आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वॉकाथॉन एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान का आयोजन किया

Spread the love

नागपुर। आयुष हॉस्पिटल ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में वॉकाथॉन का आयोजन कर समुदाय के प्रति अपने स्वास्थ्य और कल्याण के संकल्प को दोहराया। इस आयोजन में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, हाउसकीपिंग स्टाफ, सीआईएसएफ़ पर्सनेल और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

वॉकाथॉन की शुरुआत मौदा हाट से हुई, जहां प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित नारों के साथ बैनर लेकर मार्च किया। इस पहल ने स्थानीय नागरिकों के बीच निवारक स्वास्थ्य देखभाल और सक्रिय जीवनशैली का संदेश प्रसारित किया।

इस अवसर की गरिमा को और बढ़ाते हुए श्री हिम्मत सिंह चौहान (हेड ऑफ प्रोजेक्ट), जीएम (ओएंडएम), जीएम (प्रोजेक्ट) और सीएमओ डॉ. बी. आर. सोरेन की उपस्थिति रही। उनके सहयोग से कार्यक्रम को विशेष महत्व प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. बी. आर. सोरेन ने एक प्रभावशाली हेल्थ टॉक दिया, जिसमें उन्होंने निवारक स्वास्थ्य देखभाल, नियमित स्वास्थ्य जांच और स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के महत्व को रेखांकित किया। उनका संदेश सभी को अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित करता है। यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाने में सफल रहा, बल्कि आयुष हॉस्पिटल की एक स्वस्थ भविष्य की दिशा में प्रतिबद्धता को भी मजबूती से दर्शाता है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *