लिखनिया दरी के पास जंगल में मिली लावारिश स्कूटी, पुलिस जांच में जुटी 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखनिया दरी जल प्रपात से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित झाड़ी में रविवार को स्कूटी मिली स्कूटी का कोई बारिश न मिलने पर पुलिस जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की पीआरबी पुलिस को सूचना मिली की लिखनिया दरी के पास जंगल में झाड़ियों के बीच में एक स्कूटी पड़ी हुई है काफी देर से उसका कोई वारिश नहीं आया है।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिश पड़ी स्कूटी को कब्जे में लेकर आसपास देखा तो पास में  स्कूटी के पास एक हेलमेट और बैग भी पड़ा हुआ था जिसको कब्जे में लेकर आस पास की झाड़ियां और अन्य जगहों पर खोजबीन किया गया लेकिन कुछ नहीं मिला। एसआई राम आशीष बिंद ने बताया कि स्कूटी पर दर्ज नंबर UP 45 X 9722 को सर्च किया गया तो यह नंबर अंबेडकर नगर के आशुतोष पटेल के नाम से पंजीकृत पाया गया। बैग में एक एडमिट कार्ड में भी मिला जो  आशुतोष पटेल (24) वर्ष निवासी बीबीपुर भुसौली धौरुआ मालीपुर अम्बेडकर का है। लेकिन आशुतोष पटेल का नंबर नहीं मिल रहा है।

आसपास के जंगलों की जांच की जा रही है  । परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *