घर जा रहे 65 वर्षिय वृद्ध को नशे में धूत दो बाइक सवारों ने मारी टक्कर, रेफर 

Spread the love

(दुद्धी /सोनभद्र )कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डुमरडीहा में मंगलवार की शाम 4:00 बजे अपने  लूना बाइक से मुड़कर घर जा रहे राकेश कुमार 65 पुत्र स्व: हरिशंकर कुशवाहा निवासी डुमरडीहा को दुद्धी की तरफ से झारो जा रहे तेज रफ्तार बाइक सवारों ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे लूना सवार वृद्ध कुछ दूर जाकर गिरा जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया, वही नशे में धूत दोनों बाइक पर सवार सूरज 25 पुत्र रत्नेश केशरी निवासी झारो एवं बाइक चालक नंदू 26 स्व बहादुर पनिका निवासी झारो भी  अनियंत्रित होकर गिर गए जिससे उन्हें भी हल्की चोटे आई, सामने से आ रहे कोतवाली पुलिस के कांस्टेबलों ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया जहां ड्यूटी में तैनात चिकित्सक डॉ वरूणानिधि के द्वारा वृद्ध के सर पर गंभीर चोटे आने से कान नाक से खून आने की स्थिति में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया वहीं दोनों बाइक सवार युवकों का इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है, इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुभाष चंद्र कुशवाहा सरोज देवी, बृजेश कुशवाहा, उप निरीक्षक श्याम सिंह यादव कांस्टेबल लक्ष्मण शंकर यादव आदि मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *