समाधान दिवस में 24 जन शिकायतों का किया गया निस्तारण

Spread the love

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई और उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में आयोजित होने वाले समाधान दिवस (सम्भव) के क्रम में आज दिनांक 09 फरवरी 2026, सोमवार को नगर पालिका परिषद सोनभद्र में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूबी प्रसाद, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सोनभद्र ने की। जनसुनवाई दिवस के दौरान विभिन्न नगरीय निकायों से कुल 24 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका परिषद सोनभद्र से 3, नगर पंचायत घोरावल से 2, चुर्क-घुर्मा से 2, चोपन से 3, ओबरा से 3, रेनुकूट से 3, पिपरी से 2, दुद्धी से 3, डाला बाजार से 1 तथा अनपरा से 2 शिकायतें शामिल रहीं।प्राप्त शिकायतों में मुख्य रूप से साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं सामने आईं, जिनका संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही तत्काल निस्तारण कराया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं से सीधे रूबरू होकर उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना शासन की शीर्ष प्राथमिकता है, और इसी दिशा में पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर पालिका के सदस्यगण, अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *