्रीवास्तव,मधुसूदन राव, लोकेश सिंह एवं फायर सेफ्टी टीम सहित रोड एंड ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के सदस्य, ट्रांसपोर्टर प्रतिनिधि, बड़ी संख्या में वाहन चालक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सुरक्षा प्रथम, केवल एक नारा नही बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए- आर पी सिंह

    सुरक्षा प्रथम, केवल एक नारा नही बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए- आर पी सिंह

    हिण्डाल्को रेनुसागर  में उल्लासपूर्वक मनाया गया 77वें गणतंत्र दिवस समारोह 

    अनपरा ( सोनभद्र) । हिंडालको रेणुसागर पावर डिवीजन, रेणुसागर स्थित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कालेज प्रागंण में आयोजित  77वें गणतन्त्र दिवस समारोह में भारत माता के वीर अमर  शहीदों को नमन व स्मरण करते हुए समारोह के मुख्य अतिथि रेणुसागर पावर  डिवीजन के प्रमुख आर पी सिंह  ने ध्वजारोहण किया तथा सामूहिक राष्ट्रगान के पश्चात् सुरक्षा कर्मियों ने विद्यालयों के छात्रों ने आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत कर मुख्य अतिथि को सलामी दी ।

    मुख्य अतिथि ने अपने सम्बोधन में कालेज प्रागंण में उपस्थित सभी को गणतन्त्र दिवस की बधाई देते हुए  कहा कि सक्रिय भागीदारी उत्साह कड़ी मेहनत एवं लगन के फलस्वरूप  संस्थान विश्वस्तरीय उत्पादकता एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहा है जो कि बहुत ही सराहनीय है। भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने में अपना पूरा योगदान देगें ।एक उद्योग और संगठन के रूप में हम सभी जानते है कि अनशासन, सुरक्षा, विश्वसनीयता और नैतिकता ये वही मूल्य हैं जो हमारे संविधान और हमारे कार्य स्थल दोनों को मजबूत बनाते है।यूनिट हेड ने कहा कि प्लांट की विश्वसनीयता और प्रदर्शन केवल हमारे लक्ष्य नहीं, बल्कि हमारी पहचान होने चाहिए।सुरक्षा प्रथम, केवल एक नारा नही बल्कि हमारा संस्कार होना चाहिए।ईमानदारी और पारदर्शिता केवल शब्द नहीं बल्कि हमारे हर निर्णय की नींव होनी चाहिए।मानक अनुरक्षण  के क्षेत्र में एफआईसीसीआई  द्वारा हमारे संस्थान को गोल्ड अवॉर्ड  से सम्मानित किया गया है।राख के कुशल प्रबंधन के लिए फ्लाई ऐश का उपयोग में विजेता रहा। मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि बदलते हुए परिवेश में तकनीकी बदलाव एवं सुधार स्वाभाविक है, इसके लिये हम नए-नए टेक्नॉलॉजी  का प्रयोग करते हुए प्लांट को अपग्रेड  कर रहे है।  उन्होंने कहा कि हमारा संस्थान पर्यावरण  के प्रति सजग है , संस्थान की सुरक्षा के प्रति पूर्ण सजग रहकर जीरो हार्म के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए हम सभी  प्रयत्नशील  हैं, सुरक्षा के प्रति सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए श्रम,  मशीन  एवं संस्थान की संरक्षा भी करना हम सबका दायित्व है एनसीक्यूसी नोएडा में हमारी क्वालिटी सर्किल की तीनो टीमों प्रगति नवोदया और चिन्तन  को केस प्रजेंटेशन स्किट में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।मुख्य अतिथि ने यह भी कहा कि हमारा संस्थान सामाजिक  उत्तरदायित्वों  को  निभाते  हुए ग्रामीण विकास विभाग द्वारा आस-पास एवं दूर-दराज के अभावग्रस्त गाँवों में ग्रामीणों के उत्थान हेतु सक्रिय भूमिका निभा रहा है।  इसी क्रम में दिशिता महिला मण्डल द्वारा भी समय समय पर उल्लेखनीय कार्य किये जाते हैं जो सराहनीय है, मैं सभीे को इसके लिए बधाई एवं शुभकामनाऐं देता हूॅ। अन्त में मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारे संस्थान द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यो हेतु विभिन्न अवार्ड प्राप्त हुए है । इसी कड़ी में संस्थान में कार्यरत कर्मियों को अच्छे कार्याें के लिये पुरस्कृत भी किया गया ।

    कार्यक्रम समापन के पूर्व विद्यालय के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन  किया गया जिसमे बच्चो ने अपनी कला का उत्कृस्ट  प्रदर्शन किया जो सराहनीय है , इसके आलावा विभिन्न विभागों द्वारा  बिशिष्ट मनमोहक झाकिया निकाली गई जिनको क्रमशः पुरस्कृत भी  किया गया  इस अवसर कार्यक्रम में मुख्य रुप से दिशिता महिला मण्डल की वरिष्ठ सदस्या इन्दू सिंह,रीना जैन,निशा पांडेय सहित वरिष्ठ सदसस्याऒ के आलावा  वरिष्ठ अधिकारी हेड एचआर आशीष कुमार पांडेय,विभु पात्रा ,संजय श्रीमाली,नविंद्र पाठक,  मनु अरोरा, ललित खुराना,मनीष सिंह, समीर आनंद,संदीप यावले ,मृदुल भारद्वाज, लेप्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणन सहित,ब्रजेश कुमार बर्मा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व मान्यता प्राप्त श्रम संगठनों के पदाधिकारी व विद्यालयों के प्राचार्य, अध्यापकगण उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र गुप्ता एवं अनुपम पांडेय ने संयुक्त रूप से किया तथा कार्यक्रम का समापन हेड एचआर आशीष कुमार पांडेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना ,सदानन्द पांडेय,आर के बर्मा,देवेश त्रिपाठी एवं संजीव श्रीवास्तव का सराहनीय सहयोग रहा।