मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जोश और देशभक्ति के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने 79वां स्वतंत्रता दिवस भव्यता और एकता के साथ मनाया। यह समारोह मुख्य अतिथि,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम और अतिथि, श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय, अध्यक्षा, अपराजिता महिला समाज के आगमन के साथ शुरू हुआ।

मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रध्वज को गरिमापूर्ण तरीके से फहराया गया, जिसके बाद राष्ट्रीय सलामी दी गयी। ध्वजारोहण के बाद,  अशेष कुमार चट्टोपाध्याय, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम ने परेड का निरीक्षण किया और सभी दलों से औपचारिक सलामी प्राप्त की। स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में, मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और सामूहिक विकास के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने मेजा ऊर्जा निगम की देश की ऊर्जा संरचना और सतत विकास में निभाई जा रही निरंतर भूमिका को भी उजागर किया।

संबोधन के बाद, अपराजिता महिला समाज की सदस्याओं ने, अपनी अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा चट्टोपाध्याय के नेतृत्व में, एक भावपूर्ण देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में  अवर लिटिल किंगडम, बाल भवन, बाल सृजन और सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति, संस्कृति और उत्साह से भरपूर प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया।

उत्कृष्ट योगदान और उपलब्धियों के लिए कर्मचारियों, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कर्मियों और छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिकाओं को साइकिल वितरण समारोह भी आयोजित किया गया, जो मेजा ऊर्जा निगम की बालिकाओं को सशक्त बनाने और समावेशी शिक्षा को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस कार्यक्रम में  अविजीत चटर्जी, मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं),  पंकज कुमार गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक (अभियांत्रिकी),  नरेंद्र नाथ सिन्हा, महाप्रबंधक (संचालन एवं अनुरक्षण), डॉ. मनीषा पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी,  आदित्य कुमार मिश्रा, विभागाध्यक्ष (कॉंट्रैक्ट्स एवं सामग्री),  विवेक चंद्र, विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन), यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मचारी, उनके परिवार और अपराजिता महिला समाज के सदस्य उपस्थित थे, जिनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस समारोह की गरिमा और महत्व को और बढ़ा दिया। यह समारोह राष्ट्रीय गर्व की गहरी भावना के साथ समाप्त हुआ और सभी उपस्थित लोगों में एक मजबूत, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु नए संकल्पों का संचार हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *