भगवान श्रीराम और टॉलीवुड की थीम पर सजा बाल भवन का वार्षिक उत्सव

Spread the love

अन्ता। बाल भवन ने हर्षोल्लास के साथ अपना वार्षिक उत्सव मनाया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख संजीव कुमार सक्सेना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अभिभावकों की भी उपस्थिति रही, जिन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।

इस वर्ष उत्सव की थीम ‘भगवान श्रीराम और टॉलीवुड’ रखी गई थी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम पर आधारित मनमोहक प्रदर्शनी से हुई, जिसमें बच्चों ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। भगवान राम की भूमिका निभा रहे बच्चों की भाव-भंगिमा और संवाद अदायगी ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

इसके साथ ही टॉलीवुड थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, जीवंत नृत्य और संगीत के संग बच्चों ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की विविधता और जीवंतता को मंच पर बखूबी उतारा। मुख्य अतिथि श्री सक्सेना ने बच्चों के उत्साह और प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों की प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं, बल्कि उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति गर्व और समझ भी विकसित करते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *