अपना दल ‘एस’ कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की जयंती मनाई

Spread the love

सोनभद्र। अपना दल ‘एस’ के कार्यकर्ताओं ने संत गाडगे महाराज की जयंती कार्यक्रम जिलाध्यक्ष  अंजनी पटेल के अध्यक्षता में रविवार को मनाई।  जिसमें बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष (युवा मंच आनंद पटेल दयालु विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव (युवा मंच) आलोक पाण्डेय व प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक मंच)  महताब आलम सम्मिलित हुए। जयंती कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महासचिव  संकट मोचन झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि  विशिष्ट अतिथि गण व साथ में जिलाध्यक्ष द्वारा संत गाडगे महाराज  के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद पटेल दयालु  ने कहा कि, संत गाडगे महराज अंधविश्वास के विरुद्ध संघर्षरू उन्होंने रूढ़िवादी परंपराओं और अंधविश्वास के खिलाफ जागरूकता फैलाई।  उन्होंने भिक्षा में मिले धन से स्कूल, धर्मशालाएँ और गौशालाएँ बनवाईं, जिससे समाज का भला हो सके।  उन्होंने शिक्षा को समाज सुधार का मुख्य माध्यम माना और कई शिक्षण संस्थान स्थापित किए। विशिष्ट अतिथि  आलोक पाण्डेय ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, गाडगे जी का मानना था कि ‘स्वच्छता ही भगवान की पूजा है। विशिष्ट अतिथि  महताब आलम ने जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमें संत गाडगे महाराज के विचारों को अपनाकर स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के कार्यों में योगदान देना चाहिए। संबोधन के क्रम में जिलाध्यक्ष  अंजनी पटेल जयंती कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, संत गाडगे महाराज एक महान समाज सुधारक, संत, और शिक्षाविद् थे, जिन्होंने महाराष्ट्र और पूरे भारत में स्वच्छता, शिक्षा और समाज सेवा के माध्यम से गरीबों और वंचितों के उत्थान के लिए कार्य किया।  इस अवसर पर आनंद पटेल, प्रभु नाथ खरवार, विनोद यादव, शिबू शेख,  प्रवीण त्रिपाठी, राजकुमार बौद्ध,  मुकेश पटेल तरंग,  सुरेन्द्र प्रताप सिंह, कृष्णकांत कुशवाहा, संकट मोचन झा। श्यामसुंदर सिंह पटेल, विकास पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, चंद्रशेखर पटेल, रामलाल प्रजापति, सोनी खान, रिंकू गुप्ता, ओमप्रकाश पटेल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *