Category: AMBEDKAR NAGAR

  • एनटीपीसी टाण्डा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    एनटीपीसी टाण्डा में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में सतर्कता विभाग के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ दिनांक 27 अक्टूबर 2025 को किया गया। सप्ताहव्यापी यह कार्यक्रम 27 अक्टूबर से 02 नवंबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

    सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर परियोजना के विभिन्न कार्यस्थलों पर सत्यनिष्ठा शपथ समारोह आयोजित किए गए। प्रशासनिक भवन में आयोजित मुख्य शपथ ग्रहण समारोह में कार्यकारी निदेशक श्री जयदेव परिदा द्वारा सभी कर्मचारियों को ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक (सतर्कता)  एस. सी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर  सिंह ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों, टाउनशिप परिसर स्थित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं तथा महिलाओं के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी से प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लेने की अपील की और कहा कि इस वर्ष का थीम “सतर्कता- हमारी साझा जिम्मेदारी” हमें यह संदेश देता है कि ईमानदारी, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की भावना से ही हम एक भ्रष्टाचार-मुक्त समाज की दिशा में योगदान दे सकते हैं।

  • एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

    एनटीपीसी टांडा में धूमधाम से मनाया गया दशहरा

    अंबेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा आवासीय परिसर में दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों ने पधार कर इन उत्सवों का सपरिवार आनंद उठाया। इसके साथ ही रामलीला परिसर में 2 अक्टूबर को रावण वध का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने बाण चलाया और रावण के पुतले का दहन कर कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर  परिदा ने दशहरा पर्व पर सभी जनपदवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की। 

    उन्होने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक का यह पर्व विजयदशमी का त्योहार आपके जीवन मे प्रसन्नता लेकर आए, ऐसी शुभकामनाएं हैं। उन्होने श्री रामलीला मंचन समिति एवं कलाकारों की प्रशंसा की और सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)अजय सिंह यादव, सभी महाप्रबंधकगण, सभी विभागाध्यक्षगण, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा एवं सदस्याएं तथा वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

    22 सितंबर से 01 अक्टूबर तक चले श्री राम लीला मंचन के अंतर्गत भगवान श्री राम की मनोहारी दृश्यों की प्रस्तुति मंजे हुए कलाकारों द्वारा की गयी। कलाकारों द्वारा श्री रामलीला मंचन में हनुमान का राम दल में आना, विभीषण शरणागति, विभीषण का राज्याभिषेक, समुद्र तट राम द्वारा स्तुति, पुल निर्माण, अंगद का राम दल में वापस आना आदि प्रसंग की सुंदर प्रस्तुति की गई। साथ ही आवासीय परिसर प्रांगण में ही दुर्गा पूजा का भी भव्य आयोजन किया गया। जिसमें भजन संध्या एवं महिलाओं के लिए गरबा, डांडिया, धुनची नृत्य संबंधी अनेक प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। इसके अलावा दुर्गापूजा महानवमी के अवसर पर महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणजनों एवं कर्मचारीगणों ने सपरिवार सम्मिलित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया| 

    एनटीपीसी टांडा में आयोजित इन सफल कार्यक्रमों में  आलोक मंदालिया,उमापति पांडेय एवं  नीरज रस्तोगी के अतिरिक्त पूजा समिति के अध्यक्ष तथा महासचिव के साथ-साथ सभी सदस्यों ने इस उत्सव को सफल बनाने में महती भूमिका का निवर्हन किया।

  • एनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव के तहत प्रभात फेरी का आयोजन

    एनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव के तहत प्रभात फेरी का आयोजन

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में स्वच्छोत्सव पहल के अंतर्गत आज दिनांक 01 अक्टूबर 2025 को प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 06:45 बजे सरयू गेस्ट हाउस से प्रारंभ होकर सरयू घाट तक संपन्न हुआ।

    इस अवसर पर  जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा,  अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राम नारायण त्रिपाठी, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन),  एस. सी. सिंह, महाप्रबंधक (सतर्कता) सहित वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता संबंधी नारों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। प्रभात फेरी के उपरांत सभी प्रतिभागियों ने सरयू घाट की सामूहिक सफाई की और स्वच्छता का संदेश व्यवहार में उतारने का उदाहरण प्रस्तुत किया। अपने प्रेरणादायी संदेश में  परिदा ने कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का कार्यक्रम न होकर हमारे जीवन की आदत और संस्कृति का हिस्सा बनना चाहिए। जब तक हम स्वयं, अपने परिवार और अपने कार्यस्थल को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी नहीं निभाएँगे, तब तक स्वच्छ भारत अभियान की सफलता अधूरी रहेगी। स्वच्छ परिसर, स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ विचार ही हमें एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज की ओर ले जाते हैं।”

    उन्होंने आगे कहा कि “प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह न केवल अपने आस-पास सफाई रखे, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। सामूहिक प्रयासों से ही हम एक स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर परिसर तथा पर्यावरण का निर्माण कर सकते हैं।” कार्यक्रम ने स्वच्छता के महत्व को पुनः रेखांकित किया और सभी को प्रेरित किया कि वे इसे एक निरंतर चलने वाला अभियान बनाकर समाज में स्वच्छता की अलख जगाएँ।

  • एनटीपीसी टांडा में हिंदी पखवाड़ा-2025 समापन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

    एनटीपीसी टांडा में हिंदी पखवाड़ा-2025 समापन एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन

    अंबेडकरनगर।हिंदी पखवाड़ा-2025 समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 29 सितम्बर 2025 को उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ शाम 7:30 बजे दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा, गरिमा महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा तथा सभी महाप्रबंधकों ने संयुक्त रूप से संपन्न किया।

    महाप्रबंधक (सतर्कता)  एस.सी. सिंह ने सतर्कता के महत्व पर प्रकाश डाला और राजभाषा प्रभारी श्री वरुण सोनी ने पखवाड़े के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं की जानकारी प्रस्तुत की। इस अवसर पर अपर महाप्रबंधक (सूचना प्रौद्योगिकी) श्री धीरज सक्सेना ने ओजस्वी कविता पाठ से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

    कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (रसायन)नीरज रस्तोगी ने किया।

    एनटीपीसी परिवार के सदस्यों, कर्मचारियों, परिजनों और स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस समारोह को अविस्मरणीय बना दिया।

  • एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन

    एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा एवं विशाल भंडारे का सफल आयोजन

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ बुधवार, 17 सितम्बर 2025 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर फायर स्टेशन, स्टेज-I परिसर में दोपहर 12:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा, सभी महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा संविदा श्रमिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूजा-अर्चना के उपरांत उपस्थित जनों ने प्रसाद एवं भंडारे का आनंद लिया। इस अवसर पर  परिदा ने सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएँ देते हुए कार्यस्थल पर सुरक्षा और उत्कृष्टता बनाए रखने का संदेश दिया।

  • हिन्दी में कार्य करना सहज और गर्व का विषय है – जयदेव परिदा

    हिन्दी में कार्य करना सहज और गर्व का विषय है – जयदेव परिदा

    एनटीपीसी टांडा परियोजना में हिन्दी पखवाड़ा 2025 का शुभारंभ एवं हिन्दी गोष्ठी का आयोजन

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में 15 सितम्बर 2025 को परियोजना प्रमुख सम्मेलन कक्ष में हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने हिन्दी पखवाड़ा 2025 का औपचारिक शुभारंभ किया और सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई।

    इस अवसर पर हिन्दी गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जो दो सत्रों में संपन्न हुई: प्रथम सत्र – युवा कार्यपालकों के साथ एवं द्वितीय सत्र – हिन्दी पखवाड़ा उद्घाटन एवं गोष्ठी, एसएमसी सदस्यों के साथ।

    कार्यक्रम के वक्ता एवं विशिष्ट अतिथि सुप्रसिद्ध कवि  अभय सिंह “निर्भीक” रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा द्वारा हिन्दी को राजभाषा का दर्जा प्रदान किया गया, जो देश की एकता और अखण्डता को मजबूत करने का ऐतिहासिक निर्णय था। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के पश्चात सरकारी एवं गैर-सरकारी स्तर पर हिन्दी को जन-जन तक पहुँचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने हिन्दी पर अपनी स्वलिखित कविताओं का काव्यपाठ भी प्रस्तुत किया। समारोह में कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के अधिकाधिक प्रयोग का आग्रह करते हुए कहा कि “हिन्दी में कार्य करना सहज और गर्व का विषय है।” उन्होंने हिन्दी पखवाड़ा 2025 की सफलता की शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन)  हर्ष कुमार सेठी, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन)  राम नारायण त्रिपाठी, महाप्रबंधक (सतर्कता)  सुभाष चन्द्र सिंह, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  रजनीश कुमार खेतान,  सभी एसएमसी सदस्य , परियोजना के राजभाषा नोडल अधिकारी, बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    मानव संसाधन विभागाध्यक्ष  रजनीश कुमार खेतान ने परियोजना में हिन्दी की नीतियों एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 14 से 29 सितम्बर 2025 तक आयोजित होने वाले हिन्दी पखवाड़ा के दौरान कर्मचारियों, परिवारजनों एवं सहयोगियों के लिए हिन्दी निबंध लेखन, हिन्दी चलचित्र प्रदर्शन, तथा हिन्दी कार्यशालाओं जैसी विविध प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। उन्होंने सभी से इन कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया।

  • वर्तमान में एनटीपीसी 17,794 कर्मचारियों के साथ 82,977 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर रहा है – जयदेव परिदा

    वर्तमान में एनटीपीसी 17,794 कर्मचारियों के साथ 82,977 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर रहा है – जयदेव परिदा

    एनटीपीसी-टांडा में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी लिमिटेड की टांडा थर्मल पावर स्टेशन में 79वां स्वतंत्रता दिवस आवासीय परिसर स्थित उमंग स्टेडियम में धूमधाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि, गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा, श्रीमती संघमित्रा परिदा भी उपस्थित रहीं| ध्वजारोहण के बाद डालीम्स विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। तत्पश्चात गरिमा महिला मंडल की सदस्याओं ने एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर  परिदा ने आयोजित भव्य परेड का निरीक्षण किया। आयोजित परेड में केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की टुकड़ियों, विद्यालयों के बच्चों एवं स्थानीय सुरक्षा बल ने भाग लिया। 

    इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री परिदा ने परियोजना परिवार के समस्त सदस्यों तथा आसपास के ग्रामीणजनों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें दी। श्री परिदा ने कहा कि आज हम भारतीय स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मना रहे हैं। आजादी के इन 78 वर्षो में भारत ने पूरे विश्व में अपनी विशिष्ट पहचान बनायी है। आज हमें गर्व है उन शहीदों की कुर्बानी एवं राष्ट्र निर्माताओं के योगदान पर जिनके प्रयास से हम अपने विकास की यात्रा पर निरंतर आगे बढ़ रहे है। उन्होंने अपने त्याग और बलिदान से हमें यह अवसर प्रदान किया है। अपने सम्बोधन में उन्होंने देश के विकास में एनटीपीसी के योगदान का जिक्र करते हुये कहा कि वर्तमान में एनटीपीसी 17,794 कर्मचारियों के साथ 82,977 मेगावाट विद्युत का उत्पादन कर रहा है।

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि  परिदा ने आसमान में गुब्बारों को छोड़कर स्वतंत्रता का उत्सव मनाया। इसके पश्चात आवासीय परिसर स्थित डालीम्स स्कूल, विवेकानन्द शिशुकुंज, विद्युत परिषद राजकीय इण्टर कालेज, बेसिक प्राईमरी स्कूल, ब्लूमिंग बड्स, बाल भवन एवं ज्ञान ज्योति वेलफ़ेअर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के अग्निशमन शाखा ने भी विभिन्न परिस्थितियों में बचाव पर एक प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया और इस अवसर को चिह्नित करने के लिए दमकल से एक सुंदर तिरंगा स्प्रे प्रदर्शन दिखाया। इस अवसर पर नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के तहत परियोजना प्रभावित ग्रामों के दिव्यांग ग्रामीणों को एनएफएन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से 07 ट्राईसाईकिल प्रदान किये गए। इसके बाद श्री परिदा ने परियोजना के कर्मचारियों तथा संविदाकर्मियों को बी.यू.एच. मेरिटोरियस एवं सुरक्षा पुरस्कार प्रदान किया। श्री परिदा ने आवासीय परिसर में स्थित विद्यालयों में कक्षा १० और १२ में सर्वोत्तम अंक प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया| इस अवसर पर अन्य एजेंसियों, सर्वोत्तम प्लाटून कमाण्डरों, स्थानीय सुरक्षा बल के सुरक्षा कर्मियों एवं आई.सी.एच. को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये पुरस्कृत किया गया। 

    समारोह में एनटीपीसी टांडा के समस्त कर्मचारी एवं उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ-साथ गरिमा महिला मंडल की सदस्याएं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमाण्डेंट, समस्त महाप्रबंधकगण, समस्त विभागाध्यक्षगण, टाउनशिप परिसर स्थित विद्यालयों के प्रधानाचार्य व शिक्षकों एवं आसपास के ग्रामीणजनों ने शिरकत की।

  • केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य तकनीकी का एनटीपीसी टांडा में आगमन

    केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य तकनीकी का एनटीपीसी टांडा में आगमन

    अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना में 9 एवं 10 अगस्त 2025 को केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष,  जिष्णु बरुआ, आईएएस, एवं सदस्य (तकनीकी), रमेश बाबू वी. का आगमन हुआ। अयोध्या हवाई अड्डे पर आगमन के अवसर पर अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया।

    अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान, अतिथियों को संयंत्र संचालन, सुरक्षा उपायों एवं एनटीपीसी टांडा द्वारा की गई विभिन्न विकासात्मक पहलों का अवलोकन कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उन्होंने सरयू भवन गेस्ट हाउस, एनएफएनडीआरसी, स्टेज-II कंट्रोल रूम और प्रशासनिक भवन का निरीक्षण किया तथा उन्होंने एसएमसी सदस्यों और अन्य अधिकारियों से संवाद किया। 10 अगस्त 2025 को, अतिथियों ने एनटीपीसी की सतत विकास पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया तथा सरयू घाट का भी भ्रमण किया। इस अवसर पर संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता एवं भविष्य की दक्षता तथा स्थिरता बढ़ाने की योजनाओं पर विचार-विमर्श किया गया। एनटीपीसी टांडा परिवार ने केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य (तकनीकी) के बहुमूल्य सुझावों एवं प्रोत्साहन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

  • एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

    एनटीपीसी टांडा में गरिमा महिला मंडल द्वारा ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ

    अंबेडकरनगर ।एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व  के अंतर्गत महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गरिमा महिला मंडल के मार्गदर्शन में “ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम” की शुरुआत की है।

    इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा संघमित्रा परिदा ने नव स्थापित गरिमा प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया और शिलापट्ट का अनावरण करते हुए इस पहल को महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

    कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए परिदा ने कहा,

    “इस तरह के व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करेंगे, जिससे वे स्वरोज़गार आरंभ कर सकेंगी या स्थानीय बाज़ार में सेवाएँ देकर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। मैं सभी प्रतिभागी महिलाओं से आग्रह करती हूँ कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक मॉड्यूल में सक्रिय रूप से भाग लें और इसे अपने जीवन में आर्थिक स्वतंत्रता का माध्यम बनाएं।”

    एनटीपीसी टांडा सदैव समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों और कौशल-विकास प्रशिक्षणों का आयोजन करता रहा है। इस ब्यूटीशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्थानीय महिलाओं को न केवल सौंदर्य एवं सौंदर्य प्रसाधन की तकनीकी जानकारी प्राप्त होगी, बल्कि वे इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी हासिल कर सकेंगी।

    एनटीपीसी टांडा का यह प्रयास न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को भी नई ऊँचाई प्रदान करेगा।

  • राजभाषा विभाग, एनटीपीसी टांडा द्वारा हिंदी पुस्तकों का वितरण

    राजभाषा विभाग, एनटीपीसी टांडा द्वारा हिंदी पुस्तकों का वितरण

    अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा के मानव संसाधन-राजभाषा विभाग द्वारा आज दिनांक 26 जून 2025 को हिंदी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों में हिंदी पुस्तकों का वितरण किया गया। यह पुस्तकें कॉलोनी स्थित डालीम्स विद्यालय, विवेकानंद इंटर कॉलेज तथा विवेकानंद शिशु कुंज विद्यालय को छात्रों के अध्ययन एवं पुस्तकालय की समृद्धि हेतु प्रदान की गईं। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन)  अनुराग सिन्हा तथा राजभाषा अधिकारी  वरुण सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।  अनुराग सिन्हा ने हिंदी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित पठन को जीवन का अभिन्न अंग बनाने के लिए प्रेरित किया और लगभग 130 पुस्तकों का अनुदान किया।

    उन्होंने कहा राजभाषा विभाग की इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना, पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करना एवं राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार को सशक्त बनाना है। विद्यालयों के प्राचार्यों एवं शिक्षकों ने इस योगदान के लिए एनटीपीसी टांडा का आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों ने भी पुस्तकों को प्राप्त कर प्रसन्नता एवं उत्साह व्यक्त किया| यह प्रयास न केवल शिक्षा के क्षेत्र में योगदान है, बल्कि राष्ट्रीय भाषा हिंदी के संवर्धन की दिशा में एनटीपीसी टांडा की प्रतिबद्धता का परिचायक भी है।