Category: AHARAURA

  • प्राथमिक विकास के किचन का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए गैस सिलेंडर व बर्तन तथा राशन 

    प्राथमिक विकास के किचन का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए गैस सिलेंडर व बर्तन तथा राशन 

    स्थानीय थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित है प्राथमिक विद्यालय 

    अहरौरा, मिर्जापुर/ थाने से पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित प्राथमिक विद्यालय श्री रामपुर के किचन का ताला बुधवार की रात्रि तोड़कर चोर किचन में रखा गैस सिलेंडर व राशन तथा बर्तन उठा ले गए।

    इधर पुलिस आपरेशन लंगड़ा में व्यस्त रही।

    विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका पूनम ने बताया की गुरुवार को सुबह जब वह विद्यालय पहुंची तो देखी की किचन की घुंडी को चोर ब्लेड से काटकर ताला तोड़ किचन में रखा गैस सिलेंडर, स्टील के बर्तन सहित बच्चों को भोजन बनाने के लिए रखे कुछ राशन उठा ले गए है।

    इसके बाद उन्होंने डायल हंड्रेड पर फोन कर पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया और थाने पर जाकर तहरीर देने को कहा।

    वहीं पूनम ने बताया की पुलिस को चोरी की तहरीर दे दी है।

    बता दें की पुलिस रात भर आपरेशन लंगड़ा में व्यस्त रही इधर चोर अपना काम कर गए।

    पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत फैली हुई है।

    चौकी प्रभारी आशीष कुमार सिंह ने बताया की घटना की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

  • छत्तीस गढ़ में हुई लूट के अभियुक्त को पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा कर किया गिरफ्तार

    छत्तीस गढ़ में हुई लूट के अभियुक्त को पुलिस ने आपरेशन लंगड़ा कर किया गिरफ्तार

    लूट का 3,768 किलो ग्राम सोना 146100 रुपए नगद बरामद 

    चार अभियुक्त गिरफ्तार दो के पैर में लगी गोली 

    अहरौरा, मिर्जापुर। अहरौरा व अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम सहित एस ओ जी, सर्विलांस टीम की मदद से पुलिस ने  जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई लूट की घटना से सम्बन्धित दो शातिर अन्तर्राज्यीय लूटेरे सहित दो अन्य को गिरफ्तार किया।

    गिरफ्तारी के दौरान स्थानीय थाना क्षेत्र के लिखनिया दरी जंगल में हुई पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों के पैर में गोली भी लगी है। 

    अपराधियों के पास से अवैध पिस्टल, दो तमंचा मय कारतूस व लूट से सम्बन्धित 3.768 किलो ग्राम आभूषण व नगद 1,46,100 रूपये बरामद किए गए हैं।

    पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस कांफ्रेंस कर उक्त जानकारी पत्रकारों को दिया।

      पुलिस अधीक्षक ने बताया की मनीष मिश्रा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के पर्वेक्षण तथा शिखा भारती क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन व मंजरी राव क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए बुधवार की रात्रि एसओजी ,सर्विलांस, थाना अहरौरा व  अदलहाट पुलिस की संयुक्त टीम को  मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि जनपद बिलासपुर छत्तीसगढ़ में हुई लूट की घटना को कारित करने वाले शातिर अभियुक्तगण कार द्वारा लूट के माल के साथ सोनभद्र सुकृत होते हुए वारणसी की तरफ भाग रहे है ।

     अभियुक्तों का लोकेशन अहरौरा क्षेत्र में है ।  सूचना पर विश्वास करके एसओ जी सर्विलांस व थाना अहरौरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा बैरियर लगा कर चेकिंग प्रारम्भ किया गया इस चेकिंग के दौरान सोनवरसा नहर के पास से एक कार  सवार दो अभियुक्तों को  विनोद उर्फ बीनू प्रजापति पुत्र सुखलाल प्रजापति निवासी पंछी दादाबडी थाना दादाबाडी जिला कोटा राजस्थान, स्थाई पता – जमुना कालरी थाना भालूमाडा जिला अनुपपुर म0प्र0 व  करीम खान पुत्र वसीम खान निवासी चकमहमुद सकलेन नगर ओल्ड सिटी थाना बरादरी जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया ।

    इनकी जमातलाशी ली गयी तो उनके कब्जे से पीली धातु के आभूषण अंगुठी 176 नग, लाकेट 457 नग, कान की बाली 805 नग  वजन 1.550 किग्रा व 02 अदद तमन्चा 0.315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.315 बोर तथा नगद 46100 रुपये बरामद किया गया ।

    इस दौरान  पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया की उक्त लूट की घटना में सम्मलित दो अन्य भी है उनके बात को मानते हुए अन्य लोगों की तलाश करते हुए पुलिस टीम लखनिया दरी जंगल के पास पहुँची तो बदमाशों को देखकर पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम के उपर फायर कर दिया ।

     पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में फायर किया गया जिसमें  विजय लाम्बा पुत्र रामलाल निवासी चन्दननगर थाना जगतपुरी नई दिल्ली पूर्वी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा पुत्र सुन्दर निवासी सोरखा थाना सेक्टर-113 जनपद गौतमबुद्धनगर के पैर में गोली लग गयी । पास जाकर दोनों अभियुक्तों की तलाशी ली गयी तो उनके पास से 01 देशी पिस्टल 0.32 बोर,01खोखा कारतूस, 01 जिंदा कारतूस, लूट के जेवरात पीली धातु वजन 2.218 किग्रा व 1,00,000 रूपये बरामद किया गया ।

     पुलिस मुठभेड़ में घायल गिरफ्तार अभियुक्त विजय लाम्बा व मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित उर्फ गुडवा को पुलिस अभिरक्षा में इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया है । जहां उसकी स्थिति सामान्य है । इस प्रकार उपरोक्त चारो अभियुक्तों के कब्जे से पीली धातु के आभूषण कुल वजन 3.768 किग्रा तथा 1,46,100 रुपये नगद, 01 देशी पिस्टल (01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस) व 02 अदद तमन्चा (02 जिन्दा कारतूस .315 बोर) बरामद किया गया । 

    अहरौरा थाने पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।

     पूछताछ की गयी तो सभी ने एक स्वर में बताया कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को हम लोग राजकिशोर नगर थाना सरकण्डा जनपद बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में अन्धे मोड़ पर एक इको मारूति कार को टक्कर मार दिये तथा जब उसमें सवार व्यक्ति कार से नीचे उतरा तो उसे पिस्टल तमंचा तथा लोहे की हथोड़ी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिये एवं गाड़ी में रखे बरामदशुदा आभूषण व नगदी लेकर हम लोग दिल्ली के तरफ जा रहे थे ।

    अपराधियों को पकड़ने वाली टीम में अजय कुमार मिश्रा थानाध्यक्ष अहरौरा, उप निरीक्षक आशीष कुमार सिहं चौकी प्रभारी अहरौरा नगर, गुफरान अहमद, मनोज यादव, आशीष राय,शशि प्रताप सिंह,चन्दन कुमार सहित अदलहाट की पुलिस टीम शामिल रही।

    पकड़े गए बदमाशों पर दर्ज है दर्जनों मुकदमे 

    पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए विजय लाम्बा के ऊपर देश के विभिन्न प्रदेश हरियाणा दिल्ली सहित अन्य प्रदेश में विभिन्न धाराओं में 67 मुकदमे और राहुल उर्फ रोहित पर नौ मुकदमे दर्ज हैं।

  • ए डी एम नमामि गंगे विजेता ने किया नगर पालिका का आकस्मिक निरीक्षण 

    ए डी एम नमामि गंगे विजेता ने किया नगर पालिका का आकस्मिक निरीक्षण 

    नगर में हो रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया 

    अहरौरा, मिर्जापुर । एडीएम नमामि गंगे विजेता ने बुधवार को नगर पालिका परिषद कार्यालय सहित नगर में बन रहे पार्क व पोखरे का आकस्मिक निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।

    दोपहर बारह बजे के बाद नगर पालिका कार्यालय पहुंची ए डी एम नमामि गंगे ने नगर पालिका कार्यालय में विभिन्न अभिलेखों का निरीक्षण किया इसके बाद वे लगभग डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से पट्टीकला वार्ड के निर्मलवा पहाड़ी पर बन रहे पार्क का निरीक्षण करने के साथ ही दुर्गा जी मंदिर के पास बन बावन लाख रुपए की लागत से बन रहे तालाब का भी निरीक्षण किया।

    इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष जताया।

    इस दौरान अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • सामुदायिक भवन पर लगा नगर पालिका का सोलर प्लेट चोरी 

    सामुदायिक भवन पर लगा नगर पालिका का सोलर प्लेट चोरी 

    बिजली न रहने पर नगर पालिका द्वारा सोलर पैनल से की जाती है प्रकाश व्यवस्था 

    अहरौरा, मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद के नई बाजार मोहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन पर लगाया गया 24 अदद सोलर पैनल में 19 सोलर पैनल सोमवार की रात्रि मनबढ़ चोर खोल ले गए। सोलर पैनल चोरी होने की जानकारी नगर पालिका को मिलने पर अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

    अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह ने थाना प्रभारी को दिए तहरीर में अवगत कराया है कि नगर पालिका क्षेत्र के नई बाजार मोहल्ले में स्थित सामुदायिक भवन पर दस किलोवाट का चौबीस अदद सोलर पैनल लगाया गया था। उक्त सोलर पैनल से नगर में बिजली न रहने पर नगर पालिका द्वारा प्रकाश की व्यवस्था की जाती थी।

    मंगलवार को सुबह मोहल्ले के स्थानीय लोगों से नगर पालिका कार्यालय को जानकारी मिली कि चौबीस सोलर पैनल में से उन्नीस अदद सोलर पैनल चोर खोल ले गए हैं।

    इस चोरी की घटना से नगर पालिका को लाखों रुपए का नुकसान होने के साथ ही नगर का प्रकाश कार्य भी प्रभावित होगा।

    अधिशासी अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर सोलर पैनल बरामद करने का आग्रह किया है।

    इस संबंध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की नगर पालिका का सोलर पैनल चोरी होने की तहरीर शाम को मिली है।

    घटना की जांच की जा रही है।

    वहीं सोलर पैनल चोरी होने से नगर में पुलिस की सतर्कता का पोल खुल गया है।

  • सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वीडियो वायरल पुलिस कर रही तलाश

    सोशल मीडिया पर अवैध तमंचा के साथ वीडियो वायरल पुलिस कर रही तलाश

    अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के मानिकपुर गांव के निवासी एक युवक का वी डी ओ शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई है और वायरल वी डी ओ के सम्बन्ध में वी डी ओ में दिख रहे युवक की तलाश में जुट गई है।

    प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया की वी डी ओ में दिख रहा युवक क्षेत्र में मानिकपुर गांव का निवासी सोने उर्फ स्माइल है जो कसाई का काम करते हैं।

    युवक के घर पर दबिश दी गई थी लेकिन मिला नहीं उसकी तलाश की जा रही है।

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया की वी डी ओ पुराना है आरोपी युवक की गिरफ्तारी के बाद ही हकीकत पता चल पाएगा।

  • आगे जा रही ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर,चालक केबिन में फंसा 

    आगे जा रही ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर,चालक केबिन में फंसा 

    अहरौरा, मिर्जापुर। वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थानीय थाने के ठीक सामने मंगलवार को दोपहर बाद लगभग चार बजे आगे जा रहे हाइवा ट्रक में पीछे से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ट्रक भीड़ गई जिसमें पीछे के ट्रक का चालक केबिन में फंस गया जिसको जे सी बी सी किसी तरह केबिन चाड कर और केबिन का गेट खोलकर निकाला गया।

    थाने के सामने दुर्गा जी पहाड़ी की चढ़ाई पर हुई थाने के ठीक सामने हुई इस घटना में मौके पर पहुंची पुलिस ने  केबिन में फंसे ट्रक चालक 38 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार को निकाल कर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचवाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया गया।

    वाराणसी शक्ति नगर रोड पर थाने के ठीक सामने चलती ट्रक में पीछे से भिड़ी खाली ट्रक की घटना के बाद मौके पर काफी भीड़ लग गई और पुलिस पहुंच गई तत्काल पुलिस ने जे सी बी मंगाकर ट्रक चालक को किसी तरह केबिन चाड कर बाहर निकालने के बाद इलाज के लिए भेजा।

  • रास्ते के विवाद को लेकर दो क्रेशर प्लांट के लोगों में जमकर चले लाठी डंडे दोनों तरफ से एक दर्जन घायल 

    रास्ते के विवाद को लेकर दो क्रेशर प्लांट के लोगों में जमकर चले लाठी डंडे दोनों तरफ से एक दर्जन घायल 

    अहरौरा, मिर्जापुर । स्थानीय थाना क्षेत्र के भगोती देई पहाड़ी के किनारे लगे क्रेशर प्लांट के दो पक्षों में सोमवार को दोपहर बाद लगभग तीन बजे रास्ते के विवाद को लेकर दो क्रेशर प्लांट के  मालिक आमने सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले जिसमें दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोगों को छोटे आई।

    दोनों तरफ के लोगों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।

    थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया की भगौतीदेई में शिवकुमार सिंह उर्फ पिंटू पटेल और संजय भाई पटेल का क्रेशर प्लांट अगल बगल है।

    सोमवार को दोनों क्रेशर प्लांट मालिकों और उनके समर्थकों में रास्ते के विवाद को लेकर विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ा की लाठी डंडे चलने लगे इसी बीच दोनों तरफ से लगभग एक दर्जन लोग घायल हो गए और पिंटू पटेल का भी सिर फट गया।

    थाना प्रभारी ने बताया की घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है।

    दोनों तरफ से तहरीर मिली है।

  • गांवों के नजदीक लगते क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे धूल के गुबार में सांस लेना दूभर

    गांवों के नजदीक लगते क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे धूल के गुबार में सांस लेना दूभर

    क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग धूल गर्दे से परेशान 

    अहरौरा, मिर्जापुर / मानकों को दर किनार कर गावों के नजदीक लगे क्रेशर प्लांटों से उड़ रहे धूल गर्दे से ग्रामीण परेशान हैं। उड़ते धूल का आलम यह है की की लोगों के घरों, छतों, कपड़ों पर धूल की मोटी चादर जम जा रही है। और खाद्य पदार्थों पर बैठी धूल सेहत भी खराब कर रही हैं।

    अहरौरा क्षेत्र इस समय जनपद का सबसे प्रदूषित क्षेत्र बन गया है अहरौरा जमुई रोड पर भगोती देई गांव से लेकर रोशनहर गांव के सामने तक चौबीसों घंटे उड़ रहे धूल गर्दे से लोगों का जीना दूभर हो गया है रोड पर सफेद कपड़े पहन कर बाइक से जाने पर कपड़ा काला और काला कपड़ा पहन कर जाने से सफेद हो जाता हैं।

    सांस के माध्यम से कितना धूल शरीर में चला जाता है यह सोचनीय विषय है।

    गांव के नजदीक लग रहे क्रेशर प्लांट 

    रोशनहर से लेकर भगौतीदेई, सोनपुर, लालपुर, मीरापुर, एकली, अल्हुवा, चित्तविश्राम, वाराडीह, सहित अन्य गांवों के नजदीक पांच सौ मीटर के अंदर लगते क्रेशर प्लांटों से ग्रामीण परेशान है।

    क्यों की क्रेशर प्लांटों से उड़ता धूल भरी गर्दा लोगों के जीवन सहित फसलों पौधों पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है और लोग सांस दमा के शिकार हो रहे हैं।

    भगोती देई गांव के ग्राम प्रधान राजबहादुर सिंह ने बताया की गांव के नजदीक चलने वाले क्रेशर प्लांटों से इतना अधिक धूल आता है की सांस लेना मुश्किल हो जा रहा है।

    कभी भी लोगों का फुट सकता है गुस्सा 

    गांवों के नजदीक लगते क्रेशर प्लांटों से उड़ते धूल, अहरौरा जमुई रोड पर अत्यधिक धूल गर्दे के बाद भी स्थानीय प्रशासन जनप्रतिनिधियों के चुप्पी से आहत ग्रामीणों का गुस्सा कभी भी फूट सकता है।

  • ओवरब्रिज पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत परिजनों में छाया मातम

    ओवरब्रिज पर पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला मौके पर मौत परिजनों में छाया मातम

    अहरौरा, मिर्जापुर / स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर  मार्ग पर स्थित पट्टीकला  ओवर ब्रिज पर सोमवार को देर रात लगभग दस बजे पैदल जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना क्षेत्र के लतीफपुर हिंनौता निवासी 37 वर्षीय संजय चौहान की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

    चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया की क्षेत्र के हिनौंता लतीफपुर गांव निवासी 37 वर्षीय संजय चौहान पुत्र स्व  राम श्री चौहान रात में लगभग दस बजे पैदल ही सोनभद्र की तरफ से अहरौरा की तरफ आ रहा था की किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान हिनौता गेट पर ढाबा संचालक के डी चौहान के भाई संजय चौहान पुत्र राम श्री चौहान निवासी लतीफ पुर हिनौंता के रूप में कराया इसके बाद शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया गया।

    घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

  • सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के पूर्व नगर में निकली कलश शोभा यात्रा

    सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन के पूर्व नगर में निकली कलश शोभा यात्रा

    अहरौरा, मिर्जापुर/ नगर के  सत्यानगंज मोहल्ले में स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में मंगलवार से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पूर्व सोमवार को नगर में कलश शोभा यात्रा निकाली गई।

    कलश शोभा यात्रा नगर के सत्यांनगंज मोहल्ले में स्थित राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुआ।

    श्री मद भागवत कथा के आयोजक रिंकू मोदनवाल ने बताया की कथा का रसपान मंगलवार से प्रत्येक दिवस शाम पांच बजे से रात्रि नौ बजे तक राधा कृष्ण मंदिर परिसर में कथा वाचन श्री बृजराज दास जी द्वारा कराया जाएगा।

    और  29 दिसंबर सोमवार को समापन होगा  तथा 30 दिसंबर मंगलवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा ।

    रिंकू मोदनवाल ने बताया की मोदनवाल समाज के अध्यक्ष रहे रवि प्रकाश के द्वितीय पुण्यतिथि पर उनके पुत्रगण रिंकू मोदनवाल ,कन्हैया एवं गोपाल  द्वारा किया जा रहा है ।