जंगल में लकड़ी लेने गई महिला से छेड़छाड़, आरोपी पर मुकदमा दर्ज

अनपरा, सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंगल में लकड़ी लेने गई एक महिला से छेड़छाड़ और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने रिश्ते के चचेरे भसुर पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार अनपरा थाना क्षेत्र के कुलडोमरी टोला खजूरा निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे वह जंगल में लकड़ी लेने गई थी। उसी दौरान गांव का युवक विकाश पुत्र भोला वहां पहुंच गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने मोबाइल फोन पर बातचीत करने का दबाव बनाया। मना करने पर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *