Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
9159 Posts
कला, संगीत, और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ जीवन के आवश्यक पहलू हैं इनके बिना जीवन अधूरा रहता है – आलोक वर्मा

कला, संगीत, और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ जीवन के आवश्यक पहलू हैं इनके बिना जीवन अधूरा रहता है – आलोक वर्मा

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के कर्मचारियों ने 13 फरवरी 2025 को सिविक सेंटर में राजभाषा नाटक संध्या में दो मनमोहक नाटक प्रस्तुत किए। राउरकेला इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा इस समारोह के मुख्य अतिथि थे, जबकि दीपिका महिला संघति की अध्यक्षा, श्रीमती नम्रता वर्मा, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स)  बी पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन),  अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (खान),  एम.पी.सिंह, उपाध्यक्षा (डी.एम.एस.) एवं श्रीमती रीता रानी सम्मानित अतिथि थीं। कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती नम्रता वर्मा और अन्य गण्यमान्यों द्वारा दीप प्रज्वलित के साथ हुआ । इस दौरान एमओएमटी (ईएमडी), . ज्योतिर्मयी आचार्य ने श्लोक उच्चारण किये I…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार 2025 में कई पुरस्कार जीते

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र ने वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार 2025 में कई पुरस्कार जीते

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) को 12 फरवरी, 2025 को नई दिल्ली में आयोजित वैश्विक शुद्ध उर्जा सम्मलेन 2025 में वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार 2025 में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।  मुख्य महाप्रबंधक (अग्निशमन एवं सुरक्षा), श्रीमती आशा एस कारथा, महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण इंजीनियरिंग),  पी सी दाश और वरिष्ठ प्रबंधक (एसपी-3), शिवम सिंह ने आरएसपी की ओर से वैश्विक सुरक्षा पुरस्कार  2025 और वैश्विक पर्यावरण पुरस्कार 2025 प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त, श्रीमती कारथा को समारोह के दौरान ग्लोबल एचएसई वूमन लीडर ऑफ द ईयर पुरस्कार 2025 से भी सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार पर्यावरण प्रबंधन और सुरक्षा के हर…
Read More
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुप्रसिद्ध कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय चेतना की सशक्त स्वर श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अप्रतिम योगदान को नमन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्रीमती सुभद्रा कुमारी चौहान  क्रांतिकारी विचारधारा की संवाहक थीं जिनकी लेखनी ने स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उनकी कालजयी रचना ‘झाँसी की रानी’ मात्र कविता नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है, जिसने प्रत्येक भारतीय के हृदय में स्वाभिमान और संघर्ष की ज्वाला प्रज्वलित की।मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी की कविताएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं,…
Read More
छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य – सचिव पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ खनिज संसाधनों के मामले में अपार संभावनाओं वाला राज्य – सचिव पी. दयानंद

*छत्तीसगढ़ में लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी हेतु ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का सफल आयोजन* रायपुर / संचालनालय भौमिकी एवं खनिकर्म, छत्तीसगढ़ द्वारा बस्तर के बैलाडीला क्षेत्र के लौह अयस्क ब्लॉकों की नीलामी को लेकर आज नवा रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में ‘प्री-बिड कॉन्फ्रेंस’ का आयोजन किया गया। इस बैठक में देशभर से आए खनन निवेशकों और बोलीदाताओं ने भाग लिया, जहां नीलामी प्रक्रिया, निवेश अवसरों, और खनिज संसाधनों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थित तीन विश्व स्तरीय लौह अयस्क ब्लॉक एवं उत्तर बस्तर कांकेर के एक ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया…
Read More
शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

शिक्षा और एकता से ही होता है समाज, राज्य और देश की समृद्धि का मार्ग प्रशस्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

*खड़िया समाज के वार्षिक सामाजिक सम्मेलन में  शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय*  रायपुर/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खड़िया अनुसूचित जनजाति उत्थान समिति के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति का सबसे मजबूत आधार है। उन्होंने समाज के सभी प्रबुद्धजनों और युवाओं से शिक्षा को प्राथमिकता देने और अगली पीढ़ी को सही मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि जनजातीय समाज की वास्तविक प्रगति तब होगी जब शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक एकता को समान रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के…
Read More
मियावाकी पद्धति के अभिनव प्रयोग से जनपद में हरित क्षेत्र को बढ़ाएं और पर्यावरण को संरक्षित करें-जिलाधिकारी

मियावाकी पद्धति के अभिनव प्रयोग से जनपद में हरित क्षेत्र को बढ़ाएं और पर्यावरण को संरक्षित करें-जिलाधिकारी

मंडल में पहला मियांवाकी पद्धति से वन निर्माण हेतु डीएम ने कलेक्ट्रेट में किया वृक्षारोपण* भदोही/ विंध्याचल मंडल का पहला मियावाकीं पद्धति से प्राकृतिक वन निर्माण हेतु जिलाधिकारी विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया। यह परियोजना पर्यावरण संरक्षण और शहरी वनीकरण को बढ़ावा देने के लिए कार्यदाई संस्था बीडा की तरफ से शुरू की गई है। जिसका पर्यवेक्षण व अनुरक्षण वन विभाग द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा, "मियावाकी पद्धति से वन बनाने का यह एक अनोखा प्रयास है। हमारा लक्ष्य है कि हम शहर में हरित क्षेत्र को बढ़ाएं और पर्यावरण को संरक्षित करें।"…
Read More
हमें अपने जल संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए और इसका  उपयोग करना चाहिए – जिलाधिकारी विशाल सिंह

हमें अपने जल संसाधनों का संरक्षण करना चाहिए और इसका उपयोग करना चाहिए – जिलाधिकारी विशाल सिंह

भूगर्भ जल प्रबंधन विषयक कार्यशाला में डीएम ने भूगर्भ जल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर डाला प्रकाश* भदोही/ अध्यक्ष जिला भूगर्भ जल प्रबंधन परिषद/ जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता में भूगर्भ जल प्रबंधन विषयक कार्यशाला एकमा पदाधिकारीयों,उद्यमियों व जनमानस के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें सीनियर जिओफिजिसिस्ट स्वपनिल राय द्वारा पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक गंभीरता से जानकारी दी गई।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य भूगर्भ जल प्रबंधन के महत्व और इसके संबंध में जागरूकता फैलाना था। सीनियर जिओफिजिसिस्ट स्वपनिल राय ने पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक जानकारी दी, जिसमें उन्होंने भूगर्भ जल प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर…
Read More
महाकुंभ में गूंजेगी वैश्विक संस्कृति : 22-23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का संगम

महाकुंभ में गूंजेगी वैश्विक संस्कृति : 22-23 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का संगम

12 देशों के 142 कलाकार ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की अवधारणा पर महाकुंभ प्रयागराज में देंगे प्रस्तुति लखनऊ: महाकुंभ 2025 के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय नृत्य और संगीत महोत्सव के 10वें संस्करण का आयोजन 22-23 फरवरी को प्रयागराज में किया जाएगा। भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के सहयोग से आयोजित इस महोत्सव में 12 देशों के 142 अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।  संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि सांस्कृतिक उत्सव के दौरान अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का प्रतिनिधिमंडल 18-23 फरवरी तक लखनऊ और प्रयागराज की यात्रा करेगा। कार्यक्रम के तहत लखनऊ में 19-20 फरवरी को अंतरराष्ट्रीय कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास…
Read More
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विदा किया

उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को विदा किया

लखनऊ। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में लखनऊ एयरपोर्ट पर विदाई दी। उन्होंने उनकी सफल यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए राज्य सरकार की ओर से आभार व्यक्त किया। इससे पूर्व, उत्तर प्रदेश के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में चार लेन के दो प्रमुख फ्लाईओवर का उद्घाटन किया। इनमें 270 करोड़ रुपये की लागत से बना इंदिरा नगर सेक्टर 25 से खुर्रमनगर-कल्याणपुर फ्लाईओवर…
Read More
जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग – ए0के0 शर्मा

जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग – ए0के0 शर्मा

प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन पर सहयोग को बढ़ावा देने के लिए ऊर्जा मंत्री और यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान के उपगवर्नर की अध्यक्षता में हुई बैठक लखनऊ: उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, तकनीकी विकास, सेन्टर आफ एक्सीलेंस व आपूर्ति के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग, निवेश प्रोत्साहन, अंतर्राष्ट्रीय आपूर्ति तथा आपसी समन्वय के लिए 23 दिसम्बर, 2024 को उ0प्र0 सरकार तथा यामानाशी प्रीफेक्चर, जापान के बीच समझौता ज्ञापन हुआ था। इस समझौते ज्ञापन के तहत ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा तथा जापान के…
Read More