रांची। सीएमपीडीआई परिवार के 4 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘‘मयूरी हाॅल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें रणदीप सिंह-महाप्रबंधक (एम), डा0 कुणाल दास-महाप्रबंधक (एम), श्याम सुन्दर उपाध्याय-हेड चैनमैन एवं संतन कुमार यादव-कोल सैंम्प्लिंग टेक्निशियन शामिल हैं।इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री चौधरी शिवराज सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/पी एंड डी) अजय कुमार, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी) श
नृपेन्द्र नाथ ने कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्जी, टुकलाल निराला एवं सौविक भूषण देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि रामस्वरूप खिलेरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) श्री अभय मिश्र ने किया।

Leave a Reply