बीआरबीसीएल में  बीजेसी शास्त्री का भव्य विदाई समारोह संपन्न

Spread the love

औरंगाबाद।– बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  बीजेसी शास्त्री के सम्मान में सुमंगल सामुदायिक केंद्र में एक भव्य और भावनात्मक विदाई समारोह आयोजित किया गया।महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)  बीके साहा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री शास्त्री का स्वागत किया। इसके बाद विभागाध्यक्षों और कर्मचारियों ने उनके योगदान की सराहना की और उनके साथ बिताए गए कार्यकाल की यादें साझा कीं। बीजेसी शास्त्री ने अपने विदाई भाषण में बीआरबीसीएल में बिताए गए वर्षों की यादें साझा कीं। उन्होंने सभी कर्मचारियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। बीके साहा और अन्य विभाग प्रमुखों ने श्री शास्त्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का समापन तालियों की गूंज और शुभकामनाओं के साथ हुआ, जहां सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *