भाजपा व्यापारियों को सिर्फ खिलौना समझती है- अविनाश कुशवाहा

Spread the love

बाईपास स्टेट हाईवे बनाने का वादा कर किया धोखा 

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी व्यापारियों को सिर्फ खिलौना समझती है कभी भी भाजपा सरकार ने उनका भला नहीं किया है। उपरोक्त बाते समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कही। कहा कि कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था, व्यापारियों ने इस बात का भारी विरोध किया था। रावर्ट्सगंज शहर के पूरी तरह से बर्बाद होने की सम्भावना से यहा के व्यापारियों के भारी विरोध एवं नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने नगर के बाहर से बाईपास बनवाने का ड्रामा शुरू किया। लेकिन विधान सभा चुनाव तथा नगर पालिका चुनाव बीत जाने के बाद भी कोई बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ सिर्फ चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने तीन तीन बार नये-नये रास्ते से जनता को बाईपास का सपना दिखाया। जबकि हकीकत में इससे व्यापारियों की समस्या हल नहीं हुआ। बल्कि सत्ता से जुड़े प्लाटरों ने मौके का फायदा उठाया और बाईपास के नाम पर जमीनें, प्लाटिंग कर बेच दी। अब कुछ दिन पहले पता चला कि बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ और खबर आई की पहले चरण का रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज होते हुए कलवारी तक स्टेट हाईवे बनाने का टेंडर पास हो गया।

  पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा ने इस बार रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों के पीठ ही नहीं पेट पर भी लात मारने का काम किया है। अगर ऐसा हो गया तो रॉबर्ट्सगंज में हजारों मकान और दुकान हमेशा हमेशा के लिए गायब हो जाएंगे। नजूल के कारण सैकड़ों लोग मुआवजा भी न पा सकेंगे और इन सब का जिम्मेदार सिर्फ भाजपा है जो व्यापारियों को केवल वोट बैंक मानती है। श्री कुशवाहा ने कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारियों की लड़ाई पुरजोर तरीके से लड़ेगी। और हर आन्दोलन में उनके साथ खड़ी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *