दुद्धी, सोनभद्र। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन लोगों का चालान किया है, जिसमें एक निजी अस्पताल का संचालक भी शामिल है। दुद्धी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में रामनाथ, रामराज, संतोष, रजनीश, अखिलेश और अनूप मौर्या को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 170 एवं 126, 135 के तहत चालान किया गया।सभी आरोपियों को एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें मुचलके पर जमानत दे दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया है।
शांति भंग में आधा दर्जन का चालान, निजी अस्पताल संचालक भी शामिल

Leave a Reply