आखिर सरसवावर गांव में कब तक आएगा नल में जल 

Spread the love

सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना का लाभ न मिलने से ग्रामीण आक्रोशित

अहरौरा, मिर्जापुर / क्षेत्र के राजगढ़ विकास खंड में स्थित सरसवावर गांव में सरकार की अति महत्वपूर्ण योजना नल से जल का लाभ ग्रामीणों को अभी तक न मिल पाने से ग्रामीण आक्रोशित है। गांव के लोगों का कहना कहना है गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन तो एक वर्ष पूर्व का डाला गया है लेकिन पानी कब तक आएगा इसका कोई अता पता नहीं है।

जरगो जलाशय के उत्तरी छोर पर स्थित इस गांव में जल से नल के लिए पाइप लाइन लगभग एक वर्ष पूर्व ही डाला गया था लेकिन अभी तक न लोगों के दरवाजे पर नल में कनेक्शन लगाकर स्टैंड पोस्ट बना न ही पानी आया। इसी तरह भगोती देई हरिजन बस्ती जो सरसवा वर गांव के पास मे स्थित है वहा भी पानी के लिए स्टैंड पोस्ट बना न पेयजल की आपूर्ति शुरु हुई।गांव के निवासी सन्तोष कुमार ने बताया की नल से जल के लिए पाइप लाइन काफी पहले डाला गया है कई पाइप तो टूट भी गई है लेकिन पानी कब तक आएगा इसको बताने वाला कोई नही है। इसी तरह हरिजन बस्ती के लोग भी नल से जल न मिलने से परेशान हैं।

गांव के लोगों का कहना है की गर्मी में कुआं सूखने लगता है हैंडपंप पानी छोड़ देता है तो पानी के लिए काफी समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

रोड पर पाइप लाइन का विस्तार भी नहीं हुआ 

अहरौरा जमुई रोड के किनारे स्थित भगोती देई गांव के पास घाटी से लेकर भगोती देई नहर, सोनवरसा गांव के पास तक रोड के किनारे दर्जनों मकान बन गए हैं जहां लोग निवास करते हैं लेकिन इन घरों को नल से जल योजना के तहत संतृप्त करने के लिए पाइप लाइन का विस्तार ही अभी तक नहीं किया गया है जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं।

अमृत कुमार, अमरनाथ इत्यादि लोगों ने रोड के किनारे स्थित घरों में भी नल से जल योजना के तहत पेयजल आपूर्ति करने की मांग किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *